यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
टॉक्सिक पार्टनर के साथ रहने से मेंटल हेल्थ हो सकती है खराब, वहीं अलग होने से मिलते हैं कई सारे फायदे
अगर आप किसी ऐसे रिलेशनशिप में हैं जहां प्यार से ज्यादा लड़ाई- झगड़े शक इल्जाम लगाना जैसे चीज़ें हैं तो इससे सिर्फ आपका रिश्ता ही खराब नहीं होता बल्कि ...और पढ़ें

HighLights
- टॉक्सिक रिलेशनशिप बना सकता है आपको बीमार।
- ऐसे रिलेशनशिप से बाहर निकलने पर मिलते हैं कई सारे फायदे।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सोचिए अगर आपका पार्टनर हर वक्त आप पर शक करता है, आप पर नजर रखता है, छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता है और तो और आपको बंदिशों में रखता है, तो ऐसे रिलेशनशिप में रहकर सिर्फ आप अपना कीमती समय बर्बाद कर रहे हैं और मेंटल हेल्थ खराब कर रहे हैं। कई बार हम प्यार के चक्कर में इन चीज़ों को नजरअंदाज करके आगे बढ़ते रहते हैं, लेकिन इस तरह से सफर करना हमारी मेंटल और फिजिकल दोनों ही हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। ये सिचुएशन कुछ मामलों में बहुत ही ज्य खतरनाक हो जाती है। जब आप सामने वालेे से अपने दिल की बात को साझा नहीं कर पाते।
अगर आप भी ऐसे रिलेशनशिप में फंसे हुए हैं जहां रिश्ते को जीने की जगह झेल रहे हैं, तो जितना जल्द हो सके इससे निकल जाए। ऐसे रिलेशनशिप आपको कई तरीकों से बांधकर रखते हैं। जैसे ही आप इनसे निकलते हैं आपको जिंदगी के हर एक कदम पर इसके फायदे देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
मेंटली स्ट्रॉन्ग होते हैं
टॉक्सिक पार्टनर के साथ रिलेशनशिप में रहते हुए हम भावनात्मक रूप से कमजोर हो जाते हैं और पूरी तरह से उस पर डिपेंड हो जाते हैं। कई बार तो खुद ही काबिलियत पर ही शक करने लगते हैं। इस वजह से भी हम इस रिलेशनशिप में उलझे रहते हैं। अलग होने के एहसास से डर लगता है, लेकिन इसी फीलिंग को समझना है और अपने लिए स्टैंड लेना है। एक बार जब आप ऐसे टफ डिसीज़न ले लेते हैं, तो आप जिंदगी में आगे आने वाले चैलेंज के लिए भी खुद को तैयार करते हैं।
होती है पर्सनल ग्रोथ
ऐसे रिलेशनशिप में रहने पर हम दूसरी चीज़ों के बारे में सोच ही नहीं पाते। पर्सनल, प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस ही नहीं कर पाते, जिसका खामियाजा भी कई जगहों पर भुगतना पड़ता है, लेकिन जब आप ऐसे रिलेशनशिप से बाहर निकलते हैं, तो आपके पास वक्त होता है खुद के बारे में सोचने का, खुद पर काम करने का, जो आपकी पर्सनल ग्रोथ के लिए अच्छा होता है।
खबरें और भी
खुलकर जी पाते हैं
टॉक्सिक रिलेशनशिप में रहने के लिए सबसे बड़ा समझौता अपनी आजादी के साथ करना पड़ता है, जो हमारी मेंटल हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित करता है। वहीं जब आप ऐसे रिलेशनशिप से बाहर निकलते हैं, अपनी मर्जी की चीजें कर पाते हैं, तो इससे एक अलग ही तरह की खुशी का एहसास होता है, जो हमारी मेंटल हेल्थ के लिए अच्छा होता है।
ये भी पढ़ेंः- ये छोटी-छोटी बातें भी होती हैं अब्यूज, कहीं आप भी तो नहीं कर रहें इन्हें नजरअंदाज
Pic credit- freepik