Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Study Tips: सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करने में आती है नींद, इन 6 तरीकों से पाएं आलस से छुटकारा

    By Harshita SaxenaEdited By:
    Updated: Wed, 14 Dec 2022 12:45 PM (IST)

    सुबह का समय पढ़ाई के लिए काफी अच्छा रहता है। ज्यादातर स्टूडेंट्स सुबह पढ़ाई करना पसंद करते है। लेकिन अक्सर पढ़ाई करते हुए नींद आने लगती है जिसकी वजह स ...और पढ़ें

    सुबह पढ़ाई करते वक्त आती है नींद, तो अपनाएं ये टिप्स
    सुबह पढ़ाई करते वक्त आती है नींद, तो अपनाएं ये टिप्स

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Study Tips: आपने अक्सर ऐसा सुना होगा कि सुबह का वक्त पढ़ाई के लिए काफी अच्छा होता है। घर में मौजूद बड़े-बुजुर्ग हमेशा से ही आपको सुबह के वक्त पढ़ाई करने की सलाह देते हैं। वहीं, कुछ स्टूडेंट्स ऐसे होते हैं, जिन्हें सुबह पढ़ने से चीजें जल्दी और आसानी से याद हो जाती है। लेकिन अक्सर सुबह पढ़ाई के दौरान कई लोगों नींद आने लगती है। ऐसे में आप न तो पढ़ाई में ध्यान लगा पाते हैं और न ही आपको ठीक से कोई चीज याद हो पाती है। ऐसे में नींद से उठकर सुबह पढ़ाई करना हमारे लिए किसी सजा से कम नहीं लगता है। अगर आप भी सुबह पढ़ाई के वक्त नींद आने की समस्या से परेशान हैं, तो हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी टिप्स के बारे में, जिन्हें फॉलो कर आप सुबह पढ़ाई के दौरान नींद आने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

    बिस्तर पर बैठकर कभी न करें पढ़ाई

    अक्सर सुबह उठते ही बच्चे बिस्तर पर बैठकर ही पढ़ाई करने लगते हैं। ऐसे में आपके अंदर आलस भरने लगता है, जिससे आपके नींद आने लगती है। खासकर ठंड के मौसम में बिस्तर पर पढ़ाई करने से आपको गर्माहट मिलने से नींद आने लगेगी और आप पढ़ाई में ध्यान नहीं लगा पाएंगे। इसलिए अगर आप सुबह पढ़ाई कर रहे हैं, तो कुर्सी और टेबल पर बैठकर पढ़ें।

    उठते ही पढ़ाई के लिए न बैठें

    कई बच्चों की आदत होती है कि वह सुबह उठते ही पढ़ाई करने बैठ जाते हैं। ऐसे में उनके अंदर मौजूद आलस उनकी पढ़ाई में रुकावट पैदा करता है। इसलिए आप जब भी सुबह पढ़ाई के लिए उठे तो सबसे पहले अपनी दैनिक क्रिया पूरी करने के बाद थोड़ा टहल लें, ताकि आपका मूड फ्रेश हो सके और आप बिना आलस के अच्छे से पढ़ाई कर सकें।

    अच्‍छी रोशनी में करें पढ़ाई

    अक्सर सुबह पढ़ाई क दौरान स्टूडेंट्स सिर्फ स्टीड लैंप जलाकर पढ़ने लगते हैं। ऐसा करने से सिर्फ उनके पास रोशनी रहती है, जबकि बाकी पूरे कमरे में अंधेरा रहता है। ऐसे वातावरण में पढ़ाई करने से स्वाभाविक तौर पर नींद आने लगेगी। इसलिए सुबह के समय पढ़ाई करते वक्त यह जरूरी है कि आप कमरे में रोशनी का ध्यान रखें।

    खबरें और भी

    अपने पसंदीदा विषय को पढ़ें

    रातभर की गहरी नींद से उठकर सुबह पढ़ाई करना कई बार बोरिंग हो जाता है, जिसकी वजह से आपको नींद आने लगती है। ऐसे में नींद भगाने के लिए आप अपना पसंदीदा विषय पढ़ सकते हैं, जिससे आपका पढ़ाई में मन भी लगेगा और नींद भी दूर भाग जाएगी।

    लिखकर या बोल कर करें पढ़ाई

    अक्सर सुबह के समय घर के बाकी सदस्य सोते रहते हैं, जिसकी वजह से पूरे घर में शांति का माहौल होता है। ऐसे में आप बोल-बोलकर या लिखकर पढ़ाई कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका दिमाग सतर्क बना रहेगा और नींद आने की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा।

    जल्दी सोने और उठने का बनाएं शेड्यूल

    अगर आप सुबह जल्दी उठकर पढ़ना चाहते हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी नींद पूरी करें। नींद पूरी होने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे और ताजा महसूस करेंगे। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आप रात में जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने की आदत बनाएं।

    Picture Courtesy: Freepik