Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Saving Habits : बचपन से ही बच्चों को डालें सेविंग की आदत, भविष्य में होंगे ये फायदे

    By Poonam MehtaEdited By:
    Updated: Wed, 20 Apr 2022 05:04 PM (IST)

    Saving Habits पैसे बचाने की आदत एक महत्वपूर्ण जीवन कौशल हो सकता है लेकिन यह इतना भी आसान नहीं। अगर आप भी अपने बच्चों को बचपन में ही सेविंग करना सिखान ...और पढ़ें

    Saving Habits : बच्चों को बचपन में ही सिखाएं सेविंग करना
    Saving Habits : बच्चों को बचपन में ही सिखाएं सेविंग करना

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Saving Habits : बच्चों को सही दिशा देना की शुरुआत बचपन से ही कर दी जाती हैं। बच्चा बचपन में जो सीखता है, बड़े होकर वह चीज़ें उसके ही काम आती हैं। आपने अक्सर देखा होगा की बच्चों को बचपन में कई अच्छी बातें सिखाई जाती हैं। जीवन से जुड़ी कई बातों को बताया जाता है। ठीक ऐसे ही उनक पैसों की बचत की अहमियत और इसकी आदत भी बचपन से ही डालनी चाहिए। 

    वास्तव में, भविष्य की जरूरतों के लिए कुछ लोग अपने वेतन से थोड़ा सा पैसा अलग रख लेते हैं। जिसे वह जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए आज जानते हैं कि कैसे बच्चों को बचपन में ही पैसों की अहमियत सिखाई जा सकती है।

    पिगी बैंक

    पिगी बैंक नाम तो आपने सुना ही होगा। लोग अक्सर अपने बच्चों को पिगी बैंक दे देते हैं, लेकिन इसका सही मूल्य नहीं सिखा पाते। ऐसे में आपको बच्चों को सबसे पहले ये समझाना होगा है कि ये बैंक उनका निजी बैंक है। जिसमें वो अपने पैसे रख सकते हैं। बच्चों को मिलने वाली पॉकेट मनी से कुछ पैसे पिगी बैंक में डलवा दें। फिर धीरे-धीरे पिगी बैंक को भरता देख बच्चों का उत्साह बढ़ेगा और वह बचत करना सिखेगें।

    लक्ष्य निर्धारित करें

    आप बच्चे के सामने लक्ष्य रख सकते हैं जैसे कि बच्चा किसी चीज को खरीदना चाह रहा हो, तो आप उसे समझाएं कि ये चीज वह खुद भी खरीद सकता है, जिसके लिए उसे अपनी पॉकेट मनी से कुछ पैसा सेव करना होगा।

    खबरें और भी

    मेहनत करना बताएं

    किसी भी बच्चे को ये शायद ही पता हो कि पैसा कमाना कितना मुश्किल और मेहनत भरा काम होता है। तो बच्चे को पैसों का मोल समझाने के लिए जरूरी है कि उसे यह बताएं कि पैसा कितनी मेहनत से कमाया जा रहा है। ऐसे में आप बच्चों से घर के छोटे-मोटे काम करवा सकते हैं और उनकी मेहनत के बदले कुछ पैसे दे सकते हैं।

    जरूरत और चाहत में फर्क सिखाएं

    अक्सर बच्चे चीजों को ले कर जिद्द करने लगते हैं। ऐसे में उन्हें समझाएं की चाहत और जरूरत में जमीन आसमान का फर्क होता है। चाहत में आप सब कुछ नहीं खरीद सकते। अपनी ज़रूरतों को समझना अहम है।

    सेविंग इंट्रेस्ट

    हर बैंक सेविंग पर कुछ न कुछ इंट्रेस्ट देता है। ऐसे में माता-पिता भी बच्चों के पिगी बैंक में जमा पैसों पर अपनी तरफ से कुछ इंट्रेस्ट दे सकते है। ऐसा करने से बच्चों को पैसे की कीमत समझ आएगी।

    Pic Credit: pexels