Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chutney Origin: चटनी का सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि इतिहास भी है मज़ेदार, जानें कैसे दुनिया में आई?

    By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Thu, 15 Jun 2023 11:38 AM (IST)

    Chutney Origin चटनी हमारे खाने का अहम हिस्सा होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह किसी भी सब्जी या डिश का स्वाद और मजेदार बना देती है। लेकिन क्या आपने कभी सो ...और पढ़ें

    Chutney Origin: जानें सबसे पहले किसने बनाई थी चटनी ?
    Chutney Origin: जानें सबसे पहले किसने बनाई थी चटनी ?

    HighLights

    1. भारत में मिल जाएंगी हजारों तरह की चटनियां।
    2. कभी सोचा है कि चटनी का ख्याल सबसे पहले किसे आया था?
    3. सबसे पहले कौन सी चटनी बनाई गई थी?

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Chutney Origin: भारत के हर राज्य में आपको अलग तरह का खाना मिल जाएगा। वहीं, एक चीज ऐसी भी है, जो यहां के खाने की थाली में न हो ऐसा मुमकिन नहीं है। जी हां, हम बात कर रहे हैं चटनी की, जिसकी जगह भारतीय खाने में हमेशा खास रहेगी। चटनी खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत को भी फायदा पहुंचाती है। इस देश में चटनी इतनी पसंद की जाती है, कि इसे खाली रोटी या चावल के साथ भी खाया जाता है। यही वजह है कि आज हमारे देश में आपको हजारों तरह की चटनी मिल जाएगी।

    पुदीने की चटनी को ही कई तरह से बनाया जाता है। साथ ही कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां कि खास चटनी मशहूर है, जैसे कि दक्षिण भारत की नारियल की चटनी, उत्तराखंड की भांग की चटनी आदि। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि चटनी का ख्याल सबसे पहले किसे आया था या सबसे पहले कौन सी चटनी बनाई गई होगी? तो आइए जानें चटनी का इतिहास क्या है?

    दुनिया में कैसे आई चटनी

    एंग्लो इंडियन क्यूजिन में सेब और रूहबर्ब जैसे फलों का उपयोग अचार बनाने के लिए किया जाता था। उसी दौरान ब्रिटेन के लोग खट्टे और तेज फलों को विनेगर में डालकर इस्तेमाल करते थे, जिसका नाम बाद में चटनी रखा गया। कट्टे और तीखे फलों का इस्तेमाल फिर अचार बनाने के लिए भी किया जाने लगा। 1780 के आसपास का समय ऐसा था जब चटनी इंग्लैंड में काफी लोकप्रीय हो गई।

    शाहजहां के लिए बनाई गई थी पहली बार चटनी

    आपको हैरानी हो सकती है, लेकिन चटनी एक संस्कृत का शब्द है, और ऐसा माना जाता है कि सबसे पहले चटनी शाहजहां के शासन के समय पर बनाई गई थी, जब वे बीमार पड़ गए थे। शाहजहां के हकीम ने उनके बावर्ची से कहा था कि उन्हें कुछ ऐसी चीज खिलाएं जो स्वादिष्ट होने के साथ तीखी भी हो। सिर्फ इतना ही नहीं, खाना ऐसा होना चाहिए जो आसानी से पच भी जाए।

    खबरें और भी

    सबसे पहले किस तरह की चटनी बनी थी?

    ऐसा बताया जाता है कि पुदीने और इमली की चटनी सबसे पहले बनाई गई थी। इसके बाद शाहजहां के लिए खजूर की मीठी चटनी तैयार की गई थी। तभी से भारत में चटनी पॉपुलर हो गई और लोग इसे पसंद करने लगे। आज हजारों तरह की चटनी बनाई जाती है, जिसमें फलों से लेकर फूलों तक का उपयोग किया जाता है।

    कितनी तरह की होती हैं चटनी?

    आपको हर राज्य और हर घर में ढेरों तरह की चटनियां मिल जाएंगी। मीठी, खट्टी और तीखे स्वाद वाली चटनियां लोगों को खास पसंद आती हैं। आम की मीठी चटनी, इमली की खट्टी-मीठी चटनी, गुड़ की चटनी, पुदीने की चटनी, प्याज की चटनी, टमाटर और मिर्च की चटनी आदि।