Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World’s Expensive Mango: ये है दुनिया का सबसे महंगा आम, कीमत इतनी कि खरीद सकते हैं एक कार

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sat, 10 Jun 2023 04:10 PM (GMT+05:30)

    World’s Expensive Mango आम कई लोगों का पसंदीदा फल है। गर्मियों के आते ही बाजार कई सारे आम मिलने लगते हैं। आमतौर पर आम 100-200 रुपये की कीमत पर मिलते ह ...और पढ़ें

    लाखों में बिकता है दुनिया का सबसे महंगा आम
    लाखों में बिकता है दुनिया का सबसे महंगा आम

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World’s Expensive Mango: गर्मियों की शुरुआत के साथ ही हमारे खानपान और पहनावे में बदलाव होने लगते हैं। इस मौसम में कई सारे ऐसे फल और सब्जियां मिलते हैं, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से सेहत को काफी फायदा मिलता है। आम इन्हीं फलों में से एक है। इस मौसम में लोगों को सबसे ज्यादा इंतजार आम का ही रहता है। फलों का राजा आम कई लोगों को पसंद होता है। यही वजह है कि आम देश के लोकप्रिय फलों में से एक माना जाता है।

    दुनिया का सबसे महंगा आम कौन सा है?

    आम की इसी लोकप्रियता के चलते अकेले भारत में ही आम की कई तरह किस्में मिलती है। लंगड़ा, हाफुस, तोतापरी, अल्फांसो भारत में आम की पसंदीदा किस्मों में से एक है। आपने आमतौर पर 100 से 200 रुपये किलो आम बिकते देखा या सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा आम कौन सा है। अगर नहीं तो हम आपको बताएंगे एक ऐसे आम के बारे में, जिसकी कीमत इतनी है कि आप इतने रुपये में कई महंगी चीजें खरीद सकते हैं।

    सिलीगुड़ी में प्रदर्शित हुआ सबसे महंगा आम

    दरअसल, हाल ही में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित हुए मैंगो फेस्टिवल में दुनिया के सबसे महंगे आम को प्रदर्शित किया गया। 9 जून से शुरू हुए इस तीन दिवसीय मैंगो फेस्टिवल में 262 से अधिक किस्में में प्रदर्शित की जाएगी। लेकिन आम की इन सभी किस्मों में से सबसे ज्यादा अच्छा चर्चा में मियाज़ाकी आम है, जिसकी कीमत 100-200 रुपये नहीं, बल्कि लाखों में बताई जा रही है। आपको सुनकर हैरानी होगी लेकिन इस आम की कीमत की किसी कार की कीमत से कम नहीं है।

    कितनी है आम की कीमत?

    खबरों की माने तो इस आम की प्रति किलो कीमत करीब 2 लाख 75 हजार रुपये है।आम की यह किस्म पारंपरिक रूप से जापान में पाई जाती है। लेकिन अब भारत के पश्चिम बंगाल स्थित बीरभूमि में भी इसका उत्पादन किया जा रहा है। मूल रूप से मियाज़ाकी आम की खेती जापान के क्यूशू प्रान्त में स्थित मियाजाकी शहर में की जाती थी। इसी शहर के नाम पर आम की इस किस्म का नाम रखा गया है।

    Picture Courtesy: ANI

    खबरें और भी