यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Unique Baby Names: बारिश पर रखना चाहते हैं अपने बच्चे का नाम तो ये रही कुछ खास नामों की लिस्ट
बरसात का मौसम कई लोगों का पसंदीदा मौसम होता है। इस मौसम में न सिर्फ आसपास खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं बल्कि ठंडी हवाएं और रिमझिम बारिश का मजा भी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Unique Baby Names: बारिश का मौसम चल रहा है और बारिश में कुदरत की खूबसूरती देखते ही बनती है। बारिश के मौसम में ठंडी हवाएं, रिमझिम गिरती बूंदे, रोड साइड भुट्टे खाना, हर तरफ रंग-बिरंगे रेनबो दिखना, हर चीज का एक अलग मजा होता है। बारिश बहुत खूबसूरत सीजन है। कई लोग अपने बच्चों के नाम भी इस सीजन के आधार पर रख लेते हैं। अगर आपको भी बारिश का मौसम बहुत पसंद हैं और आप भी अपने होने वाले बच्चे का नाम सोच रहे हैं तो बारिश से जुड़े कुछ यूनिक नाम रख सकते हैं।
अमाया
अमाया बहुत ही खूबसूरत नाम है। अमाया एक अरबी नाम है। अरब में रात में बारिश होने को अमाया कहते है।
मेहुल
मेहुल नाम भी काफी यूनिक नेम हैं। अगर आप अपने बेटे के लिए नाम सोच रहे हैं तो मेहुल रख सकते हैं। इसका मतलब होता है वर्षा।
अमिहान
अगर आप अपने बच्चे का जरा हटके नाम रखना चाहते हैं तो अमिहान रख सकते हैं। अमिहान का मतलब होता है उत्तर-पूर्वी बारिश।
अलीजेह
आपने ‘ऐ दिल है मुश्किल’ मूवी तो देखी ही होगी। उसमें अनुष्का शर्मा का नाम ‘अलीजेह’ ही था। अलीजेह का मतलब तेज हवा होता है।
आइरिस
आइरिस एक ग्रीक नाम है। जिसका मतलब होता है इंद्रधनुष। अगर आप कोई यूनिक नाम ढ़ूंढ रहे हैं तो आइरिस नाम काफी अच्छा रहेगा।
नील
नील एक आइरिश नाम है। नील का मतलब होता है बादल। अगर आप शॉर्ट एंड स्वीट नाम तलाश कर रहे हैं तो नील आपके लिए परफेक्ट नाम हैं।
वर्शल
अगर आप अपने बेटे के लिए कोई नाम ढूंढ रहे हैं तो वर्शल भी काफी यूनिक नाम है। वर्शल का मतलब है वर्षा या बारिश।
बराक
बराक एक तुर्की नाम है। अगर आप अपने बेटे के लिए कोई नाम ढूंढ रहे हैं तो बाराक भी रख सकते हैं। इसका मतलब होता है बिजली।
किसा
किसा बहुत ही यूनिक नाम है। किसा नाम का मतलब होता है बारिश। अगर आप अपनी बेटी के लिए नाम ढूंढ रहे हैं तो ये नाम रख सकते हैं।