Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rare Indian Fruits: भारत में मिलने वाले ये फल हैं सबसे अनोखे, क्या आप जानते हैं इनका नाम

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 15 Jul 2023 12:34 PM (IST)

    Rare Indian Fruits अगर आप गर्मी के दिनों के लिए ताजे और स्वादिष्ट फलों की तलाश में हैं तो आइस एप्पल खा सकते हैं। यह फल तमिलनाडु महाराष्ट्र गोवा केरल आ ...और पढ़ें

    Rare Indian Fruits: भारत में मिलने वाले ये फल हैं सबसे अनोखे
    Rare Indian Fruits: भारत में मिलने वाले ये फल हैं सबसे अनोखे

    HighLights

    1. हमारे देश में कुछ ऐसे फल भी पाए जाते हैं, जिनका कई लोगों ने नाम भी नहीं सुना होगा।
    2. अंबरेला को अंबाडे काई या अंबाटे के नाम से भी जाना जाता है।
    3. लैंगसैट एक अनोखा भारतीय फल है, जिसे आपको एक बार अवश्य चखना चाहिए।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Rare Indian Fruits: फल हमारे स्वास्थ्य के लिए कितने फायदेमंद होते हैं, ये हम सभी जानते हैं। अच्छी सेहत के लिए फल खाने की सलाह दी जाती है। भारत में कई तरह के फल पाए जाते हैं- केला, अंगूर, सेब, संतरा, सेब आदि फलों के बारे में सभी जानते हैं। हमारे देश में कुछ ऐसे फल भी पाए जाते हैं, जिनका कई लोगों ने नाम भी नहीं सुना होगा। ये फल पौष्टिक गुणों से भरपूर होते हैं और स्वाद में भी लाजवाब। आज आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे ही अनोखे फलों के बारे में बताएंगे, जो सेहत के साथ स्वाद में भी बेहतरीन होते हैं।

    खिरनी

    खिरनी बहुत ही स्वादिष्ट मीठा फल है। भारत में यह फल अप्रैल महीने से लेकर जून तक मिलता है। यह फल दांतों से संबंधित समस्याओं को दूर करने में सहायक है। इस फल के बीच में एक बड़ा बीज होता है। इसका मीठा स्वाद चीकू के स्वाद से मिलता-जुलता है।

    इस फल में प्रोटीन, कार्ब्स, फैट्स, विटामिन-सी, विटामिन-ए, एंटीऑक्सिडेंट, टैनिन और ट्राइटरपीनोइड पाए जाते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ कई गुणों से भी भरपूर हैं। इस फल को खाने से पहले धो लें, इसके बाद ही फल के बीज के आसपास के गूदे का सेवन करें।

    रामबूटन

    यह फल लीची की तरह दिखाई देता है। खासकर रामबूटन कर्नाटक और केरल में पाया जाता है। इसमें कार्ब्स, फैट्स, कैलोरी, फैटी एसिड, ओलिक और विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। रामबूटन खाने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। यह फल जुलाई से अक्टूबर तक मिलता है। इसे खाने से पहले इसके बीज को निकाल लें, क्योंकि इसका बीज कड़वा होता है, इसे खाना अच्छा नहीं माना जाता है। इस फल की खुशबू काफी अच्छी होती है। यह वजन कम करने से लेकर हड्डियों की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है।

    खबरें और भी

    अंबरेला

    अंबरेला को अंबाडे काई या अंबाटे के नाम से भी जाना जाता है। यह फल आमतौर पर केरल, तमिलनाडु, गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में पाया जाता है। कैरेबियाई देशों में इसे "गोल्डन एप्पल" कहा जाता है । इस फल को आप कई स्वादिष्ट रेसिपी जैसे जूस, अचार, फ्रूटी कॉकटेल और अन्य मिठाइयों में भी शामिल कर सकते हैं।

    यह फल देखने में अंडाकार होता है, इसके एक गुच्छे में लगभग 12 फल होते हैं। जब यह फल कच्चा होता है, तो यह हरे रंग का होता है, लेकिन पके होने पर यह सुनहरा-पीला रंग का नजर आता है। इस फल का स्वाद तीखा होता है।

    हैंड ऑफ बुद्धा फल

    यह फल बेहद रसीला होता है। इसमें कोई भी बीज नहीं होता है। यह फल पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए रामबाण माना जाता है। इस फल की खुशबू काफी सुगंधित होती है।

    पुलासन

    अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं, तो आप पुलासन जरूर खाएं। इस फल की उत्पत्ति मलेशिया में हुई है । इसका पीला-सफ़ेद और रसीला गूदा आपकी स्वाद को बढ़ाता है। आप इस फल के बीजों को निकाल कर खाएं।

    आइस एप्पल

    अगर आप गर्मी के दिनों के लिए ताजे और स्वादिष्ट फलों की तलाश में हैं, तो आइस एप्पल खा सकते हैं। यह फल तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गोवा, केरल, आंध्र प्रदेश और दक्षिण भारत में पाया जाता है। आप इस फल के पतले छिलके को भी खा सकते हैं। आप इसे गाढ़े दूध के साथ मिलाकर मिठाई बना सकते हैं।

    लैंगसैट

    लैंगसैट एक अनोखा भारतीय फल है, जिसे आपको एक बार अवश्य चखना चाहिए। इसका स्वाद अंगूर से काफी हद तक मिलता है। यह फल पकने पर रसीला हो जाता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, थायमिन और राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। भारत में यह अप्रैल से सितंबर तक पकता है। इसे खाने के लिए सबसे पहले इसके छिलके को छील लें और बीज के आसपास के गूदे को खाएं।