यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Brain Development Tips: बढ़ाना चाहते हैं बच्चों का ब्रेन पावर, तो स्कूल के बाद उनसे करवाएं ये 5 काम
बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए जरूरी है कि आप उनके शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक विकास पर भी ध्यान दें। इसलिए अगर आप भी सोच रहे हैं कि कैसे अपने बच्चे ...और पढ़ें

HighLights
- बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास पर ध्यान देना भी जरूरी है।
- स्कूल के बाद पावर नैप लेने से उनका दिमाग रिलैक्स करता है और वे बेहतर तरीके से फोकस कर पाते हैं।
- उनके साथ नई हॉबीज और ब्रेन टीजर जैसे गेम्स खेलने से भी उनका दिमागी विकास होता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Brain Development Tips: अपने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सभी पैरेंट्स काफी सतर्क रहते हैं। सभी चाहते हैं कि उनका बच्चा स्वस्थ रहे। न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी वह अव्वल बने, लेकिन इसके लिए सिर्फ डाइट पर ध्यान देना काफी नहीं है। इसलिए जरूरी है कि स्कूल के बाद घर पर भी बच्चों के मानसिक विकास पर ध्यान देने जरूरत होती है, जिससे वे मानसिक रूप से भी विकसित हो पाएं। ऐसा करने के लिए आप स्कूल के बाद के समय में कुछ खास उपाय अपना सकते हैं, जिनसे बच्चों को मजा भी आएगा और उनके दिमाग की एक्सरसाइज भी होगी। आइए जानते हैं उन्हीं कुछ तरीकों के बारे में।
पावर नैप
स्कूल की लंबी पढ़ाई के बाद एक बच्चा मानसिक और शारीरिक रूप से थक जाता है, ऐसे में उसके घर आने पर 30-45 मिनट का पावर नैप दिलवाएं। इससे उनकी थकान दूर होगी और उन्हें दिन की दूसरी एक्टिविटीज करने के लिए एनर्जी मिलेगी। पावर नैप लेने से बच्चा चीजों पर फोकस भी अच्छी तरह कर पाएगा।
नई चीजों के बारे में उत्सुक करें
बच्चों को नई चीजों के बारे में उत्सुक करने से उनकी नई जानकारियों के प्रति जिज्ञासा बढ़ेगी और उनकी शब्दावली भी बढ़ेगी। इसके लिए आप नई चीजों के बारे में कहानी बनाकर उन्हें सुना सकते हैं, क्योंकि बच्चों को कहानी सुनना बेहद पसंद होता है। इससे वे नई जानकारियों के प्रति ज्यादा उत्सुक बनेंगे।
यह भी पढ़ें: दिनभर फोन में घुसेे रहने की आदत बच्चों को शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से बना सकती है बीमार
रचनात्मक गतिविधियों
बच्चों को दिनभर पढ़ने के लिए बोलते रहने से, उनका मन पढ़ाई से ऊबने लगता है। इसलिए उन्हें पढ़ाई के अलावा, कुछ रचानत्मक करने के लिए प्रेरित करें, जैसे- पेंटिंग, क्राफ्टिंग, डांसिंग आदि। इससे उनकी नई हॉबी विकसित होगी और उनकी रचनात्मकता भी बढ़ेगी। इन कामों में आप भी उनके साथ शामिल हो सकते हैं, जिससे उनके साथ आपका बॉन्ड और मजबूत बनेगा।
खबरें और भी
दिमाग के लिए फायदेमंद गेम्स
कुछ गेम्स ऐसे होते हैं, जिनसे दिमाग एक्टिव बनता है और बच्चे का बौद्धिक विकास होता है। इसके लिए आप उनके साथ बोर्ड गेम्स, सुडोकू गेम, पहेली, क्रॉस वर्ड और अन्य ब्रेन टीजर्स खेल सकते हैं। इससे उनकी डिसिजन मेकिंग स्किल्स, रीजनिंग स्किल्स और ऑब्जरवेशनल स्किल्स मजबूत होती हैं, जो मानसिक विकास के लिए काफी जरूरी हैं।
जनरल नॉलेज क्विज
बच्चों के सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के लिए आप बच्चों के लिए 20-25 सवालों की लिस्ट तैयार करें, जिसमें कुछ प्रश्न उनके विषयों से और कुछ बाहर के शामिल करें। इससे उनकी दिमागी क्षमता बढ़ेगी और उनका ज्ञान बढ़ता है और क्विज की तरह इनके जवाब ढूंढ़ने में उन्हें मजा भी आएगा।
यह भी पढ़ें: हो रहा है पार्टनर के साथ दूरी का एहसास, तो इन तरीकों से कराएं उन्हें स्पेशल महसूस
Picture Courtesy: Freepik