Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कहीं आप खुद तो नहीं गिरा रहे अपनी वैल्यू? लोगों के बीच इज्जत कमाने के लिए तुरंत छोड़ें ये 5 आदतें

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 07:00 AM (IST)

    लोग आपकी इज्जत करते हैं या नहीं, यह आप ही के हाथ में है। इसलिए सम्मान हासिल करने के लिए कुछ आदतों में सुधार जरूरी है। ...और पढ़ें

    क्यों लोग नहीं करते आपका सम्मान? (AI Generated Image)

    क्यों लोग नहीं करते आपका सम्मान? (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इज्जत मांगी नहीं जाती, बल्कि कमाई जाती है। हालांकि, कई बार हम शिकायत करते हैं कि सामने वाला व्यक्ति हमें वह अहमियत नहीं दे रहा, जिसके हम हकदार हैं। यही सोचकर हम सामने वाले व्यक्ति को घमंडी या बद्तमीज मानने लगते हैं, लेकिन कई बार इसके पीछे हमारी ही गलती छिपी होती है। 

    हमारी कुछ आदतों की वजह से भी सामने वाला व्यक्ति हमारा सम्मान नहीं करता है, क्योंकि हमारा व्यवहार ही दूसरों को सिखाता है कि उन्हें हमारे साथ कैसा बर्ताव करना है। अगर आप भी महसूस करते हैं कि लोग आपकी बातों को अनसुना करते हैं या आपको गंभीरता से नहीं लेते, तो हो सकता है कि आप इन 5 गलतियों में से कोई एक कर रहे हैं।

    अपनी बात पर कायम न रहना

    इज्जत हम उसी की करते हैं, जिस पर हम विश्वास कर सकते हैं। अगर आप लोगों से वादे तो बड़े-बड़े करते हैं, लेकिन समय आने पर उन्हें पूरा नहीं करते, तो धीरे-धीरे लोग आप पर भरोसा करना छोड़ देते हैं। जब आपकी बात की कोई कीमत नहीं रह जाती, तो व्यक्ति की इज्जत अपने आप कम हो जाती है। इसलिए हां कहने से पहले सोचें, और अगर कह दिया है, तो उसे पूरा करें।

    बहुत ज्यादा अवेलेबल रहना

    यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन जो व्यक्ति हर किसी के लिए हर समय मौजूद रहता है, लोग अक्सर उसकी कद्र नहीं करते। इसे स्कार्सिटी प्रिंसिपल कहते हैं। जब आप अपनी प्रायोरिटीज को छोड़कर दूसरों के छोटे-छोटे कामों के लिए तुरंत दौड़ पड़ते हैं, तो लोग इसे आपकी ड्यूटी मान लेते हैं, न कि आपकी अच्छाई। अपनी बाउंड्री सेट करना और कभी-कभी ना कहना सम्मान पाने के लिए बेहद जरूरी है।

    खबरें और भी

    Self Worth

    दूसरों की बुराई या गपशप करना

    अगर आप किसी के सामने तीसरे व्यक्ति की बुराई करते हैं, तो सुनने वाले के दिमाग में तुरंत यह विचार आता है कि कल यह मेरी बुराई भी किसी और से करेगा। गॉसिप करने वाले व्यक्ति को लोग मनोरंजन के लिए तो पास रखते हैं, लेकिन कभी सम्मान की नजर से नहीं देखते। 

    खुद का मजाक बनवाना 

    विनम्रता और आत्म सम्मान के बीच एक बारीक रेखा होती है। कुछ लोग कूल दिखने के चक्कर में अपना ही मजाक उड़वाते रहते हैं या हर बात पर जरूरत से ज्यादा माफी मांगते हैं। जब आप खुद अपनी इज्जत नहीं करते या खुद को कम आंकते हैं, तो दुनिया भी आपको उसी चश्मे से देखती है। 

    बिना मांगे सलाह देना और अपनी ही तारीफ करना

    हर बात में अपनी राय थोपना या हर बातचीत में अपने बारे में ही बात करने लगना, लोगों को चिड़चिड़ा बना देता है। जब आप दूसरों को बोलने का मौका नहीं देते और केवल अपनी बात में खोए रहते हैं, तो लोग आपसे दूर भागने लगते हैं। सम्मान उसे मिलता है जो दूसरों को ध्यान से सुनता है और जरूरत पड़ने पर ही सुझाव देता है।