Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एक्सपर्ट से जानें आत्मविश्वास को बनाए रखने में बेहद कारगर कुछ टिप्स के बारे में

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Mon, 22 Jun 2020 12:03 PM (IST)

    मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि आत्मविश्वास को मजबूत बनाने के लिए आपको कोई बहुत बड़े प्रयास नहीं करने हैं बल्कि छोटे-छोटे उपायों से आप अपना आत्मविश्वास म ...और पढ़ें

    एक्सपर्ट से जानें आत्मविश्वास को बनाए रखने में बेहद कारगर कुछ टिप्स के बारे में
    एक्सपर्ट से जानें आत्मविश्वास को बनाए रखने में बेहद कारगर कुछ टिप्स के बारे में

    किसी ने सही कहा है कि अगर आपका आत्मविश्वास मजबूत है तो समझिए कि आपने आधी जंग बिना लड़े ही जीत ली है। दूसरी ओर अगर आपका आत्मविश्वास कमजोर है तो आप किसी भी परिस्थिति का सामना नहीं कर सकते हैं। यह बात कोविड-19 के संदर्भ में भी लागू होती है। मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि आत्मविश्वास को मजबूत बनाने के लिए आपको कोई बहुत बड़े प्रयास नहीं करने हैं, बल्कि छोटे-छोटे उपायों से आप अपना आत्मविश्वास मजबूत कर सकती हैं।

    दिमाग स्थिर रखें

    विषम परिस्थितियां आने पर अगर आपका दिमाग परेशान हो जाता है तो थोड़ा सचेत होने की जरूरत है। अगर आप अपने दिमाग को स्थिर नहीं रखेंगी तो कोई भी निर्णय लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए जीवन में जब भी विषम परिस्थितियां आएं तो घबराएं नहीं, बल्कि दिमाग को स्थिर रखकर काम करें। इससे आप विषम परिस्थितियों पर काबू पा सकेंगी। नतीजा आपका आत्मविश्वास और मजबूत होगा।

    स्वयं को प्रसन्न रखना

    अगर आप अपने को प्रसन्न रखना सीख जाती हैं तो समझिए आपने आत्मविश्वास की एक और सीढ़ी पार कर ली। कारण, स्वयं को प्रसन्न रखने के लिए हमें ही उपाय करने होते हैं। अपने को प्रसन्न रखने के लिए जिस प्रकार के कार्य करना आपको अच्छा लगता है, वे कार्य अवश्य करें। अपने को प्रसन्न रखने का अधिकार भी हमारे ही पास होता है। मन प्रसन्न रहने से आत्मविश्वास भी मजबूत होता है।

    सेहत के प्रति सचेत

    यदि आपकी सेहत सही रहेगी तभी आप हर काम को सही तरह से कर पाएंगी। सेहत सही न होने पर आपका आत्मविश्वास भी डगमगाएगा। इसलिए अपनी सेहत के प्रति स्वयं सचेत रहें। अपने खानपान में पौष्टिक चीजों को शामिल करें। इसके साथ ही स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि हर दिन कुछ समय व्यायाम, मेडिटेशन आदि अवश्य करें। आपका शरीर जितना एक्टिव रहेगा, दिमाग भी उतना अच्छे से काम करेगा। इससे आत्मविश्वास पर गहरा असर पड़ता है। मजबूत आत्मविश्वास से आप हर परेशानी का सामना आसानी से कर सकती हैं।

    मणिका इला शर्मा, साइकोलॉजिकल काउंसलर

    खबरें और भी