Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Monsoon: रहना चाहते हैं बैक्टीरिया और कीटाणु से सुरक्षित, तो इन तरीकों से धोएं हरी पत्तेदार सब्जियां और फल

    By Jagran NewsEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sun, 16 Jul 2023 07:28 AM (IST)

    बरसात के मौसम में सेहतमंद रहने के लिए सही खानपान बेहद जरूरी है। इस मौसम मे कुछ फूड आटम्स ऐसे भी हैं जिन्हें सुरक्षित रहने और बीमारियों से बचने के लिए ...और पढ़ें

    जानें क्या है फल-सब्जी धोने का सही तरीका
    जानें क्या है फल-सब्जी धोने का सही तरीका

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Monsoon Tips: मानसून का इंजतार सभी को बेसब्री से रहता है। यह हमें चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाने का काम करता है। हालांकि, इस समय आपको अपनी सेहत के लिए और ज्यादा सजग रहने की जरूरत होती है। यह मौसम कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बनता है। इस दौरान संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि इस मौसम में हमारी इम्युनिटी काफी कमजोर होती है।

    अध्ययनों की मानें तो मानसून के दौरान हरी पत्तेदार सब्जियों में बैक्टीरिया संक्रमण का खतरा होता है। परिणामस्वरूप, कई लोग आपको पालक, सलाद जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों से परहेज करने की सलाह भी दी जा सकती हैं। लेकिन अगर फिर भी आप इनका सेवन करते हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप खाना पकाने से पहले सब्जी और फल दोनों को अच्छी तरह से धो लें। आइए जानते हैं सब्जियों और फलों को धोने के कुछ खास तरीके:

    • मानसून में बैक्टिरिया से बचने के लिए ठंडे पानी की बजाय आप सब्जियों और फलों को गर्म पानी से धोएं। लेकिन ताजी रसभरी नाजुक चीजों को धोते समय ध्यान रहे कि उन्हें बहुत ज्यादा तेज गर्म पानी में न डालें, वरना उनकी ताजगी खत्म हो सकती है।
    • फलों और सब्जियों पर किसी भी तरह का साबुन, ब्लीच, या अन्य रासायनिक क्लीनर का इस्तेमाल करने से बचें। आप इसके बदले आधा चम्मच हल्दी का उपयोग कर सकते हैं।
    • सब्जियों व फलों की सफाई से पहले खुद साफ रहना जरूरी है। इसलिए आप पहले अपने हाथों को अच्छे से धोएं। अगर आपके हाथ गंदे रहेंगे, तो हाथों से कीटाणु और बैक्टीरिया फल-सब्जियों में ट्रांसफर हो सकते हैं।
    • हरी पत्तेदार सब्जियों को धोने के लिए आप एक साफ छलनी का इस्तेमाल करें। अगर आप मटर बीन्स, मशरूम जैसी सब्जियों को साफ करना चाहते हैं, तो इससे आपका काम और आसान हो जाएगा। इन्हें धोते वक्त अपनी उंगलियों से सारी गंदगी को साफ करें।
    • सब्जियों या फलों को फ्रिज में रखने से पहले एक साफ तौलिये या टिशू पेपर से सुखा लें, ताकि नमी के कारण इनके सड़ने की संभावना खत्म हो जाए।
    • अगर सब्जियों को धोते हुए आपको कहीं सड़ा हुआ या चोटिल हिस्सा दिखाई देता है तो, उस हिस्से को पहले ही काट लें, ताकि बाकी सब्जियां बची रहें।
    • छीलकर खाने वाली सब्जियों और फलों को पहले ही धो लें, ताकि गंदगी और बैक्टीरिया चाकू से फल या सब्जी पर न आए।

    Picture Courtesy: Freepik