विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस साल की 10 गलतियां जिनके कारण चली गई जान, दूसरों की गलतियों से लें सबक; इस साल सावधानी से करें काम

Published: Sun, 29 Dec 2024 08:00 AM (IST)

अक्सर जब भी नया साल आता है तो हमारे मन में आता है कि अब जो गलतियां पुराने में की ...और पढ़ें

इस साल की 10 गलतियां जिनके कारण चली गई जान, दूसरों की गलतियों से लें सबक (फोटो- जागरण)
इस साल की 10 गलतियां जिनके कारण चली गई जान, दूसरों की गलतियों से लें सबक (फोटो- जागरण)

जागरण डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर जब भी नया साल आता है तो हमारे मन में आता है कि अब जो गलतियां पुराने में की थी। अब वो गलतियां नए साल में नहीं करूंगा। वहीं, बात भी सही है कि गलतियों से सीखा जाए तो जिंदगी आसान हो जाती है। इसी तरह आज हम 10 घटनाओं के बारे में बात करेंगे, जिनसे हम सबक ले सकते हैं और भविष्य में ना करके खतरा टाल सकते हैं।

घटना- 1: पानी गर्म करने वाली रॉड से महिला की मौत

इस साल फरवरी में झारखंड के बोकारो के गोमिया प्रखंड स्थित स्वांग उत्तरी पंचायत में रविवार को एक महिला पूनम देवी (28 ) करंट के चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका हाथ पानी गर्म करने वाले रॉड को छू गया और करंट लगते ही उसकी मौत हो गई।

क्या हुई गलती

महिला का हाथ उस बाल्टी से जाकर छू गया था जिसमें रॉड लगी थी, करंट के चपेट में आकर उसकी मृत्यु हो गई।

क्या सबक मिला

  • रॉड जिस बाल्टी में लगी है तो पहले स्विच ऑफ करें तभी पानी निकालें
  • जब भी पानी लगाएं तो यह सुनिश्चित करें वह प्लास्टिक की बाल्टी हो
  • रॉड का स्विच निकालें- लगााएं तो जूते- चप्पल जरूर पहनें
  • जब भी पानी की रॉड बाल्टी में लगाएं तो सूखी जगह पर ही लगाएं

घटना- 2: गीजर से छात्रा की बाथरूम में मौत

गीजर की गैस से दम घुंटने की खबरें तो काफी सुनी होंगी, अलीगढ़ के कुलदीप विहार में गीजर की गैस से दम घुटने के कारण 17 वर्षीय छात्रा माही की मौत हो गई। 

क्या हुई गलती

गीजर की लंबे समय से सर्विसिंग नहीं कराई

क्या सबक मिला

  • अगर गीजर खरीदें तो अच्छे और भरोसे वाले ब्रांड से ही खरीदें
  • गीजर का स्विच हर समय ऑन न रखें। इस्तेमाल के बाद स्विच तुरंत ऑफ करें।
  • अगर हो सके तो गीजर को बाथरूम में लगाएं, बाहर की तरफ लगाएं।
  • अगर गीजर कई महीनों से बंद है तो जरूर उसकी सर्विस कराएं

घटना- 3:  कमरे में हीटर जलाकर सो गया परिवार, बच्ची की मौत

इस साल फरवरी में बहराइच के काजीपुरा इलाके में ठंड से बचने को रूम हीटर जलाकर सो रहे एक परिवार की दम घुटने से हालत बिगड़ गई। आठ महीने की मासूम बच्ची की मौत हो गई है और चार लोगों की अस्पलात में भर्ती कराया गया।

क्या हुई गलती

परिवार के लोग ठंड से बचने को रूम हीटर जलाकर सो गए। हीटर से निकली जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से उनका दम घुट गया और मौत हो गई।

क्या सबक मिला

  • ठंड से बचाव के लिए कोयले की अंगीठी/हीटर का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें।
  • कमरे में शुद्ध हवा का आवागमन/वायु संचार बनाए रखें ताकि कमरे में विषाक्त/जहरीला धुंआ एकत्र न हो।
  • रात्रि में सोते समय बंद कमरे में हीटर/अंगीठी का प्रयोग कदापि न करें।

घटना-4 : प्रेशर कुकर फटने से एक महिला की मौत

राजस्थान की राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा में प्रेशर कुकर फटने से एक महिला की मौत हो गई। कुकर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि दो सौ मीटर दूर तक लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह किरण कंवर (47) पत्नी राजकुमार सिंह खाना बना रही थीं। इसी दौरान प्रेशर कुकर फट गया।

क्या हुई गलती

सीटी खराब या कुकर में भरी हवा समय पर नहीं निकल पाई।

क्या सबक मिला

  • कुकर की सीटी को लगातार चेक करते रहना चाहिए
  • कुकर को कभी फुल न भरें, उसमें कुछ जगह छोड़ दें
  • किसी भरोसेमंद ब्रांड से ही प्रेशर कुकर को खरीदें

घटना-5 : दिल्ली में फट गया घर में लगा सिलेंडर

दिल्ली के नरेला स्थित भोरगढ़ में एक घर में सिलेंडर फटने से दो बच्चे समेत छह लोग घायल हो गए। धमाका इतना जोरदार था कि घर की छत गिर गई।

