Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Govardhan Puja 2022: गोवर्धन पूजा पर बनाई जाती है खास अन्नकूट की सब्ज़ी, जानें इसकी आसान रेसीपी

    By Jagran NewsEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Wed, 26 Oct 2022 09:51 AM (IST)

    Govardhan Puja 2022 दिवाली के पांच दिन के पर्व में गोवर्धन पूजा भी मनाई जाती है। इस साल गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को है। इस दिन भगवान कृष्ण को अलग-अलग प ...और पढ़ें

    Govardhan Puja 2022: गोवर्धन पूजा पर ऐसे बनाएं भोग के लिए खास अन्नकूट की सब्ज़ी
    Govardhan Puja 2022: गोवर्धन पूजा पर ऐसे बनाएं भोग के लिए खास अन्नकूट की सब्ज़ी

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Govardhan Puja 2022: दिवाली एक ऐसा त्योहार है जिसे 5 दिनों तक मनाया जाताहै। पहले दिन दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा होती है और फिर भाईदूज मनाया जाता है। आमतौर पर दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा करने का नियम है। हालांकि, इस बार सूर्य ग्रहण की वजह से गोवर्धन पूजा एक दिन छोड़कर मनाई जा रही है। इस दिन प्रकृति पूजा की जाती है, जिसमें गोवर्धन पर्वत समेत गौमाता की पूजा भी की जाती है। इसके साथ ही गोवर्धन पूजा पर भगवान कृष्ण की भी पूजा होती है।

    इस पूजा के दौरान भगवान को एक खास तरह का भोग भी चढ़ाया जाता है, जिसे अन्नकूट कहते हैं। अन्नकूट में कई सारी सब्ज़ियां डाली जाती हैं, इसे तैयार करने का तरीका भी खास है। पूजा में इसे भगवान को चढ़ाया जाता है। तो आइए आपको बताते हैं इस स्वादिष्ट भोग को बनाने की विधि क्या है।

    अन्नकूट की सब्ज़ी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

    कच्चा केला: 1

    कद्दू: 100 ग्रा

    टमाटर: 4-5

    मेथी पत्तियां

    हरा धनिया

    आलू: 2

    बैगन:1

    फूलगोभी: एक

    सेम: 100 ग्राम

    सांगरी: 100 ग्राम

    गाजर: 1

    मूली: 1

    टिंडे: 1

    अरबी: 2

    भिंडी: 4-5

    परवल: 2-3

    शिमला मिर्च: 1

    लौकी: 100 ग्राम

    मसाले: जीरा, थोड़ी सी हरी कटी मिर्च, अदरक का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, पिसा हुआ धनिया, अमचूर पाउडर, गर्म मसाला, नमक और तेल।

    कैसे बनाएं:

    1. सबसे पहले इन सब्ज़ियों को पानी से अच्छी तरह धो लें।
    2. अब एक-एक करके सभी सब्ज़ियों को काट लें।
    3. अब एक बड़ी कड़ाही में अपनी पसंद का तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए, तो इसमें जीरा डाल दें।
    4. इसके बाद हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डाल दें। दो मिनट पकाने के बाद सारी सब्ज़ियां डाल दें।
    5. इसके बाद ऊपर बताए गए मसाले भी डाल दें।
    6. कुछ देर पकाएं फिर ज़रूरत के हिसाब से पानी डाल दें।
    7. जब सब्ज़ी का पानी सूख जाए और वह अच्छी तरह गल जाए, तो मतलब यह तैयार है।
    8. सब्ज़ी तैयार हो जाए, तो भगवान कृषण को इसका भोग लगाएं।

    भोग के लिए सब्ज़ी बनाते वक्त इन बातों का रखें ख्याल

    1. अन्नकूट की सब्ज़ी बनाते वक्त पवित्रता का खास ख्याल रखें

    2. किचन में चप्पल पहनकर इस डिश को न पकाएं।

    3. सब्ज़ी में जो मसाले डाले जाते हैं, ध्यान रखें कि वे रोज़ इस्तेमाल में आने वाली मसालादानी से न हों।

    4. पूजा में भगवान को भोग लगाने से पहले इसे झूठा न करें।

    Picture Courtesy: Freepik

    खबरें और भी