तलाश रहे हैं परफेक्ट मैच? ऑनलाइन डेटिंग की इन 5 बड़ी गलतियों से हमेशा रहें सावधान
ऑनलाइन डेटिंग की दुनिया जितनी आसान नजर आती है उतनी ही उलझी हुई है। ...और पढ़ें

ऑनलाइन डेटिंग में न करें ये गलतियां, मिलेगा सही पार्टनर (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ऑनलाइन डेटिंग सिर्फ राइट या लेफ्ट स्वाइप करने जितना आसान नहीं है। यह इससे कहीं ज्यादा पेचीदा है। हम सिर्फ शक्ल देखकर या प्यारी-सी मुस्कान देखकर किसी की पर्सनैलिटी का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं।
अजबनियों से किस तरह की बात करनी या अपने प्रोफाइल में कौन-सी जानकारी देना सही है और कौन-सी नहीं, काफी कंफ्यूजन होता है। ऐसे में ऑनलाइन डेटिंग से जुड़ी कुछ आम गलतियां हैं जिनसे बचने से बेहतर पार्टनर पाने या बनने में मदद मिल सकती है।
फोन नंबर से पहले स्नैपचैट का पूछना
स्नैपचैट काफी पर्सनल चीज होती है। ऐसे में बिना किसी को जानें या उसका फोन नंबर लेने से पहले ही स्नैपचैट के बारे में पूछना अजीब लग सकता है।
मिलते ही नंबर दे देना
चैटिंग शुरू होते ही तुरंत अपना फोन नंबर देने की जरूरत नहीं होती। कोई भी यह नहीं चाहेगा कि उसे एक अजनबी जब चाहे कॉल लगा दे।
बार-बार सेल्फी अपलोड करना
ऐसा करना दिखाता है कि आप एक आत्ममुग्ध इंसान हैं। आपको हर बार ही सेल्फी पोस्ट करने की जरूरत नहीं, खुद के बारे में बताने के लिए अपने दूसरे पहलू भी तस्वीरों में दिखाएं।
न दिखाएं लोगों का झुंड
अगर कोई आपको डेटिंग ऐप पर फॉलो कर रहा है तो उसे आपमें दिलचस्पी है ना कि आपके दोस्तों के ग्रुप में। इसलिए हर बार पिकनिक या गेदरिंग वाली फोटो अपलोड करने से बचें।
उम्र के बारे में झूठ न बोलें
यह आपकी पर्सनैलिटी का बुरा रूप पेश करता है। किसी भी रिश्ते में ईमानदारी सबसे पहली सीढ़ी होती है और आप सबसे पहले उसे ही तोड़ रहे हैं।
न बनाएं ऐसी लिस्ट
कभी भी फिजिकल अपीयरेंस के बारे में अपनी इच्छाओं को लेकर लिस्ट ना बनाएं जैसे कि हाइट, वेट, बॉडी टाइप। आप किसी इंसान में किस तरह की खूबियां चाहते हैं उसके बारे में लिखें, जैसे उसकी नेकदिली, ईमानदारी।
इतना परिचय देने की नहीं है जरूरत
अपने बायो में इतना भी न लिखें कि कोई पढ़ते ही बोर हो जाए। जैसे पहली ही मुलाकात में हम अपने बारे में हर चीज बताना शुरू कर दें तो सिचुएशन अजीब हो जाएगी। उसी तरह ऑनलाइन डेटिंग में भी अपना बायो छोटा रखने की कोशिश करें।
ऐसा कहने से बचें
अगर आपको अपना कोई मैच मिल जाता है तो चैट शुरू करते ही ऐसा न कहें कि आपने उन्हें मार्केट या किसी ऐसी जगह पर देखा है। इससे उन्हें लगेगा कि आप उनकी जासूसी कर रहे थे।
खबरें और भी
हर किसी को राइट स्वाइप
ऐसा करने से लोगों की एक लंबी-चौड़ी कतार तैयार हो जाएगी। इसके बाद भी हो सकता है आपको अपना मैच न मिले और आप उसके बाद निराशा महसूस करें।
अगर कर दे कोई घोस्ट
हर किसी की अपनी पसंद-नापसंद होती है और किसी का मैसेज न करने की कई सारी वजहें हो सकती हैं। हो सकता है उसके साथ कोई हादसा हो गया हो या उसे कोई मिल गया हो। इसलिए घोस्ट किए जाने पर परेशान होने की बजाय अपनी तलाश जारी रखें।