यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dizziness Problem: एक्सरसाइज के दौरान चक्कर आने और बेहोशी के पीछे हो सकती हैं ये सारी वजहें
Dizziness Problem अगर आपको भी वर्कआउट के दौरान कमजोरी थकान बेहोशी का एहसास होता है तो इसके पीछे हो सकती हैं कई सारी वजहें। जो कई बारी इंजुरी की वजह भी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Dizziness Problem: वर्कआउट के दौरान कई लोगों को चक्कर, बेहोशी जैसी फिलिंग आती है। जिसकी वजह से वर्कआउट को बीच में ही ड्रॉप करना पड़ा जाता है वरना इंजुरी होने के चांसेज रहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों होता है। कुछ लोगों को ये लगता है कि खाली पेट एक्सरसाइज करने की वजह से ऐसा हो रहा है, तो कुछ हद तक सही है लेकिन पूरी तरह से नहीं। तो आज हम इसी समस्या के कारणों के बारे में जानेंगे।
हैवी वर्कआउट
हैवी वर्कआउट की वजह से भी चक्कर आ सकते हैं। वेट लॉस जर्नी की शुरुआत करने वाले लोग कुछ ही दिनों में पतला-दुबला होने की कोशिश करने लग जाते हैं और जिम में जी-तोड़ मेहनत करने लगते हैं जिसकी बॉडी आदि नहीं होती। तो अचानक से इतना प्रेशर झेल नहीं पाती, जिसकी वजह से चक्कर आ सकते हैं। तो बेहतर होगा कि धीरे-धीरे एक्सरसाइज को बढ़ाएं न कि पहले दिन ही वेट लॉस टारगेट पूरा करने लग जाएं।
डिहाइड्रेशन
हां, डिहाइड्रेशन भी एक वजह है जिसकी वजह से एक्सरसाइज़ करते वक्त चक्कर आ सकता है। एक्सरसाइज के दौरान सांस फूलती है और गला सूखने लगता है। हमारे शरीर को ऐसे में ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है और जब पानी नहीं मिलता तो बेहोशी छाने लगती है। तो अगर आपको भी एक्सरसाइज करते वक्त प्यास लगे तो घूंट-घूंट करके थोड़ा पानी पी लें।
ब्लड शुगर कम होना
एक्सरसाइज़ करते समय बॉडी को थोड़ी ज्यादा मात्रा में शुगर की जरूरत होती है इसलिए अपनी डायट में ऐसी चीज़ों और स्नैक्स को शामिल करें, जिनमें नेचुरल शुगर होता है न कि मिठाई और दूसरी शुगरी ड्रिंक्स का। ये शरीर में एनर्जी को बनाए रखते हैं। जिससे कमजोरी औ थकान का एहसास नहीं होता।
खबरें और भी
लो ब्लड प्रेशर
लो ब्लड प्रेशर भी एक्सरसाइज़ के दौरान बन सकता है बेहोशी की वजह। तो लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को डॉक्टर की सलाह पर ही एक्सरसाइज करें।
अन्य वजहें
- इसके अलावा तेज़ बुखार में वर्कआउट न करें क्योंकि इससे भी चक्कर आ सकता है।
- किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है, तो भी एक्सरसाइज़ अवॉयड करें।
Pic credit- freepik