Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तय हो गई है Arrange Marriage तो आंख बंदकर न करें पार्टनर पर भरोसा, इन रेड फ्लैग्स से रहें सावधान

    Updated: Wed, 11 Jun 2025 01:49 PM (IST)

    आजकल शादी और प्यार के रिश्तों में धोखे की खबरें आम हैं। हाल ही में हनीमून मर्डर केस ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या अरेंज मैरिज खतरनाक ( ...और पढ़ें

    अरेंज मैरिज तय होने के बाद कैसे करें रेड फ्लैग की पहचान
    अरेंज मैरिज तय होने के बाद कैसे करें रेड फ्लैग की पहचान

    HighLights

    1. हाल ही में सामने आए हनीमून मर्डर केस ने लोगों को हैरान कर दिया है।
    2. ऐसे में जरूरी है कि अरेंज मैरिज तय होने के बाद कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।
    3. कुछ ऐसे रेड फ्लैग्स हैं, जिनकी अनदेखी आप पर भारी पड़ सकती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही है, जिन्हें देखकर या सुनकर शादी और प्यार के रिश्ते से भरोसा उठने लगा है। हाल ही में सामने आए हनीमून मर्डर  केस की वजह से लोगों में मन में कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। इंदौर से हनीमून के लिए मेघालय गए राजा और सोनम (Sonam-Raja Raghuvanshi Case) की कहानी तो हर कोई जानता है। 11 मई को शादी के बंधन में बंधे राजा की हत्या का आरोप उन्हीं की पत्नी सोनम पर लगा है।

    ऐसे में अब सवाल यह उठने लगा है कि क्या अरेंज मैरिज करना  (Arranged Marriage Red Flags) खतरनाक हो सकता है। क्या अरेंज मैरिज का अंजाम इतना खौफनाक हो सकता है। सिर्फ हत्या ही नहीं, इन दिनों अरेंज मैरिज से जुड़ी कई समस्याएं सामने आने लगी हैं, जो अब इस रिश्ते पर सवाल उठाने लगी है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में सीनियर साइकोलॉजिस्ट मोनिका शर्मा से जानेंगे कुछ ऐसे रेड फ्लैग्स के बारे में, जिनकी पहचान आप अरेंज मैरिज (Arranged Marriage Warning Signs) तय होने के बाद कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- लव मैरिज हो या अरेंज, आखिर क्यों शादी को 'क्राइम थ्रिलर' बना रही महिलाएं? समझें पूरी साइकोलॉजी

    परिवार का ज्यादा इन्वॉल्वमेंट

    शादी सिर्फ दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का बंधन होता है। खासकर अगर आप अरेंज मैरिज कर रहे हैं, तो इसमें पूरी तरह से परिवार की भागीदारी होती है। हालांकि, अगर यह भारीदारी जरूरत से ज्यादा होने लगे, तो यह एक रेड फ्लैग (Arranged Marriage Checklist) हो सकता है। अगर शादी से जुड़े फैसले लड़का या लड़की के घरवाले ज्यादा ले रहे हैं, तो यह संकेत है कि आपको ध्यान देना चाहिए।

    खुलकर बात न करना

    अरेंज मैरिज का सबसे बड़ा ड्रॉबैक यह होता है कि आपको सामने वाले को समझने के लिए कुछ ही समय मिलता है। ऐसे में कुछ मुलाकात या बातचीत के दम पर किसी व्यक्ति को पहचान पाना मुश्किल होता है। शादी तय होने के बाद भी अगर आपका पार्टनर आपको सब कुछ नहीं बता रहा या आपसे बातें छिपा रहा है, तो इसे इग्नोर न करें। अगर आप पार्टनर पास्ट के बारे बात करने से कतरा रहा है, तो आपको एक बार फिर से सोचने की जरूरत है।

    खबरें और भी

    जरूरत से ज्यादा परफेक्ट होना

    हर व्यक्ति में कोई न कोई कमी जरूर होती हैं और इसमें कोई शर्म की बात नहीं। हर व्यक्ति से गलती होती है और अच्छी बात यह है कि इंसान लगातार इनमें सुधार कर खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करता है। हालांकि, अगर कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा परफेक्ट है, जो इसे सिर्फ अपनी किस्मत मानकर खुश न हो। जिस तरह जरूरत से ज्यादा मीठा सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, उसी तरह हद से ज्यादा अच्छा होना भी किसी अनदेखे खतरे की निशानी हो सकती है।

    बोलने और करने में अंतर

    लोग अक्सर ऐसे व्यक्ति को ही ज्यादा पसंद करते हैं, तो अपनी बातों का पक्का हो। अक्सर लोग ऐसे इंसान से बचते हैं, जिसके बोली और करनी अलग-अलग होती है। ऐसा ही कुछ शादी के रिश्ते में भी अप्लाई होता है। अगर आपका फ्यूचर पार्टनर बोलता कुछ है और उनके एक्शन्स कुछ और होते हैं, तो आपको अपने फैसले के बारे में दोबारा सोचने की जरूरत है।

    हद से ज्यादा उम्मीदें

    हर किसी भी अपने पार्टनर से कोई न कोई उम्मीद जरूर होती है, लेकिन अगर से उम्मीदें हद से ज्यादा है, तो आपको संभलने की जरूरत है। अक्सर ऐसे रिश्ते ज्यादा समय तक टिक नहीं पाते। साथ ही अगर आपका पार्टनर हमेशा ही रिश्ते से ज्यादा दिखावे और भौतिक चीजों को तवज्जो देता है, तो आपको इसे रिश्ते से अपने कदम पीछे खींच लेना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- सास-ससुर के कहने पर कभी न करें 3 काम, शादीशुदा जिंदगी में आ जाएगा भूचाल