Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Perfume Day 2023: इत्र और डिओडेरेंट से कितना अलग है परफ्यूम, जानें तीनों में अंतर

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Thu, 16 Feb 2023 05:12 PM (GMT+05:30)

    परफ्यूम एक ऐसी चीज है जिसके हर कोई इस्तेमाल करता है। लोग अपनी पसंद के मुताबिक अलग-अलग परफ्यूम का उपयोग करते हैं। एंटी-वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन परफ्य ...और पढ़ें

    इत्र, डिओडेरेंट और परफ्यूम में क्या है अंतर
    इत्र, डिओडेरेंट और परफ्यूम में क्या है अंतर

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Perfume Day 2023: वैलेंटाइन डे के बाद अब लोग एंटी-वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस वीक के तहत हर दिन अलग-अलग डे मनाए जा रहे हैं। 15 फरवरी से शुरू हुअ इस वीक के दूसरे दिन जहां किक डे मनाया जा रहा है, तो वहीं तीसरे दिन यानी 17 फरवरी को परफ्यूम डे सेलिब्रेट किया जाएगा। परफ्यूम एक ऐसी चीज हैं, जिसका हर कोई इस्तेमाल करता है। खुशबूदार और ताजा रहने के लिए लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। परफ्यूम को लेकर लोगों की अपनी अलग-अलग पसंद होती है। किसी को जहां तेज खुशबू वाला परफ्यूम पसंद होता है, तो वहीं कुछ लोगों को भीनी खुशबू वाले परफ्यूम पसंद आते हैं। इसके अलावा कुछ लोग डिओडेरेंट और इत्र का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन तीनों में आखिर अंतर क्या होता है। अगर नहीं तो परफ्यूम डे के मौके पर आज बात करेंगे परफ्यूम, डिओडेरेंट और इत्र के बीच के अंतर के बारे में-

    परफ्यूम क्या है

    परफ्यूम एक ऐसा ब्यूटी प्रोडक्ट है, लोग खुद को महकाने के लिए करते हैं। परफ्यूम एक फ्रेंच शब्द है, pa लेटिन भाषा के शब्द “Per Fumus” से बना है। इसका मतलब धुएं से निकलता हुआ होता है। इसकी मदद से कपड़ों से आने वाली गंध को दूर करने काफी मदद मिलती है। परफ्यूम में 15-25 फीसदी खुशबू वाला तेल मिलाया जाता है। हालांकि, परफ्यूम को सीधे बॉडी पर नहीं लगाया जाता। इसे कपड़ों के अलग-अलग हिस्सों पर लगाया जाता है।

    डिओडेरेंट क्या है

    डिओडेरेंट भी एक खुशबूदार ब्यूटी प्रोडक्ट है, जिसे आमतौर पर डियो या डिओ के नाम से भी जाना जाता है। इसका इस्तेमाल भी तन की दुर्गंध को दूर करने के लिए किया जाता है। इसे बनाने के लिए खुशबू वाले तेल और हल्के अल्कोहल का 10 से 15 फीसदी मिलाया जाता है। इसकी खास बात यह है कि इसे सीधे बॉडी के कुछ हिस्सों में जैसे अंडरआर्म, गले आदि पर लगाया जाता है।

    इत्र क्या है

    इत्र एक ऐसा खुशबूदार प्रोडक्ट है, जिसका इस्तेमाल काफी पुराने समय से किया जा रहा है। इत्र शब्द फारसी शब्द अत्र से बना है, जिसका मतलब पेड़-पौधों और फूलों से बना सुगंध वाला तेल होता है। इसे भी सीधा बॉडी पर लगाया जा सकता है। इसकी खासियत यह है कि शरीर की गर्मी के साथ इत्र की खुशबू भी तेज होती जाती है।

    Picture Courtesy: Freepik

    खबरें और भी