विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Chocolate Day 2023: हर साल क्यों मनाया जाता है चॉकलेट डे, जानें इसका इतिहास और महत्व

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
Published: Thu, 06 Jul 2023 04:26 PM (IST)Updated: Fri, 07 Jul 2023 07:33 AM (IST)

World Chocolate Day 2023 लगभग हर किसी को चॉकलेट पसंद होती है। बच्चों से लेकर बड़े तक हर कोई चॉकलेट ...और पढ़ें

हर साल क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड चॉकलेट डे
हर साल क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड चॉकलेट डे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Chocolate Day 2023: बच्चों से लेकर बड़े तक, हर किसी को चॉकलेट काफी पसंद होती है। इसकी बढ़ती लोकप्रियता की वजह से ही इन दिनों बाजार में कई तरह की चॉकलेट्स आसानी से मिल जाती हैं। लोग अपनी पसंद के मुताबिक तरह-तरह की चॉकलेट्स खाते हैं। जन्मदिन हो या कोई खुशी का मौका, लोग अक्सर चॉकलेट के साथ इसका जश्न मनाते हैं। इतना ही नहीं चॉकलेट खाने से सेहत को कई सारे फायदे भी मिलते हैं, जिसकी वजह से भी कई लोग इसे खाना पसंद करते हैं।

चॉकलेट की इसी लोकप्रियता और गुणों को देखते हुए हर साल 7 जुलाई को वर्ल्ड चॉकलेट डे मनाया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर यह खास दिन क्यों मनाया जाता है। अगर नहीं तो चलिए जानते हैं इस दिन के इतिहास और इसके मकसद के बारे में-

चॉकलेट का इतिहास

यूं तो चॉकलेट दुनिया भर में कब बड़े शौक से खाई जाती है, लेकिन शायद ही आपको यह पता होगा कि आखिर यह किस तरह बनाई जाती है। दरअसल, चॉकलेट का इतिहास करीब 2500 साल पुराना है। चॉकलेट को कोको के पेड़ के फल से बनाया जाता है, जिसकी खोज 2000 साल पहले अमेरिका के रेन फॉरेस्ट में की गई थी।

क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड चॉकलेट डे?

वहीं, बात करें वर्ल्ड चॉकलेट डे के इतिहास की तो, हर साल 7 जुलाई को यह दिन मनाया जाता है। इसे मनाने की शुरुआत साल 2009 में की गई थी। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन साल 1550 में पहली बार यूरोप में चॉकलेट का आगमन हुआ था। हालांकि, घाना अमेरिका जैसे देशों में 28 अक्टूबर को चॉकलेट डे मनाया जाता है।

विश्व चॉकलेट दिवस का महत्व

चॉकलेट दिवस अपने आप में काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दिन दुनिया के सबसे प्रिय व्यंजनों में से एक चॉकलेट के प्रति लोगों की लोकप्रियता को दर्शाता है। चॉकलेट आनंद और उत्सव का प्रतीक है, जो सीमाओं से परे सभी लोगों को एक साथ लाती है। साथ ही यह हमारे जीवन में मिठास घोलती है और एक सुखद अहसास कराती है।

Picture Courtesy: Freepik