यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gen-Z का क्यों बढ़ रहा है एस्ट्रोलॉजी की तरफ बढ़ता रुझान? अध्यात्मिकता या कुछ और है वजह
मिलेनियल्स के लिए एस्ट्रोलॉजी और स्पिरिचुअल्टी पुराने ख्यालात की बाते रही होंगी। लेकिन जेन-जी की सोच इनसे बिल्कुल अलग है। जेन-जी का एस्ट्रोलॉडी की तरफ ...और पढ़ें

HighLights
- जेन-जी में एस्ट्रोलॉजी के लिए रुझान बढ़ रहा है
- एस्ट्रोलॉजी के जरिए वे मानसिक शांति की तलाश कर रहे हैं
- स्पिरिचुअल्टी अब माइंडफुलनेस का हिस्सा बन चुकी है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मिलेनियल्स ने खुद को पूरी तरह अपने काम में झोंक दिया और पारंपरिक मान्यताओं और एस्ट्रोलॉडजी आदि से दूरी बना ली। उन्होंने करियर और मानसिक स्वास्थ्य के संघर्षों में खुद को खो दिया। लेकिन अगर बात जेन-जी की करें, तो उनका मानना मिलेनियल्स से बिल्कुल अलग है (Gen-Z Attraction Towards Astrology)।
जेन-जी अब एक नए तरीके से आध्यात्मिकता और एस्ट्रोलॉजी की ओर लौट रहा है। अगरबत्ती, हीलिंग क्रिस्टल्स, जन्म कुंडली और एस्ट्रोलॉजी मीम्स- ये सब अब सिर्फ धार्मिक विश्वास नहीं, बल्कि ये जेन-जी की सेल्फ-केयर और माइंडफुलनेस का हिस्सा बन चुके हैं। आइए समझते हैं जेन-जी में एस्ट्रोलॉजी की तरफ बढ़ती दिलचस्पी (Gen-Z and Astrology) का कारण क्या है।
स्पिरिचुअलिटी का नया अंदाज
मिलेनियल्स के लिए स्पिरिचुअलिटी अक्सर "घिसी-पिटी परंपराओं" का डेफिनेशन थी, लेकिन जेन-जी इसे एक मॉडर्न टूल की तरह देखता है। वे धर्म को बिना सवाल किए मानने की बजाय, उन पहलुओं को अपना रहे हैं, जो उनकी मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद है। जैसे-
- राशि के हिसाब से डेली अफर्मेशन्स
- मून साइकल के अनुसार प्लानिंग
- रिलेशनशिप कॉम्पैटिबिलिटी के लिए कुंडली मिलाना
यह पीढ़ी धर्म और अध्यात्म को ब्लाइंड फेथ नहीं, बल्कि पर्सनल ग्रोथ का माध्यम मानती है।
यह भी पढ़ें- AI और कंटेंट क्रिएशन में भविष्य देख रहे Gen Z, बदल जाएगा नौकरी करने का तरीका; रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे
सोशल मीडिया का भी है अहम योगदान
सोशल मीडिया पर Astrology Memes, Mercury Retrograde और Birth Chart Readings खूब ट्रेंड कर रहे हैं। सेलिब्रिटीज जैसे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की स्पिरिचुअल प्रैक्टिस इसे और पॉपुलर बना रहे हैं। आजकल तो वैसे भी लोग वहीं फॉलो करते हैं, जो उनके पसंदीदा स्टार फॉलो करते हैं।
खबरें और भी
गुरुओं का डिजिटलाइजेशन
कई धर्म गुरू और स्पिरिचुअल लीडर्स भी सोशल मीडिया के जरिए ये युवाओं तक पहुंच रहे हैं। इनके रील्स और मीम्स जेन-जी को खूब रिझा रहे हैं और इसलिए इन गुरुओं के इंस्टाग्राम पर खूब फॉलोवर्स भी हैं। सोशल मीडिया ने एस्ट्रोलॉजी को "कूल" बना दिया है। अब यह सिर्फ अंधविश्वास नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल चॉइस है।
क्यों खींच रहा है जेन-जी एस्ट्रोलॉजी की ओर?
- जीवन की अनिश्चितता- करियर, रिश्ते, फाइनेंस- कुछ भी प्रिडिक्टेबल नहीं। लेकिन एस्ट्रोलॉजी जेन-जी को एक सेंस ऑफ कंट्रोल देती है।
- मेंटल हेल्थ सपोर्ट- थेरेपी महंगी है, पर जन्मकुंडली या टैरो रीडिंग इमोशनल कम्फर्ट देती है। इसलिए भी जेन-जी इसे खूब पसंद कर रहा है।
- ट्रॉमा हीलिंग- जेन-जी जेनरेशनल ट्रॉमा को खुलकर एक्सेप्ट कर र उसे खुलकर एक्सेप्ट कर रहा है और खुद को हील करने के भी काम कर रहा है।
- साइंटिफिक पॉइन्ट ऑफ व्यू- वे इसे साइकोलॉजी और स्पिरिचुअलिटी का मिक्स मानते हैं, न कि सिर्फ अंधविश्वास। इसलिए भी जेन-जी एस्ट्रोलॉजी को खुलकर अपना रहे हैं।
एस्ट्रोलॉजी अब ट्रेंड नहीं, लाइफस्टाइल है
लगभग 70% से ज्यादा एस्ट्रोलॉजिकल कंसल्टेशन्स अब युवाओं के होते हैं। वे ज्यादातर करियर, लव लाइफ, फाइनेंसियल डिसीजन्स जैसी चीजों के बारे में जानना चाहते हैं। राशि अनुसार ज्वैलरी, रंग, यहां तक कि घड़ी खरीदना भी इन्हीं रेमेडीज का हिस्सा बन चुके हैं। यहां तक कि विदेशों में भी एस्ट्रोलॉजी की डिमांड बढ़ रही है- यह ग्लोबल स्पिरिचुअल रिवाइवल का हिस्सा है।