यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अपने बच्चों के व्यवहार को बेहतर बनाने के लिए हर पेरेंट को जरूर सिखानी चाहिए ये बातें
बच्चों का व्यवहार उनके माता-पिता की दी हुई परवरिश के बारे में काफू कुछ बयां करता है। इसलिए माता-पिता को कुछ ऐसी बातें अपने बच्चों को जरूर सिखानी चाहिए ...और पढ़ें

HighLights
- पेरेंट्स जैसा व्यवहार करते हैं, बच्चे भी वहीं सीखते हैं।
- बच्चों को अच्छा इंसान बनाने के लिए अच्छी परवरिश जरूरी है।
- माता-पिता छोटी-छोटी बातों की मदद से उनकी परवरिश बेहतर कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Parenting Tips: बच्चों का अच्छा व्यवहार उनके माता-पिता की परवरिश और उनकी कुशलता का सबूत होता है। माता-पिता की दी गई धैर्य, अनुशासन और मूल्यों की शिक्षा बच्चों के व्यवहार में झलकती है। जब बच्चे दूसरों के साथ सम्मान, प्यार और सहयोग का प्रदर्शन करते हैं, तो यह परिवार में दिए गए संस्कार और नैतिक मूल्यों को दिखाता है।
यह स्पष्ट करता है कि बच्चों को सही दिशा में मार्गदर्शन और प्रेरणा दी गई है, जिससे वे समाज में एक तरह का पॉजिटिव असर छोड़ते हैं। आइए जानते हैं कि बच्चों के व्यवहार को अच्छा बनाने और सुधार लाने के लिए माता-पिता क्या कर सकते हैं।
बच्चों का व्यवहार सुधारने के लिए क्या करें?
- खुद ही पॉजिटिव रोल मॉडल बनें- बच्चे माता-पिता की गतिविधियों और आचरण को देखते हैं और उनसे सीखते हैं। इसलिए यदि आप अच्छा व्यवहार, ईमानदारी और धैर्य का उदाहरण देंगे, तो बच्चे भी वही अपनाएंगे।
यह भी पढ़ें: बच्चों के मासूम दिल पर चोट देते हैं मां-बाप के 5 काम, धीरे-धीरे बना देते हैं चिड़चिड़ा और गुस्सैल
- भावनाओं को समझें- बच्चों की बातों को ध्यान से सुनें और उनकी भावनाओं को महत्व दें। उनके सवालों और परेशानियों को गंभीरता से समझने से वे आपसे जुड़ाव महसूस करेंगे और आपसे कभी कोई बात छुपाने की नहीं सोचेंगे।
- साफ-सुथरे व्यावहारिक नियम बनाएं- घर में अनुशासन और शिष्टाचार बनाए रखने के लिए बच्चों को स्पष्ट नियम बताएं। इन नियमों का पालन माता-पिता को भी करना चाहिए। इससे संतुलन बना रहता है और बच्चा इसे मानता और फॉलो भी करता है।
- प्रशंसा और प्रोत्साहन दें- बच्चे के अच्छे कामों और कोशिशों की तारीफ करें। इससे बच्चों में आत्मविश्वास और अन्य कामों को और बेहतर तरीके से करने की प्रेरणा बढ़ेगी और वे आगे बढ़ेंगे।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: माता-पिता से दूर होते ही क्यों रोना शुरू कर देते हैं नन्हे-मुन्ने, एक्सपर्ट से समझें इसकी वजह