Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parenting Tips: ये 9 तरह की बातें जो आप अनजाने में ही बच्चे को सिखा जाते हैं!

    By Jagran NewsEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Mon, 13 Nov 2023 12:45 PM (IST)

    हर मां-बाप अपने बच्चों को अच्छी आदतें सिखाने की हर कोशिश करते हैं। उन्हें दूसरों से कैसे मिलना चाहिए अपने से बड़ों या छोटों से कैसे बात करनी चाहिए आदि ...और पढ़ें

    ये नौ बातें आप अनजाने में ही बच्चे को सिखा जाते हैं
    ये नौ बातें आप अनजाने में ही बच्चे को सिखा जाते हैं

    HighLights

    1. हम सभी अपने बच्चों को अच्छी सीख देना चाहते हैं।
    2. लेकिन फिर भी अनजाने में आप से कई बातें सीख जाते हैं बच्चे।
    3. आइए जानें ऐसी ही 9 तरह की बातों के बारे में।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Parenting Tips: आप एक अच्छे और जिम्मेदार पैरेंट हैं, बच्चे को आप हर समय पॉजिटिव माहौल में रखते हैं, उन्हें गलत बातों से बचाते हैं और साथ ही वो सब कुछ करते हैं, जो एक पैरेंट को अपने बच्चे के व्यवहार को अच्छा रखने के लिए करना चाहिए। लेकिन आप अपने बच्चे के सामने कितना भी सोच समझ कर अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखते हो, बच्चा आपको हर घड़ी देखता है, आपकी आदतों को ध्यान से समझता है और कभी न कभी उसका अनुसरण जरूर करता है। आप ही उसके पहले गुरु हैं। बच्चे आप से ही अच्छा और बुरा सभी तरीके का ज्ञान लेते हैं।

    ऐसी बातें जो आप आमतौर पर अपने जीवन में कर गुजरते हैं और आपको इस बात का अंदाज़ा भी नहीं लगता कि बच्चा आप से वो चीजें सीख रहा है।

    यह भी पढ़ें: बेहतर भविष्य के लिए अपने बच्चे में जरूर डालें ये अच्छी आदतें

    तो आइए जानते हैं कि ऐसी कौन-सी बातें हैं, जो अनजाने में ही आप अपने बच्चे को सिखा जाते हैं और आपको पता भी नहीं चलता –

    • हम अपनी भावनाओं को कैसे हैंडल करते हैं: हम जल्दी घबरा जाते हैं या फिर धैर्य के साथ परिस्थिति का सामना करते हैं, बच्चा सबकुछ समझता है।
    • काम करने के लिए उसूल, नियम और जिम्मेदारी: किसी काम के प्रति आपकी निष्ठा और लगन को देख कर वो उसी तरीके से उस काम को करने का लगन दिखाएगा।
    • हम अपने परिवार के साथ कैसे रहते हैं: बच्चा देखता है कि आप अपने पार्टनर के साथ कैसे रहते हैं, अपने से बड़ों को कैसे इज्ज़त देते हैं और साथ ही अपने से छोटे लोगों को भी कितनी इज्ज़त देते हैं।

    • हम जानवरों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं: जानवरों को तंग करना है या उन्हें प्यार से रखना है, ये बात वे आपको देख कर समझते हैं। बच्चे के सामने गाय को रोटी दें, कुत्ते को खाना दें।
    • हम अपने वातावरण के प्रति कितने समर्पित हैं: बच्चे के सामने फूल न तोड़ें, पौधे न उखाड़ें, पेड़ न काटें। चिड़िया के लिए पानी दाना रखें। इस तरह की छोटी-छोटी बातें बच्चे आपको देख कर जरूर सीखते हैं।
    • रिश्तों को हम कैसे मैनेज करते हैं: कैसे आप अपने व्यवहार में परिवर्तन ला कर रिश्तों को संजोते हैं और रिश्तों को कितनी अहमियत देते हैं, ये बात बच्चा घर से ही सीखता है।
    • हमारा मनी मैनेजमेंट: बच्चे के सामने फिजूलखर्ची न करें। नहीं तो वे भी हर बात पर पैसे मांगने की गलत आदत के शिकार हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: इन 7 बातों का रखेंगे ख्याल, तो आपको भी होगा अपने बच्चों पर नाज

    • हम अपने समय को कैसे मैनेज करते हैं: कितना समय हम काम, परिवार, समाज में बांटते हैं, इस बात का अंदाज़ा बच्चा आप से ही लगाता है।
    • हम समाज और परिवार में कैसे बिहेव करते हैं: बाहर के लोगों से हम कैसे पेश आते हैं, कुछ लोगों से कैसे फॉर्मल होना पड़ता है। ये सबकुछ वे आप से सीखते हैं।

    खबरें और भी