यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Relationship Tips: पार्टनर से झगड़ा सुलझाने के लिए याद रखें ये बातें, नहीं तो आ जाएगी रिश्ते में दरार
पार्टनर के साथ विवाद होना कोई बड़ी बात नहीं है। हर रिश्ते में हल्की-फुलकी नोक-झोंक होती रहती है और ये जरूरी भी है। लेकिन इन विवादों को हल कैसे करें इस ...और पढ़ें

HighLights
- पार्टनर के साथ विवाद होना बेहद आम बात है।
- छोटे-मोटे नोंक-झोंक को भी समझदारी से सुलझाना चाहिए।
- Conflict मैनेज करने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Relationship Tips: प्रेमियों या पति-पत्नी के बीच विवाद होना आम बात है। आपसी मतभेद या कई बार छोटी-छोटी बातों को लेकर भी आपसी विवाद हो जाता है। वैसे तो छोटी-मोटी तकरार संकेत देते हैं कि आप एक-दूसरे की परवाह करते हैं और अपने रिश्ते को महत्व देते हैं (Healthy Relationship Tips)। हालांकि, यदि विवादों को सही तरीके से नहीं संभाला गया, तो वे रिश्ते को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। यहां कुछ कारगर टिप्स (Conflict Resolution Tips) हैं, जो आपको अपने पार्टनर के साथ विवादों को सुलझाने में मदद कर सकते हैं।
कैसे करें झगड़े का समाधान (Conflict Resolution)?
शांति से सुनें- जब आपका पार्टनर अपना पक्ष रख रहा हो, तो शांति से सुनें। उन्हें पूरी बात कहने दें और बीच में टोके नहीं। उनका मत समझने की कोशिश करें, भले ही आप उससे सहमत न हों।
भावनाओं को व्यक्त करें- अपने साथी को बताएं कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं। अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से जाहिर करें, लेकिन आक्रामक न बनें। अपने पार्टनर को समझने दें कि आपके लिए यह मुद्दा कितना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: कहीं पार्टनर धोखा तो नहीं दे रहा, पता लगाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
बात करें- एक-दूसरे के साथ खुलकर बातचीत करें। अपने साथी के साथ बातचीत करने और उन्हें समझने की कोशिश करने से आप विवाद के मूल कारण को पहचान पाएंगे।
समझौता करें- यदि आप दोनों के दृष्टिकोण अलग-अलग हैं, तो समझौता करने के लिए तैयार रहें। दोनों मिलकर कोई बीच का रास्ता खोजने की कोशिश करें।
इज्जत से बात करें- विवाद के दौरान भी अपने साथी का सम्मान करें। भूलकर भी अपने पार्टनर पर व्यक्तिगत हमले न करें और न ही उनसे अपमानजनक भाषा में बात करें।
ब्रेक लें- यदि विवाद बहुत तनावपूर्ण हो रहा है, तो कुछ समय के लिए ब्रेक ले लें। कुछ समय के लिए अलग-अलग बैठें और खुद को व अपने पार्टनर को शांत होने दें। फिर, जब आप दोनों शांत हो जाएं, तो विवाद के बारे में बात करें और सुलझाने की कोशिश करें।
खबरें और भी
पॉजिटिव दृष्टिकोण रखें- विवाद को हल करने के लिए हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। इससे आप विवाद को आसानी से सॉल्व कर पाएंगे।
माफ करें/ माफी मांगें- यदि आपने कुछ गलत किया है, तो अपने पार्टनर से माफी मांग लें और अगर उनकी गलती है, तो उन्हें भी माफ करने के लिए तैयार रहें। इससे विवाद को सुलझाने में मदद मिलती है।
प्रोफेशनल मदद लें- यदि आप दोनों अपने दम पर विवाद को सुलझाने में सफल नहीं हो रहे हैं, तो किसी प्रोफेशनल की मदद लें। एक काउंसलर या थेरेपिस्ट आपके विवाद को सुलझाने में मदद कर सकता है और इससे आपका रिश्ता भी मजबूत बन सकता है।