यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Met Gala 2023: जानें क्यों बैन है मेट गाला में लहसुन-प्याज की डिशेज? इस आधार पर तय होता है मेन्यू
Met Gala 2023 हाल ही में आयोजित हुए मेट गाला 2023 में हर बार की तरह इस बार भी फैशन ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Met Gala 2023: सोशल मीडिया पर इस समय मेट गाला 2023 छाया हुआ है। बीते दिनों आयोजित हुआ यह इवेंट हर साल चर्चा का विषय बना रहता है। इस इवेंट में हर साल दुनियाभर के जाने-माने लोग शिरकत करते हैं। एक मई (भारत में 2 मई) को आयोजित हुए मेट गाला 2023 के रेड कारपेट में फैशन का जलवा देखने को मिला। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में एक और चीज चर्चा का विषय रही। दरअसल, सोशल मीडिया पर इस समय मेट गाला 2023 का खास मेन्यू वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं क्या था मेट गाला 2023 के मेन्यू में खास-
मेट गाला 2023 की थीम
हर साल मेट गाला को किसी खास थीम के साथ आयोजित किया जाता है। इस इवेंट के लिए इस साल की थीम दिवंगत डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड को समर्पित थी। ऐसे में रेड कारपेट और कार्ल लेगरफेल्ड प्रदर्शनी के बाद इवेंट में शामिल हुए सभी मेहमानों को दिवंगत डिजाइनर से प्रेरित खाना सर्व किया गया। इस दौरान गेस्ट्स को काफी अलग तरह के व्यजंन सर्व किए गए। जैसा कि इस साल मेट गाला की थीम 'कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी' थीम रखी गई थी, तो इवेंट का मेन्यू भी कथित तौर पर दिवंगत फैशन डिजाइनर के डिनर पार्टियों से प्रेरित था।
मेट गाला 2023 का मेन्यू
मेट गाला 2023 के लिए यह मेन्यू खासतौर पर कैटरर ओलिवियर चेंग द्वारा तैयार किया गया था। वोग की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल आयोजित हुए इस इवेंट में ओलिवियर चेंग ने मेन्यू में कार्ल लेगरफेल्ड की कुछ फेवरेट डिशे शामिल की थी। इस दौरान मेहमानों को स्टार्टर में चिल्ड स्प्रिंग पी सूप विद बेबी वेजिटेबल, लेमन क्रिम फ्रेच और ट्रफल स्नो सहित कई सूप सर्व किए गए थे।
वहीं, बात करें मेन कोर्स कि तो दिवंगत डिजाइनर की फेवरेट ओरा किंग सैल्मन के साथ एक वेजिटेबल नगे (ब्रोथ), एसप्रेगेस, स्ट्रॉबेरी का अचार और मूली मेन कोर्स के तौर पर सर्व की गई थी।इसके अलावा खाने के साथ ही इस इवेंट में मेहमानों को कई तरह की वाइन और डाइट कोक का स्वाद भी चखने को मिला।
ऐसे चुना जाता है मेन्यू
बेहद कम लोग ही इस बात को जानते होंगे कि मेट गाला के मेन्यू को तय करने के लिए एक खास तरह के नियम का पालन किया जाता है। दरअसल, हर साल यहां का मेन्यू बदलता है, लेकिन एक चीज जो हर साल यहां एक जैसी रहती हैं, वह है बिना लहसुन-प्याज के डिशेज को सर्व करना। ऐसा इसलिए किया जाता है, क्योंकि लहसुन-प्याज की डिशेज खाने के बाद मुंह से बदबू आती हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए बिना लहसुन-प्याज के डिशेज बनाआ जाती है। इसके अलावा इस इवेंट में इटैलियन स्टार्टर ब्रूसकैटा को भी सर्व नहीं किया जाता है।
Picture Courtesy: Twitter
