Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shy नेचर की वजह से खुद को ही हो रही है बहुत ज्यादा परेशानी, तो इन तरीकों से दूर करें यह समस्या

    Updated: Tue, 16 Apr 2024 03:48 PM (GMT+05:30)

    अगर आप बहुत ज्यादा शर्मीले हैं तो इसके चलते होने वाली परेशानियों से आप बखूबी वाकिफ होंगे। ऐसे व्यक्तियों को अंडर कॉन्फिडेंट समझा जाता है और ये चीज़ आप ...और पढ़ें

    शर्मीले नेचर को इन तरीकों से कर सकते हैं दूर
    शर्मीले नेचर को इन तरीकों से कर सकते हैं दूर

    HighLights

    1. शर्मीला नेचर बन सकता है आपके पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में कई परेशानियों की वजह।
    2. शर्मीले नेचर से बाहर निकलने के लिए सोशल गैदरिंग, दूसरों के बारे में सोचना बंद करें।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी उन लोगों में शामिल हैं, तो पार्टीज़ में चाहकर भी लोगों से घुल-मिल नहीं पाते, कुछ बोलने से पहले मन में उसकी पूरी स्क्रिप्ट तैयार करते हैं, लेकिन फिर भी बातचीत नहीं कर पाते, तो ये अंडर कॉन्फिडेंट होने की पहचान नहीं, बल्कि ये आपके शर्मीले नेचर को दर्शाता है, लेकिन हां ये नेचर ही आपको अंडर कॉन्फिडेंट भी बना देता है। इस नेचर के चलते पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ भी प्रभावित हो सकती है। इसलिए इस पर काम करना जरूरी है। बेशक ये कोशिशें आपको एक्स्ट्रोवर्ट तो नहीं बनाएंगी, लेकिन कम से कम आपको कॉन्फिडेंटली दूसरों के सामने अपनी बात रखने लायक जरूर बना देंगी। 

    इन तरीकों से दूर करें शर्मीलापन 

    हर कोई आपको ही देख रहा है ये सोचना बंद करें

    शर्मीले नेचर से बाहर निकलने के लिए सबसे पहले तो आप अपने दिमाग से ये निकाल दें कि हर कोई बस आपको ही देख रहा है। खासतौर से लोगों की भीड़ में। ऐसी जगहों पर किसी से किसी को मतलब नहीं होता, हर कोई अपनी चीज़ों में व्यस्त रहता है। 

    सोशल गैदरिंग में हिस्सा लें

    शर्मीले नेचर को दूर करने के लिए सोशल गैदरिंग में जाना शुरू करें जिससे आप अभी तक बचते आए हैं। वहां लोगों से बातचीत करते हुए उन्हें एब्जॉर्ब करें। जरूरी नहीं आप एक ही बार में कामयाब हो जाएंगे, लेकिन हां जब आप दूसरों को बात करते हुए सुनते हैं, तो इससे कॉन्फिडेंस मिलता है जो आपके शर्मीले नेचर से बाहर निकलने में आपकी मदद कर सकता है। 

    छोटी-छोटी चीज़ों से शुरुआत करें 

    शर्मीले नेचर से बाहर निकलने के लिए छोटी-छोटी कोशिशें करें। जैसे- शीशे में देखकर खुद से बात करना, फिल्में देखना, फोन पर दोस्तों से बातचीत करना...ये सारी चीज़ें मददगार साबित हो सकती हैं। खुद को दायरे में बांधकर न रखें। किसी के साथ मूवी देखने जाएं या उसके साथ आउटिंग का प्लान बनाएं। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः- इंट्रोवर्ट लोगों के साथ जिंदगी लगने लगेगी आसान, अगर जान लेंगे उन्हें हैंडल करने के तरीके

    Pic credit- freepik