Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mosquitoes Home Remedies: मच्छरों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Sat, 03 Dec 2022 03:51 PM (IST)

    Mosquitoes Home Remedies मच्छरों से कई खतरनाक बीमारियां होती हैं। ये देखने में जितना छोटा है उतना खतरनाक भी। अगर आप भी मच्छरों के आतंक से परेशान है तो ...और पढ़ें

    mosquitoes home remedies मच्छरों को भगाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
    mosquitoes home remedies मच्छरों को भगाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कMosquitoes Home Remedies: छोटा-सा दिखने वाला मच्छर काफी खतरनाक होता है। इससे डेंगू, मलेरिया जैसे खतरनार बीमारियां होती है। घर से मच्छरों को भगाने के लिए महंगे से महंगे केमिकल युक्त चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे ये भाग तो जाते हैं। लेकिन आपका सेहत प्रभावित होता है।

    अगर आप मच्छरों के आतंक से परेशान हैं, तो आसान घरेलू उपाय अपनाकर छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं, मच्छरों को भगाने के घरेलू टिप्स।

    कपूर

    मच्छरों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो घर में कपूर जरूर जलाएं। इसकी महक से मच्छर भाग सकते हैं। चाहें तो आप निम का तेल शरीर पर लगा सकते हैं, इससे मच्छर आपसे कई घंटो तक दूर रहेंगे।

    लहसुन का पेस्ट

    मच्छरों को भगाने के लिए आप लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी खुशबू से मच्छर नजर नहीं आते हैं। इसके लिए आप पानी में लहसुन का पेस्ट डाल दें, फिर इसे उबाल लें। अब इस मिश्रण को स्प्रे में डालकर घर में छिड़काव करें। आपको मच्छरों से राहत मिल सकता है।

    नीलगिरी का तेल और नींबू

    मच्छर भगाने के लिए आप नीलगिरी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल में बराबर मात्रा में नींबू का रस मिलाएं। आप इसे स्प्रे बोतल में भरकर घर में छिड़काव करें।

    कॉफी पाउडर

    एक रिपोर्ट के अनुसार, कॉफी पाउडर से मच्छरों को चिड़ होती है। अगर आपके आसापस मच्छर हो, तो आप वहां कॉफी पाउडर रख सकते हैं। इससे मच्छर भाग जाएंगे।

    पुदीना का तेल

    मच्छरों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप घर में पुदीने के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। मच्छर वाली जगह पर इस तेल का छिड़काव करें। ये आपसे दूर रहेंगे।

    लौंग का तेल

    मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए लौंग के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप लौंग के तेल में नारियल तेल मिलाकर त्वचा पर लगा सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik/Pexel