क्या हुई गलती

ज्यादातर घर में लगे सिलेंडर के कारण हादसे पाइप सही से न लगने के कारण होते हैं, पाइप सही से नहीं लगता इसलिए गैस रिसती रहती है और हादसा हो जाता है।

क्या सबक मिला

  • गैस सिलेंडर को हमेश खुले में रखें, किचन में खिड़की हो तो और अच्छा है।
  • ध्यान रहे गैस सिलेंडर की भी एक्सपायरी डेट होती है, उसको जरूर चेक करें
  • गैस सिलेंडर के पाइप को चेक करें कि वह कहीं से कटा फटा तो नहीं है।

घटना-6: घर में मोबाइल चार्ज करते समय करंट से युवक की मौत

यूपी के सोनभद्र में एक युवक मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर लगा रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। झटका लगने से जमीन पर गिर पड़ा और बाद में उसकी मौत हो गई।

क्या हुई गलती

आजकल मोबाइल के चार्जर हाई पॉवर के आ रहे हैं, सुनिश्चित करें कि चार्जर का तार कहीं से कटा तो नहीं है, गीले हाथों से बिल्कुल भी चार्जर को स्विच से न निकालें।

क्या सबक मिला

  • हमेंश कंपनी का चार्जर ही खरीदें, पैसे के लोभ में नकली चार्जर तो बिल्कुल न खरीदें।
  • चार्जिंग पर लगाकर कभी भी फोन न चलाएं, क्योंकि ब्लास्ट का खतरा है।
  • चार्जिंग वायर अगर कहीं से कटा है तो तुरंत बदल दें

घटना- 7 बिना हेलमेट गाड़ी न चलाएं

ऐसी तमाम घटनाएं सामने आतीं हैं बाइक एक्सीडेंट में किसी की मौत हो गई। मथुरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में सुनील और पंकज की मौत हो गई। बताया गया कि दोनों बाइक सवारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।

क्या सबक मिला

  • बाइक चलाते समय हमेश हेलमेट पहनें।
  • गाड़ी चलाते समय चौकन्ने रहें, सड़क पार करते गाड़ी रोककर समय इधर-उधर जरूर देखें।
  • गाड़ी में इंडीकेटर का सही से इस्तेमाल करें, अचानक गाड़ी न मोड़ें
  • अपनी लाइन में ही बाइक को चलाएं।

घटना-8: म्यूजिक सिस्टम की तेज आवाज से बच्चे की मौत

भोपाल में म्यूजिक सिस्टम की तेज आवाज के चलते 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर निकाली गई झांकी के दौरान दुर्गा चौक पर म्यूजिक सिस्टम के समीप खड़ा कक्षा पांच का छात्र समर बिल्लौरे तेज आवाज से बेसुध होकर गिर गया और उसकी मौत हो गई।

क्या हुई गलती

जो डीजे बज रहा था उसकी ह्यूमन हियरिंग कैपेसिटी से 300 गुना ज्यादा थी। अगर ऐसा होता है तो हार्ट बीट्स बढ़ जाती है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

क्या सबक मिला

  • जहां तेज साउंड बच रहा हो तो वहां न जाएं तो बेहतर है
  • लाउड स्पीकर के पास बिल्कुल खड़े न हों
  • हो सके तो डीजे वाले से कम आवाज में गाने बजाने को कहें

घटना- 9: डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी

यूपी के कानपुर में ड‍िजि‍टल अरेस्‍ट का एक और मामला सामने आया है। ठगों ने सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर को डिजिटल अरेस्ट करके 45 लाख रुपये ठग ल‍िए। यह तो एक खबर है इस साल लाखों साइबर ठगी के केस सामने आ चुके हैं।

क्या हुई गलती

बैंग मैनेजर ने अपना ओटीपी शेयर कर दिया और ठगों पर भरोसा कर लिया। सबसे पहले आपके पास अगर अनजान नंबर से कॉल आता है उठाएं न और फोन उठा लिया तो ओटीपी कतई न बताएं। कभी ऑनलाइन गिरफ्तारी हो नहीं सकती इसलिए सतर्क रहें। लालच में बिल्कुल भी न आएं।

क्या सबक मिला

  • डिजिटल अरेस्ट जैसे कोई चीज नहीं होती है।
  • साइबर ठग लड़कियों की आवाज में बात करके जाल में फंसा सकते हैं
  • नौकरी या लॉटरी के नाम पर लालच में आएं
  • किसी अनजान नंबर से फोन आए तो बिल्कुन उठाएं

घटना- 10: बच्ची की कार में दम घुटने से मौत

मेरठ में सेना के लांस नायक की तीन वर्षीय बेटी की कार में दम घुटने से मौत हो गई। वह करीब चार घंटे तक कार में बंद रही थी।

क्या हुई गलती

बंद कार में ऑक्सीजन लेवल कम हो गया और कार्बन डाई ऑक्साइड गैस का लेवन धीरे-धीरे बढ़ गया। काफी देर तक बंद करने के कारण बच्ची का दम घुट गया।

क्या मिला सबक

  • कार में बच्चे को कभी बंद न करें
  • बच्चे को कार में छोड़ें तो खिड़की खोल दें
  • गर्मी हो तो कार का एसी ऑन रखें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।