विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Oats: बेवक्त लगने वाली भूख को शांत करने के लिए ओट्स से बनाएं ये 4 हेल्दी डिशेज

By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
Published: Sun, 20 Aug 2023 11:26 AM (GMT+05:30)

Oats ओट्स जिसे हिंदी में जई कहते हैं भारत में काफी लोकप्रिय अनाज रहा है। लोग सालों से अपने देसी ...और पढ़ें

छोटी भूख को शांत करने के लिए ऐसे खाएं ओट्स
छोटी भूख को शांत करने के लिए ऐसे खाएं ओट्स

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Oats: ओट्स आज की बिजी लाइफ में पेट को भरने का आसान और हेल्दी तरीका है। रातभर सोक किए गए ओट्स कई कारणों से नाश्ते के लिए एक अद्भुत विकल्प हैं। ये न केवल सुबह खाना पकाने की परेशानी को दूर करते हैं, बल्कि पोषक तत्वों की भी भरपाई करते हैं क्योंकि खाना पकाने की प्रक्रिया कुछ आवश्यक विटामिन और खनिजों को नष्ट कर सकती है।

वहीं, ओट्स को पानी या दूध के साथ सोक करने से यह खाने में हेल्दी और आसान हो जाते हैं। बस इसे अगले दिन अपने पसंदीदा टॉपिंग के साथ खाएं। हालांकि, आप ओट्स के साथ कुछ नया खाना चाहते हैं, तो उसका सभी समाधान है। हम इस आर्टिकल में आपको ओट्स से बनने वाली कुछ बेहतरीन डिशेज के बारे में बताएंगे, जिसे आप सुबह या शाम के नाश्ते के अलावा अचानक लगने वाली छोटी भूख को शांत करने के लिए भी खा सकते हैं। आइये जानते हैं ऐसी ही कुछ रेसिपीज के बारे में।

ओट्स से बनने वाली डिशेज

1. गुलाब और पिस्ता ओट्स

इंग्रीडिएंट

  • 3 बड़े चम्मच रोल्ड ओट्स
  • 1/2 बड़ा चम्मच चिया सीड
  • 1 चम्मच गुड़
  • 1 बड़ा चम्मच किशमिश
  • 1 बड़ा चम्मच गुलाब की पंखुड़ियां
  • 5-6 पिस्ता (भुना हुआ)
  • 150 मिली दूध

सभी सामग्रियों को एक साथ मिलाएं और रात भर भिगो दें। अगली सुबह बिना पकाएं इस नाश्ते का आनंद लें।

2. चोको पीनट ओट्स

इंग्रीडिएंट

  • 3 बड़े चम्मच रोल्ड ओट्स
  • 1/2 बड़ा चम्मच चिया सीड
  • 1 चम्मच गुड़
  • 1 बड़ा चम्मच किशमिश
  • 1/2 से 1 बड़ा चम्मच पीनट बटर
  • 1/2 बड़ा चम्मच कोको पाउडर
  • 150 मिली दूध

चॉकलेट लवर्स के लिए यह एक शानदार रेसिपी है, जिसमें पीनट बटर के रूप में हेल्दी फैट के साथ-साथ बीज और किशमिश के गुण भी मौजूद हैं।

3. केसर बादाम ओट्स

इंग्रीडिएंट

  • 3 बड़े चम्मच रोल्ड ओट्स
  • 1/2 बड़ा चम्मच चिया सीड
  • 1 चम्मच गुड़
  • 1 बड़ा चम्मच किशमिश
  • 1 बड़ा चम्मच बादाम
  • 1 चुटकी केसर
  • 2 कुटी हुई इलायची
  • 150 मिली दूध

बादाम पोषक तत्वों से भरपूर हैं और इन्हें खाने से शरीर को आवश्यक विटामिन और खनिज मिलते हैं। केसर और इलायची इस रेसिपी को सुगंधित और स्वादिष्ट बनाते हैं।

4. कॉफी वॉलनट ओट्स

इंग्रीडिएंट

  • 3 बड़े चम्मच रोल्ड ओट्स
  • 1/2 बड़ा चम्मच चिया सीड
  • 1 चम्मच गुड़
  • 2 खजूर कटे हुए
  • 2 अखरोट कुचले हुए
  • 1/2 छोटा चम्मच खजूर के बीज का पाउडर या कॉफ़ी पाउडर
  • 150 मिली दूध

कॉफी लवर्स रेगुलर कॉफी के बजाय इस रेसिपी को अपना सकते हैं। यह न केवल दिन भर एनर्जी देगा बल्कि पेट को भी भरा हुआ रखेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।