यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Cooking Hacks: सब्जी में नमक हो जाए ज्यादा या तंदूरी रोटी नहीं बनती नरम, दादी-नानी मां के ये नुस्खे करेंगे मदद
Cooking Hacks खाना बनाना एक कला है और अगर आपको ये कला सिखनी है तो इसमें दादी-नानी मां के नुस्खे कर सकते हैं काफी हद तक आपकी मदद। तो आइए जानते हैं कुकि ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Cooking Hacks: खाना पकाते वक्त कई बार ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिसका सॉल्यूशन समझ ही नहीं आता, जैसे- सब्जी में नमक ज्यादा हो जाना, खाने में बहुत ज्यादा ऑयल नजर आना। जिसके चलते कई बार बनी-बनाई डिश को फेंकने के अलावा और कोई ऑप्शन नजर नहीं आता। तो अगर आप भी अक्सर ऐसी समस्याओं से जूझते हैं, तो दादी-नानी मां के ये कुकिंग टिप्स कर सकते हैं आपकी काफी मदद।
1. अक्सर घर में तंदूरी रोटी बनाते वक्त वह नर्म नहीं बनती। ऐसे में इसे मुलायम और टेस्टी बनाने के लिए क्या करें?
दादी-नानी मां का नुस्खा
तंदूरी चपाती को गर्म बनाने के लिए आटा लगाते समय उसमें थोड़ा दही मिला दें और गुनगुना पानी से आटा लगाएं। इससे तंदूरी चपाती सॉफ्ट और क्रिस्पी बनेंगी।
2. अगर कभी सब्जी में नमक की मात्रा ज्यादा हो जाए, तो उसे कम करने के लिए क्या किया जा सकता है?
दादी-नानी मां का नुस्खा
नमक ज्यादा हो जाए, तो सब्जी में आलू डालकर पकाएं। अब आलू पानी के साथ नमक सोख लेगा। अब आलू को बाहर निकालें और गर्म पानी डालकर कुछ देर पकाएं। चाहें, तो टमाटर भी डाल सकते हैं। इसमें भी नमक की मात्रा बैलेंस हो सकेगी।
3. कभी-कभी ट्रेडिशनल तरीके से सब्जी बनाते वक्त अक्सर तेल की मात्रा ज्यादा पड़ जाती है। सब्जी में से तेल को कम कैसे किया जाए, इसका क्या ऑप्शन है?
दादी-नानी मां नुस्खा
किसी ग्रेवी में अगर तेल या घी ज्यादा हो जाए, तो उसे थोड़ी देर के लिए फ्रीजर में रख दें। इससे तेल ऊपर जम जाएगा और आप इसे आसानी से निकाल सकती हैं। बाद में डिश सर्व करने से पहले थोड़ा गर्म कर लें।
4. पकौड़े ज्यादा क्रिस्पी और टेस्टी बनाने के लिए क्या तरीका आजमाएं?
दादी-नानी मां का नुस्खा
पकौड़े बनाते समय अगर उसके घोल में एक चुटकी अरारोट और थोड़ा गर्म ऑयल मिला दिया जाए, तो पकौड़े ज्यादा क्रिस्पी और टेस्टी बनते हैं। पकौड़े सर्व करते समय इन पर चाट मसाला जरूर छिड़कें। इससे भी पकौड़े ज्यादा टेस्टी लगते हैं।
Pic credit- freepik