यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Relationship Tips: पति-पत्नी के रिश्ते में खत्म हो गया है रोमांस? इन 5 टिप्स से बढ़ाएं नजदीकियां
आपसी समझदारी और तालमेल बना कर रखने से पति-पत्नी के रिश्ते को बेहद खूबसूरत बनाया जा सकता है। अगर आपके रिश्ते में भी पहले जैसी बात नजर नहीं आ रही है ...और पढ़ें

HighLights
- किसी भी रिश्ते की लंबी उम्र के लिए समय और प्यार देना जरूरी है।
- रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आप कई एफर्ट्स डाल सकते हैं।
- पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास पर टिका होता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी रिश्ते को शुरू करना बेहद आसान होता है। हालांकि उसमें प्यार और विश्वास बना रहे, ये आपकी खुद की जिम्मेदारी होती है। रिश्ते को खूबसूरत (Relationship Tips) बनाए रखने के लिए आपको बहुत मेहनत करने की जरूरत होती है। आपको एक्सट्रा एफर्ट डालने पड़ते हैं ताकि अपनापन बना रहे। आपको बता दें कि औरों के मुकाबले पति-पत्नी का रिश्ता बेहद नाजुक होता है। अगर आपने इस पर काम नहीं किया तो इसे बिगड़ते देर नहीं लगती है।
रिश्ते की लंबी उम्र के लिए अपना समय और प्यार देना पड़ता है, एक-दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखना पड़ता है और एक-दूसरे को इज्जत देनी पड़ती है। हालांकि, कुछ समय के बाद रिश्ते में प्यार या इंटिमेसी न होने से रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगती हैं। इससे रिश्ते की उम्र कम होती है। ऐसे में समझदारी और तालमेल बना कर रखने से एक कपल हमेशा साथ रह सकते हैं। अगर आपके रिश्ते में भी पहले जैसी बात नजर नहीं आ रही है और आप रिश्ते में बढ़ती दूरियों को कम करना चाहते हैं, तो इन टिप्स की मदद से अपने रिश्ते को खूबसूरत बना सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
बनाए रखें ईमानदारी
कोई भी रिश्ता विश्वास पर टिका होता है। जिस रिश्ते में भरोसा नहीं होता उस रिश्ते की नींव खुद ही कमजाेर हो जाती है। आप कोशिश करें कि रिश्ते में ईमानदार रहें। एक दूसरे से झूठ न बोलें। इससे आपके रिश्ते में प्यार की कमी नहीं होगी।
लहजे पर दें ध्यान
किसी भी रिश्ते में बातचीत बने रहना बेहद जरूरी होता है। हालांकि बात करते समय आपका लहजा बहुत मायने रखता है। आप अच्छी बात को भी सही टोन में नहीं बोलेंगे तो आपकी उस अच्छी बात का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। इसलिए बात करते समय अपनी टोन का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
खबरें और भी
बदलने की कोशिश न करें
किसी भी रिश्ते की शुरुआत करने से पहले या करने के बाद आप अपने पार्टनर को उसके अनुसार ही स्वीकार करें। बदलाव की अपेक्षा करना आपके रिश्ते को खराब कर सकता है। ह्यूमन टेंडेंसी है कि कोई भी व्यक्ति अपने स्वाभाविक व्यवहार को नहीं छोड़ता। ताे ऐसे में आपको इस बात पर ध्यान नहीं देना चाहिए। अगर कोई समस्या हो रही है तो पार्टनर से बात करें और समस्या काे सुलझा लें।
रोमांस भी जरूरी
शादी को कितने साल हुए ये मायने नहीं रखता है। आपके रिश्ते में रोमांस बरकरार रहे, इसके लिए आपको एक दूसरे को समय देने की जरूरत पड़ेगी। इससे जीवनभर आपका रिश्ता खुशहाल रहेगा।
इमोशनल इंटिमेसी भी जरूरी
रिश्ते में इमोशनल इंटिमेसी बनाए रखना जरूरी है। बिना इमोशनल इंटिमेसी के एक-दूसरे के प्रति इंटिमेट होना क्षणिक सुख होता है। इससे रिश्ते की उम्र कम होती है। इसलिए इसका ख्याल रखें।
यह भी पढ़ें: Situationship के बाद सीरियस Relationship में आने का है मन? काम आएंगे 4 टिप्स; जीवन भर बना रहेगा प्यार
यह भी पढ़ें: डेटिंग-कमिटमेंट या सिचुएनशिप? Relationship Types को समझें और जानें किस कैटेगरी में आता है आपका रिश्ता
यह भी पढ़ें: Gen-Z का नया रिलेशनशिप ट्रेंड है Situationship, कमिटमेंट-टेंशन का चांस ही नहीं; क्यों हो रहा इतना पॉपुलर?