Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Assam: अपने चाय बागानों के लिए दुनियाभर में मशहूर है असम, जानें क्या है इस राज्य की खासियत

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sun, 16 Jul 2023 08:30 AM (IST)

    असम की धरती चाय बागान के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां की चाय पूरे विश्व में निर्यात की जाती है। असम में एक से बढ़कर एक मशहूर पर्यटन स्थल हैं। जो ...और पढ़ें

    असम में फेमस हैं ये मशहूर पर्यटन स्थल
    असम में फेमस हैं ये मशहूर पर्यटन स्थल

    भारत दुनियाभर में अपनी संस्कृति और विविधता के लिए जाना जाता है। हमारे देश में मौजूद हर राज्य और हर शहर की एक अलग ही विशेषता है, जो लोगों को अपनी तरफ खींचती है। इन्हीं राज्यों में शामिल है असम। जो पर्यटन स्थल से लेकर खानपान, कला और अन्य कई चीजों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है।असम संस्कृत शब्द ‘असोमा’ से बना है। इस शब्द का अर्थ अनुपम और अद्वितीय है, लेकिन कई लोगों का मानना है कि यह शब्द मूल रूप से अहोम से बना है।

    असम की धरती चाय बागान के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां की चाय पूरे विश्व में निर्यात की जाती है। असम में एक से बढ़कर एक मशहूर पर्यटन स्थल हैं। जो लोगों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। यहां की संस्कृति से जुड़े भी कई स्थल देखने को मिल जाएंगे।

    मशहूर पर्यटन स्थल

    घूमने के लिहाज से असम में काफी कुछ है। यहां कई दर्शनीय स्थल हैं, जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। असम के तीर्थ स्थल पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं।

    गुवाहाटी असम राज्य के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यह घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता है। यह शहर ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर स्थित है। इस नदी की प्राकृतिक सुंदरता और इसकी अनूठी संस्कृति काफी प्रसिद्ध है। कामाख्या मंदिर काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, उमानंद मंदिर, मानस राष्ट्रीय उद्यान, असम राज्य संग्रहालय, गुवाहाटी तारामंडल, नवग्रह मंदिर, नेहरू पार्क आदि यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। इसके अलावा असम में माजुली द्वीप, शिवसागर, मानस नेशनल पार्क, डिब्रूगढ़ आदि फेमस स्थल हैं।

    खानपान की प्रसिद्ध चीजें

    खानपान के मामले में भी असम काफी समृद्ध राज्य है। यहां की कई व्यंजन दुनियाभर में मशहूर है। अगर आप नॉन वेज खाने के शौकीन हैं, तो आपको यहां एक से बढ़कर एक नॉन वेज डिश खाने मिल जाएगी। साथ ही वेजिटेरियन लोगों के लिए भी यहां बेहद स्वादिष्ट खाना मिलता है। डक मीट असम का मशहूर व्यंजन है, जिसे खासतौर पर त्यौहार या किसी फंक्शन में बनाया जाता है। इस डिश के बिना असम के लोगों का कोई भी त्योहार अधूरा है।

    खबरें और भी

    इसके अलावा यहां खार, मासोर टेंगा, ज़ाक अरु भाजी, आलू पिटिका, पिठा आदि खूब पसंद किए जाते हैं। असम का ये खाना विदेश में भी काफी पॉपुलर है।

    असम में मनाएं जाते हैं ये मुख्य त्योहार

    असम राज्य का मुख्य त्योहार बिहू है। यहां के लोग हर साल इसे बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व बैसाख महीने में मनाया जाता है। यह त्योहार फसल की कटाई को दर्शाता है। इस पर्व में लोग नृत्य और गायन करते हैं, घरों में पकवान बनते हैं और लोग नए कपड़े पहनते हैं। इसके अलावाबिशु, अली-ऐ-लिगांग, अंबुबाशी मेला, रोंगकर, करम पूजा, बैखो, बैशागु, रजनी गबरा हरनी गबरा, जोनबिल मेला आदि त्योहार भी धूमधाम से मनाए जाते हैं।

    असम में बोली जाने वाली क्षेत्रिय भाषा

    असम में कई भाषाएं बोली जाती हैं, जिसमें असमिया भाषा ज्यादा प्रचलित है। इसके अलावा यहां के लोग हिंदी भी बोल लेते हैं और समझ लेते हैं।

    कला के मामले में भी आगे है असम

    कला के क्षेत्र में आपको असम में एक से एक चीज मिल जाएगी। यहां आपको शिल्प और कलाकृतियों का खजाना देखने को मिलेगा। असम को दुनिया भर में रेशम के लिए प्रसिद्ध है। जिसे असम सिल्क के नाम से भी जाना जाता है। असम के लोग मूर्तिकला और विभिन्न कला रूपों जैसे पटुआ और चित्रकारों के बहुत शौकीन होते हैं।स्थानीय चित्रकारों ने हैंगूल और हैटल जैसे स्थानीय पेंट का भी इस्तेमाल किया है |