Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tamanna Bhatia: तमन्ना ने इस स्वीट डिश के साथ मनाया इंडस्ट्री में 18 साल पूरे होने का जश्न, आप भी करें ट्राई

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 05 Mar 2023 03:52 PM (IST)

    Tamanna Bhatia उनकी पहली तेलगु फिल्म श्री साल 2005 में आई। इसके बाद साल 2012 तक लगातार तेलगु फिल्मों में काम करती रहीं। फिर साल 2013 में उन्हें हिंदी ...और पढ़ें

    Tamanna Bhatia: तमन्ना भाटिया ने इस स्वीट डिश के साथ मनाया इंडस्ट्री में 18 साल पूरे होने का जश्न
    Tamanna Bhatia: तमन्ना भाटिया ने इस स्वीट डिश के साथ मनाया इंडस्ट्री में 18 साल पूरे होने का जश्न

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Tamanna Bhatia: दक्षिण भारत की मशहूर अदाकारा तमन्ना भाटिया हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 18 साल का सफर पूरा किया है। अदाकारा तमन्ना ने करियर की शुरुआत 4 मार्च, 2005 को हिंदी फिल्म 'चांद सा रोशन चेहरा' से की थी। इसके बाद उन्होंने तमिल फिल्मों में काम करना शुरू किया।

    उनकी पहली तेलगु फिल्म 'श्री' साल 2005 में आई। इसके बाद साल 2012 तक लगातार तेलगु फिल्मों में काम करती रहीं। फिर, साल 2013 में उन्हें हिंदी फिल्म 'हिम्मतवाला' में अजय देवगन के साथ देखा गया। आज वह तेलगु फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा हैं। उनके चाहने वालों की संख्या बड़ी तादात में है। अदाकरा तमन्ना अपने फैंस को निराश नहीं करती हैं। जब भी उन्हें समय मिलता है। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।

    इसी क्रम में उन्होंने अपने करियर के 18 साल पूरे होने पर फैंस को शुक्रिया कहा। साथ ही देसी डिश बनाकर खास दिन को सेलिब्रेट किया। इस बात की जानकारी उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से होती है। 18 साल पूरे होने पर उन्होंने अपने अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह सेलिब्रेट करती दिख रही हैं। इस पोस्ट में वह एक हाथ में बाउल थामी हैं, तो दूसरे हाथ में चम्मच है। वहीं, बाउल और चम्मच में गुलाब जामुन है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-18yearsinthemovies इसका शाब्दिक अर्थ फिल्म इंडस्ट्री में 18 साल पूरे हुए' हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें करियर के 18 साल पूरे होने पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

    बता दें कि अदाकारा तमन्ना भाटिया का जन्म बॉलीवुड नगरी मुंबई में 21 दिसंबर, 1989 को हुआ था। इनके पिता जी संतोष भाटिया हैं, जो हीरे का व्यापारी हैं। वहीं, इनकी मां रजनी भाटिया है, जो कुशल गृहणी हैं। इनके बड़े भाई आनंद भाटिया हैं।  अदाकारा तमन्ना भाटिया कई ब्लॉकबस्टर मूवी में काम कर चुकी हैं। इनमें बाहुबली: द बिगनिंग भी शामिल है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थी। इस फिल्म में अदाकारा तमन्ना भाटिया के अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी।

    खबरें और भी