Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आपके Gas Burner में हो रही है यह प्रॉब्लम तो बिल्कुल न करें इग्नोर, नहीं तो हो जाएगी बड़ी अनहोनी

    Updated: Thu, 26 Dec 2024 02:32 PM (IST)

    Gas Burner Price गैस बर्नर को लेकर लोग कई बार लापरवाही बरतते हैं। ऐसे में यह जानना अहम है कि गैस बर्नर का लीक होना कई बार पूरे घर के लिए खतरनाक हो सक ...और पढ़ें

    Gas burner stove : गैस बर्नर का लीक होना लोग आम समस्या समझते हैं। ( Pic Courtesy : Freepik)
    Gas burner stove : गैस बर्नर का लीक होना लोग आम समस्या समझते हैं। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गैस बर्नर में समस्या होना एक आम बात है, लेकिन इसका अनदेखा करना खतरनाक हो सकता है। कई बार गैस बर्नर की समस्याओं को लोग इग्नोर कर देते हैं। ऐसा करना बहुत ही खतरनाक हो सकता है।

    क्योंकि गैस बर्नर का खराब होना या लीक होना एक बड़े हादसे का कारण बन सकता है।आज हम आपको कुछ ऐसे कारण बताएंगे जो गैस बर्नर के खराब होने का कारण हो सकते हैं। ऐसा होने पर आप तुरंत किसी अच्छे मैकेनिक को बुलाकर इस समस्या को दूर करवाएं।  

    यह भी पढ़ें : अगर Housewife अपना लें यह डाइट प्लान, 40 दिन में तेजी कम हो सकता है 6 किलो वजन!

    गैस लीकेज होना 

    गैस बर्नर में गैस लीकेज होना एक बड़ी समस्या है। इससे गैस का रिसाव हो सकता है और आग लगने का खतरा हो सकता है। ऐसे में अगर गैस बर्नर कभी धीमा या बहुत तेज जल रहा है तो यह आम समस्या नहीं है। यह एक खतरे का बड़ा कारण बन सकती है। 

    बर्नर का सही से नहीं जलना

    यदि बर्नर सही से नहीं जल रहा है, तो इससे खाना पकाने में समस्या हो सकती है और गैस की बर्बादी भी हो सकती है। बर्नर सही से नहीं जलने का मतलब है कि गैस के पाइप में कुछ समस्या है। गैस पाइप लीक भी हो सकता है। ऐसे में इसको लेकर बिल्कुल लापरवाही न करें। 

    खबरें और भी

    गैस की बदबू लगातार आना 

    गैस की बदबू आना घरों में लोग सामान्य कारण मान लेते हैं। इसे हल्के में लेने की कतई भूल न करें। क्योंकि ऐसा करना काफी खतरनाक हो सकता है।

    गैस की बदबू आने का कारण सिलेंडर के रेगुलेटर में लीकेज या खराबी का कारण हो सकता है। इसलिए अपने गैस सिलिंंडर के रेगुलेटर की नियमित जांच करे। समस्या होने पर उसे तुरंत बदलवाए। क्योंकि इसकी वजह से घर में आग भी लग सकती है। 

    बर्नर का ओवरहीट होना

    यदि बर्नर ओवरहीट हो रहा है, तो इससे आग लगने का खतरा हो सकता है। गैस बर्नर की नियमित जांच करें और किसी भी समस्या का पता लगाने के लिए पेशेवर की मदद लें। आप अपने गैस बर्नर को साफ रखें और किसी भी अवशेष को हटा दें।

    गैस बर्नर को सही से इस्तेमाल करें और किसी भी समस्या का पता लगाने के लिए पेशेवर की मदद ले सकते हैं। इसके साथ ही यदि गैस बर्नर पुराना हो गया है या समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है, तो गैस बर्नर को बदलने का विचार करें।

    यह भी पढ़ें : डेट पर जाने से पहले कर लें ये अहम 3 तैयारियां, आपका Partner हो जाएगा इंप्रेस- बन जाएगी बात