Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cooking Tips: खाना बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान वरना बिगड़ सकती है सेहत

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Sun, 06 Nov 2022 02:40 PM (IST)

    Cooking Tips बिजी लाइफस्टाइल के कारण आप चाहते हैं कि खाना जल्दी से जल्दी पक जाए। इस चक्कर में खाने का पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं ये आपके सेहत के लिए ह ...और पढ़ें

    Cooking Tips: खाना बनाते समय मसालों को सही क्रम में डालना चाहिए।
    Cooking Tips: खाना बनाते समय मसालों को सही क्रम में डालना चाहिए।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कCooking Tips: सेहत के लिए घर के खाने को सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन कई लोग घर के खाने से भी बीमार पड़ जाते हैं। कई बार जल्दबाजी के चक्कर में आप खाना बनाते समय कुछ गलतियां कर देते हैं, जिसे खाने के पोषक तत्व बर्बाद हो जाते हैं। आज इस आर्टिकल में कुछ ऐसे कुकिंग मिस्टेक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आप अक्सर करते हैं। जिससे खाना अनहेल्दी हो जाता है। आइए जानते हैं, इसके बारे में...

    - खाना बनाने के बाद आप इसे अच्छी तरह नहीं ढकते हैं, तो इस पर किटाणु जम सकते हैं। जो आपके सेहत को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में खाना बनाने के बाद आप किसी साफ बर्तन या फॉइल पेपर से ढक सकते हैं।

    - आप ताजा खाना खाने की कोशिश करें। पके हुए खाने को बार-बार गर्म कर के न खाएं। बासी खाने से पाचन पर असर पड़ता है, इस तरह आप बीमार हो सकते हैं।

    - कई लोग खाने को इतना पका देते हैं कि पोषक तत्व भी मर जाते हैं। जैसे- नॉनवेज को लोग ज्यादा पकाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, ओवर कुकिंग करने से इसके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।

    - जब आपको सब्जी बनानी हो, तो उसी समय सब्जी को धोकर काटें। उसे एक रात पहले काटने से बचें। ऐसा करने से सब्जी की पौष्टिकता खत्म होती है, जो आपके लिए फायदेमंद नहीं होता है।

    - खाना बनाते समय मसालों को सही क्रम में डालना चाहिए। कुछ मसाले ऐसे होते हैं, जिन्हें खाना पकने के बाद डालान चाहिए। जैसे-काली मिर्च, गरम मसाला पाउडर, जब खाना पक जाए, तो ही इन मसाले को डालें। हल्दी, धनिया पाउडर का उपयोग खाना बनाने के दौरान कर सकते हैं। अगर इन मसालों का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाता है, तो ये खाने में टॉक्सिन्स रिलीज कर सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। 

    Picture Courtesy: Freepik

    खबरें और भी