Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gandhi Jayanti 2022 Wishes: अपने प्रियजनों को फेसबुक और वॉट्सऐप पर इन मैसेज से दें गांधी जयंती की शुभकामनाएं

    By Jagran NewsEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Sun, 02 Oct 2022 08:57 AM (IST)

    Gandhi Jayanti 2022 Wishes देशभर में 2 अक्टूबर का दिन गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत को आजादी दिलाने में महत् ...और पढ़ें

    Gandhi Jayanti 2022 Wishes: इन मैसेजेस के साथ करें प्रियजनों को गांधी जयंती विश
    Gandhi Jayanti 2022 Wishes: इन मैसेजेस के साथ करें प्रियजनों को गांधी जयंती विश

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Gandhi Jayanti 2022 Wishes: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस को गांधी जयंती के तौर पर देशभर में मनाया जाता है। 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में इनका जन्म हुआ था। महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचन्द गांधी था। सत्य, अहिंसा और आंदोलन के बल पर उन्होंने भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराया था। इनके जन्मदिन पर देशभर में स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भारत को आजादी दिलाने में गांधी जी का बहुत बड़ा योगदान है। भारत की आजादी के दौरान महात्मा गांधी के नारे, अनमोल विचार, कोट्स, भाषण लोगों के बीच खूब मशहूर हुए थे। महात्मा गांधी के जीवन पर कई सारी फ़िल्में, ड्रॉमा और डॉक्यूमेंट्री बनीं। तो गांधी जयंती के मौके पर आप भी अपने प्रियजनों को उनके संदेश और विचार शेयर कर दें इस दिन की शुभकामना। 

    1. देश के लिए जिसने विलास को ठुकराया था,

    त्याग विदेशी धागे उसने खुद ही खादी बनाया था,

    पहन के काठ के चप्पल जिसने सत्याग्रह का राग सुनाया था,

    देश का था वो अनमोल दीपक जो महात्मा कहलाया था..!

    गांधी जयंती की शुभकामनाएं

    2. सत्य अहिंसा का था वो पुजारी,

    कभी ना जिसने हिम्मत हारी,

    सांस लेने की दी हमें आजादी,

    जनजन है उनका आभारी।

    Happy Gandhi Jayanti

    3. दीया जलाना है तो,

    अंधेरों में जलाईये है,

    उजालों में क्या रखा है,

    अपने मन को दयालु बनाईये,

    क्रूरता में क्या रखा है..!

    4. तुमने मानयता का है मान बढ़ाया,

    दानवता का तुमने बापू दाग मिटाया,

    भारत के हैं सम्मान गांधी इस युग की है पहचान गांधी!

    गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

    5. उसकी सोच ने कर दिया कमाल,

    देश का बदल गया सुर ताल,

    सबने बोली सत्य अहिंसा की बोली,

    हर गली में जली विदेशी वस्तुओं की होली,

    गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

    6. आंख पे ऐनक, हाथ में लाठी,

    बापू चलते सीना ताने शान से,

    दे दी हमें आज़ादी बिना खड्ग-ढाल के,

    साबरमती के संत मेरे बापू हैं कमाल के।

    Very Very Happy Gandhi Jayanti

    7. सिर्फ एक सत्य, एक अहिंसा,

    दो हैं जिसके हथियार,

    उन हत्यारों से ही तो

    कर दिया हिंदुस्तान आजाद,

    ऐसा अमर आत्मा को करो मिलके सलाम..!

    गांधी जयंती की शुभकामनाएं

    Pic credit- freepik