यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रात को सोते हुए मुंह से क्यों निकलती है लार? आखिर क्या है इसके पीछे की वजह
रात को जब हम सो जाते हैं तो हमारे मुंह से लार निकलती है। यह प्रक्रिया रात भर रहती है। बता दें कि जब हम रात को सो जाते हैं तो हमारे मुंह से रात भर लार ...और पढ़ें

HighLights
- सोते समय सही पोस्चर में सोना अहम
- सोने से पहले रात को न पीएं बहुत अधिक पानी
- हर 6 महीने में पेट के कीड़ों की दवाई खाएं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रोज रात को सोते समय मुंह से लार निकलना आम बात है। हम जब रात को सोते हैं तो मुंह से लार निकलती है। सुबह हमारे मुंह पर इसके निशान भी बने होते हैं। बता दें कि रात को सोते हुए मुंह से लार निकलना एक सामान्य और प्राकृतिक प्रक्रिया है। मेडिकल साइंस के अनुसार, यह कई कारणों से हो सकता है। आज हम आपको मुंह से लार क्यों निकलती है इसके बारे में बताएंगे।
रात को एक्टिव हो जाती हैं ग्रंथियां
लार ग्रंथियां दिन-रात सक्रिय रहती हैं और लार का उत्पादन करती हैं। रात को सोते समय, लार ग्रंथियां भी सक्रिय रहती हैं और लार का उत्पादन करती हैं। जब हम रात को सो जाते हैं तो यह ग्रंथियां एक्टिव हो जाती हैं। रात को सोते समय हमारे मुंह से लार निकलती हैं। रातभर यह प्रक्रिया चालू रहती है। कई विशेषज्ञ यह भी कहते हैं कि जिनके पेट में कीड़े होते हैं उनके मुंह से लार अधिक निकलती है।
यह भी पढ़ें : जब किसी इंसान में दिखें ये 3 आदतें, समझ लीजिए वो अंदर ही अंदर आपसे करता है नफरत
रात को होने लगती है मुंह की सफाई
लार मुंह की सफाई में मदद करती है। रात को सोते समय, लार मुंह की सफाई में मदद करती है और बैक्टीरिया और अन्य हानिकारक पदार्थों को हटाती है। इसलिए जब हम रोज रात को सोते हैं तो हमारे मुंह से लार निकलती है हैं यह एक तरह से हमारे मुंह की सफाई करती है।
नींद की गुणवत्ता
नींद की गुणवत्ता भी लार के उत्पादन पर प्रभाव डाल सकती है। यदि आपकी नींद की गुणवत्ता अच्छी नहीं है, तो आपके मुंह से लार निकलने की संभावना अधिक हो सकती है। बता दें कि कुछ स्वास्थ्य समस्याएं, जैसे कि डायबिटीज, थायराइड समस्याएं, और न्यूरोलॉजिकल विकार, लार के उत्पादन को प्रभावित कर सकती हैं।
खबरें और भी
नियंत्रण के तरीके
1. नींद की गुणवत्ता में सुधार करें: नींद की गुणवत्ता में सुधार करने से लार के उत्पादन को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
2. मुंह की सफाई करें: मुंह की सफाई करने से लार के उत्पादन को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
3.समस्याओं का इलाज करें: यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो इसका इलाज करने से लार के उत्पादन को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
