Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रिलेशनशिप में खो चुके प्यार के एहसास को दोबारा जगाने के लिए मददगार साबित हो सकते हैं ये आइडियाज

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Tue, 19 Dec 2023 01:18 PM (IST)

    अगर आपका भी रिलेशनशिप उस पड़ाव पर पहुंच चुका है जहां आप पार्टनर के लिए कुछ फील नहीं कर रहे और पार्टनर का भी रवैया आपके लिए बिल्कुल ऐसा ही है। कहने का ...और पढ़ें

    रिलेशनशिप में ऐसे भरे फिर से उमंग और उत्साह
    रिलेशनशिप में ऐसे भरे फिर से उमंग और उत्साह

    HighLights

    1. रिलेशनशिप की गाड़ी को चलाने की जिम्मेदारी महिला व पुरुष दोनों की होनी चाहिए।
    2. रिलेशनशिप में प्यार और चार्म को बरकरार रखने के उपाय।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रिलेशनशिप जब नया होता है, तब उसमें कई एक अलग ही चॉर्म और एक्साइटमेंट रहता है, एक-दूसरे का साथ बहुत अच्छा लगता है, लेकिन जैसे-जैसे वक्त गुजरता जाता है रिश्ते में बोरियत का एहसास होने लगता है। पार्टनर के साथ रहने पर भी कुछ खास फील नहीं होता। खैर हर एक रिलेशनशिप को कभी न कभी इस दौर से गुजरना पड़ता है, तो इसे लेकर टेंशन में आने और बेवजह की चीज़ें सोचने के बजाय कैसे इस बोरियत को दूर किया जाए इसके बारे में आपको जानने की कोशिश करनी चाहिए। जिसमें यहां दिए गए उपाय साबित हो सकते हैं कारगर।

    पार्टनर से बातचीत करें

    आप रिलेशनशिप को लेकर क्या फील कर रहे हैं, इस बारे में पार्टनर से बातचीत करें। बातचीत करने से ही बात बनती है। खामोश रहकर अगर आप सोच रहे हैं कि पार्टनर आपके मन की बात समझ जाए, तो यहां कई बार निराशा ही हाथ लगती है। खुलकर उन्हें बताएं कि आप रिलेशनशिप में किन चीज़ों को मिस कर रही हैं या रहे हैं। इससे काफी हेल्प मिलती है।

    साथ में नए एडवेंचर ट्राई करें

    घर-परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियां भी रिलेशनशिप में बोरियत की वजह बन रही हैं। क्योंकि इनमें फंसकर कई बार आप पार्टनर को उतना और उस तरह से वक्त नहीं दे पाते, जितना पहले देते थे, तो अगर आप इन जिम्मेदारियों से थोड़ा फ्री हुए हों, तो क्यों न पार्टनर के साथ किसी नए एडवेंचर को एक्सप्लोर करने निकल जाएं।

    सरप्राइज प्लान करें

    सरप्राइजेस किसे अच्छे नहीं लगते, तो आप इस टिप्स की मदद से भी रिलेशनशिप में खोए हुए चार्म को वापस ला सकते हैं। पार्टनर की पसंदीदा चीज़ों से उन्हें सरप्राइज दें, फिर चाहें उनकी कोई फेवरेट डिश बनाकर, उनके लिए आउटिंग प्लान कर, डेट पर ले जाकर या फिर एक प्यारा सा लैटर लिखकर। 

    खबरें और भी

    साथ समय बिताएं

    रिलेशनशिप की बोरियत तो दूर करने के लिए एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। अगर आप दोनों वर्किंग हैं, तो जाहिर सी बात है आपके पास समय की कमी होगी, लेकिन इसी में आपको मैनेज करना है। ब्रेकफास्ट साथ न कर पाएं, तो शाम की चाय एकसाथ पीने की कोशिश करें। वीकेंड सोने, फोन में लगे रहने या अकेले शॉपिंग करने के बजाय साथ में मूवी, कोई फनी सीरीज देखकर बिताना अच्छा आइडिया रहेगा।    

    इन छोटे-छोटे एफर्ट से आप रिलेशनशिप में गुम हो चुके प्यार और हैप्पीनेस को एक बार फिर से जगा सकते हैं। 

    ये भी पढ़ेंः- अगर पार्टनर है अपने पेरेंट्स की इकलौती संतान, तो ऐसे करें अपने रिलेशनशिप को मैनेज नहीं होंगे लड़ाई-झगड़े 

    Pic credit- freepik