Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    International Tea Day 2021: गरमा-गर्म चाय और इन मज़ेदार मैसेजेस से करें इस खास दिन की शुरूआत

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Fri, 21 May 2021 10:11 AM (IST)

    International Tea Day 2021 जरूरी नहीं इस बार के टी डे का सेलिब्रेशन दोस्तों के साथ चाय पीकर ही किया जाए। वर्चुअल होती दुनिया में आप मैसेज स्टेटस शायरी ...और पढ़ें

    चाय भरा कप ऑफर करती हुए युवती
    चाय भरा कप ऑफर करती हुए युवती

    चाय के शौकीनों को तो बस इसे पीने का बहाना चाहिए लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि सुबह-सुबह चाय की एक प्याली नींद खोलने से लेकर मूड को तरोताजा करने तक का काम कर जाती है। बचपन में पढ़ते वक्त नींद आने पर, सिरदर्द होने पर, थकान मिटाने के लिए और तो और यहां तक कि दोस्तों के साथ गपशप करते वक्त भी चाय की ही जरूरत महसूस होती है। तो आज इंटरनेशनल टी डे के मौके पर चाय पीना तो बनता है लेकिन साथ ही साथ दोस्तों, यारों को इस दिन की बधाई देना भी। तो इसके लिए यहां दिए गए मैसेज, शायरी, कोट्स की ले सकते हैं हेल्प।

    1. गर्म चाय पीते हुए अक्सर बीते वक्त में पहुंच जाते हैं,

    कितने ही लोग चंद पैसों में ट्रैवल का मज़ा पाते हैं।

    2. थोड़ा पानी रंज का उबालिए,

    खूब सारा दूध ख़ुशियों का,

    थोड़ी पत्तियां ख़यालों की,

    थोड़े गम को कूटकर बारीक, 

    हंसी की चीनी मिला दीजिए.

    उबलने दीजिए ख़्वाबों को

    कुछ देर तक..

    यह ज़िंदगी की चाय है जनाब.

    इसे तसल्ली के कप में छानकर

    घूंट घूंट कर मज़ा लीजिए।

    3. ये बारिश का मौसम और तुम्हारी याद,

    चलो फिर मिलते है एक कप चाय के साथ।

     

    4. कुछ ख्वाब आसमानी, 

    कुछ ख्वाहिशें अधूरी, 

    बादलों-सा उड़ता मन, 

    एक प्याला चाय का, 

    और तलब तुम्हारी।

     

    5. तस्वीरों के साथ इश्क का वहम पाल रखा है, 

    वो तेरा चाय का जूठा कप आज भी सम्भाल रखा है।

    6. मेरी तो बस एक ही राय है, 

    दुनिया की सबसे बेहतरीन चीज़ चाय है। 

    7. जो वक़्त के साथ बदल जाए, वो राय होती है,

    जब ज़िंदगी में कुछ नहीं होता, तब बस चाय होती है।

    8. चाय से आशिक़ी का मेरा 

    ख्याल नहीं बदलेगा,

    साल तो बदलेगा मगर 

    दिल का हाल नहीं बदलेगा।

    9. हम उस मोहब्बत के शहर में रहते हैं जनाब, 

    जहां सुबह की सूरज से नहीं चाय से होती है शरूआत।

    10. बरसात में घुल रही है महक अदरक की,

    आज बूंदों को भी चाय की तलब लगेगी।

    11. अच्छा लगता है, ढलते सूरज के साथ छत पे चाय पीना,

    अदरक की ख़ुश्बू के साथ कतरा-कतरा जीना।

    12. हम चाय पीने वालों के पास 

    एक चमत्कारिक इलाज होता है, 

    दर्द कैसा भी हो लेकिन 

    दवा का नाम सिर्फ चाय ही होता है। 

    13. चस्का ये चाय का मोहब्बत से भी लजीज है,

    इश्क़ भी फीका पड़ जाए चाय ऐसी चीज है,

    हम चाय पीने वालों के पास

    एक चमत्कारी इलाज होता है

    मर्ज कैसा भी हो,

    दवा का नाम सिर्फ चाय होता है

    14.  आज फिर चाय की मेज़ पर 

    एक हसरत बिछी रह गयी,

    प्यालियों ने तो लब छू लिए 

    केतली देखती रह गयी.

    15. चाय के कप से उड़ते धुंए में 

    मुझे तेरी शक़्ल नज़र आती है,

    तेरे इन्हीं ख़यालों में खोकर, 

    मेरी चाय अक्सर ठंडी हो जाती है।

    Pic credit- freepik