सिर्फ केमिस्ट्री काफी नहीं, नए रिश्ते में जुड़ने से पहले पार्टनर में जरूर चेक करें ये 5 खूबियां
किसी भी नए रिश्ते में जाने से पहले आपको देख लेना चाहिए कि सामने वाला व्यक्ति आपका सम्मान करता है या नहीं। ...और पढ़ें

पार्टनर में जरूर होने चाहिए ये 5 गुण (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। किसी नए रिश्ते की शुरुआत करना काफी रोमांचक अनुभव होता है, लेकिन अक्सर शुरुआती अट्रैक्शन वाले फेज में हम सामने वाले की कई आदतों को नजरअंदाज कर देते हैं।
आगे चलकर ये आदतें रिश्ते में परेशानी खड़ी कर सकती हैं। इसलिए किसी को डेट करने से पहले सिर्फ उसके साथ केमिस्ट्री देखना काफी नहीं है। आपको चेक करना चाहिए कि उसमें कैसे गुण मौजूद हैं। आइए जानें इस बारे में।
खुलकर बात करने और सुनने की क्षमता
एक अच्छे पार्टनर की सबसे बड़ी पहचान यह है कि वह अपनी बात खुलकर कह सके और आपकी बात को ध्यान से सुन सके। अगर कोई व्यक्ति केवल अपनी बातें थोपता है या विवाद होने पर साइलेंट ट्रीटमेंट देता है, तो भविष्य में छोटी-छोटी बातें बड़े झगड़ों का रूप ले सकती हैं। इसलिए रिश्ते में कदम रखने से पहले देख लें कि वह आपकी बातों को सुनता है या नहीं और मुश्किल विषयों पर शांति से बात कर सकता है या नहीं।
-1774520985009.jpg)
(AI Generated Image)
इमोशनल मैच्योरिटी
प्यार में उतार-चढ़ाव आना स्वाभाविक है, लेकिन उन पलों में आपका पार्टनर कैसे व्यवहार करता है, यह उनकी मैच्योरिटी दिखाता है। इमोशनली मैच्योर व्यक्ति अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लेना जानता है और छोटी बातों पर असुरक्षित महसूस नहीं करता। इसलिए देख लें कि कहीं वह गुस्से में अपना आपा तो नहीं खो देते या अपनी भावनाओं को कैसे जाहिर करते हैं।
सम्मान
सम्मान केवल आपके लिएनहीं, बल्कि दूसरों के लिए भी होना चाहिए। एक व्यक्ति जो वेटर, ड्राइवर या अजनबियों के साथ बुरा व्यवहार करता है, वह भविष्य में आपके साथ भी वैसा ही कर सकता है। सहानुभूति का गुण पार्टनर को आपकी स्थिति में खुद को रखकर सोचने में मदद करता है। इसलिए डेट करने से पहले देखें कि क्या वे आपकी सीमाओं का सम्मान करते हैं और खुद से कमजोर लोगों से कैसे बात करते हैं।
खबरें और भी
एक जैसी वैल्यूज
भले ही आपकी पसंद-नापसंद अलग हो, लेकिन जीवन के लिए आपकी बुनियादी वैल्यूज मेल खाने चाहिए। अगर एक व्यक्ति शादी और परिवार चाहता है और दूसरा पूरी तरह से करियर या ट्रैवल पर फोकस है, तो आगे चलकर टकराव तय है। इसलिए यह समझना जरूरी है कि आप दोनों जीवन से एक जैसी चीजें चाहते हैं या नहीं।
ग्रोथ माइंडसेट
कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता, लेकिन बेहतर बनने की कोशिश करना एक महान गुण है। एक ऐसा पार्टनर जो अपनी कमियों पर काम करने को तैयार न हो, वह रिश्ते को एक जगह पर स्थिर कर देता है। इसलिए जरूरी है कि आपका पार्टनर फीडबैक को पॉजिटिव तरीके से ले और अपनी पुरानी गलतियों से सीखें।