Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Barbie: कार्ड बोर्ड की गुड़िया से लेकर लड़कियों की बेस्ट फ्रेंड बनने तक, बेहद दिलचस्प है बार्बी का सफर

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Tue, 25 Jul 2023 04:55 PM (IST)

    Barbie दुनियाभर में इस समय ग्रेटा गर्विग की फिल्म बार्बी लगातार चर्चाओं में है। सिनेमाघरों से लेकर गूगल और यहां तक कि कई सितारे भी बार्बी के रंग में र ...और पढ़ें

    जानें कैसे बच्चों की फेवरेट बनी बार्बी
    जानें कैसे बच्चों की फेवरेट बनी बार्बी

    HighLights

    1. दुनियाभर में इन दिनों बार्बी फिल्म की धूम मची हुई है।
    2. बार्बी को तो हम सभी जानते होंगे। यह बचपन में सबसे मशहूर डॉल थी।
    3. आइए जानते हैं कैसे बार्बी डॉल बच्चों के बीच लोकप्रिय हुई।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Barbie: इन दिनों पूरी दुनिया बार्बी के रंग में रंगी नजर आ रही है। सिनेमाघरों से लेकर गूगल तक जगह सिर्फ बार्बी का रंग देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं देश-विदेश के कई कलाकार भी इन दिनों इस बार्बी ट्रेंड को फॉलो करते नजर आ रहे हैं। यह फिल्म जिस तरह इन दिनों ग्रेटा गर्विग की फिल्म 'बार्बी' लोगों को आकर्षित कर रही है, ठीक उसी तरह बीते कई समय से बार्बी डॉल बच्चों खासकर लड़कियों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है।

    हम में से कई लोगों ने बचपन में गुड़िया के साथ खेला होगा। डॉल की बात हो और बार्बी का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। बचपन में लड़कियां इससे इतना प्रभावित रहती थी कि स्कूल बैग से लेकर वॉटर बॉटल तक, हर जगह सिर्फ बार्बी की नजर आती है। क्या आपने कभी सोचा है कि खिलौनों की दुनिया में राज करने वाली बार्बी आखिर कब और कैसे आई। अगर नहीं, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे बार्बी के शानदार सफर के बारे में-

    दिलचस्प है बार्बी का सफर

    खिलौनों की दुनिया में मार्च 1959 में पहली बार "बार्बी" नाम की एक गुड़िया ने एंट्री ली। ब्लैक एंड व्हाइट स्विम सूट, लाल होंठ और स्टाइलिश सुनहरे बालों वाली पोनीटेल के साथ इस 11 इंच की प्लास्टिक की गुड़िया ने बच्चों के दिलों पर कब्जा कर लिया और खिलौनों की दुनिया में एक स्थायी प्रतीक बन गई। वहीं, बात करें इसके बनने की, इसे बनाने का श्रेय अमेरिका की रूथ हैंडलर को जाता है। वह साल 1945 में अपने पति इलियट हैंडलर के साथ गुड़िया घर के लिए फर्नीचर बनाया करती थी।

    कैसे हुई बार्बी की शुरुआत

    इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी बारबरा को एक दिन कार्ड बोर्ड की गुड़िया से खेलते हुए देखा। उन्होंने गौर किया कि उनकी बेटी उस गुड़िया को कई सारी शानदार पोशाकें पहनाती थी। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी की दूसरी सहेलियों से बात की, जिसके बाद उन्हें यह पता चला कि उनकी बेटी की ही तरह उसकी सहेलियों को भी गुड़िया से खेलना पसंद है। इसके बाद रुथ अपनी बेटी के लिए शानदार डॉल बनाने के लिए जापान गईं और फिर उन्होंने विभिन्न खिलौना उत्पादकों से मिलकर कई प्रयोग किए।

    खबरें और भी

    इन दिन हुआ बार्बी का जन्म

    अपने इस प्रयोग के दौरान उन्होंने बार्बी को बनाने के लिए बिल्ड लिली नामक एक गुड़िया से प्रेरणा ली, जो एक जर्मन कॉमिक-स्ट्रिप केरेक्टर पर आधारित थी। शुरुआत में यह लिली डॉल एडल्ट टॉय के रूप में मिलती थी, जिसने बाद में बच्चों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की और इस तरह पहली बार्बी का जन्म हुआ। मशहूर डॉल बार्बी 9 मार्च, 1959 को अपना ऑफिशियल जन्मदिन मनाती है, जिस दिन उसे दुनिया से परिचित कराया गया था। मार्केट में आने के पहले पहले ही साल में 300,000 बार्बी डॉल बेची गई थीं।

    ऐसे आया केन डॉल

    साल 1961 के बाद से दुनियाभर में बार्बी डॉल की मांग बढ़ने लगी। बार्बी की बढ़ती डिमांड के बाद मैटल कंपनी के मालिक रूथ हैंडलर ने केन नाम का बार्बी के लिए एक बॉयफ्रेंड भी बनाया। इसके बाद रूथ हैंडलर ने कई सारे बार्बी के दोस्त भी बनाए, जिन्हें काफी लोकप्रियता मिली। समय के साथ-साथ बार्बी का लुक भी बदलता गया। बॉर्बी कभी काले में आई तो कभी गोरे रूप में। कभी यह लंबे बालों के साथ नजर आई, तो कभी छोटे बालों के साथ दिखाई दी। मार्केट में आए बार्बी के सभी रूप काफी पसंद किए गए। खासकर लड़कियों के बीच इसकी अलग ही लोकप्रियता देखने को मिली। रिपोर्ट्स की मानें तो वर्तमान में हर साल करीब 200 से ज्यादा देशों में पांच करोड़ 70 लाख बार्बी की बिक्री होती है।

    Picture Courtesy: Instagram/barbieandbarbiethemovie