Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पार्टनर तो है, पर प्यार नहीं! जापान में ट्रेंड कर रही है 'फ्रेंडशिप मैरिज'; जानें इसके बारे में A to Z

    Updated: Sat, 23 Aug 2025 11:11 AM (IST)

    जापान में फ्रेंडशिप मैरिज का चलन बढ़ रहा है जहां लोग बिना प्यार या शारीरिक संबंध के कानूनी रूप से शादी करते हैं। यह तरीका उन युवाओं के बीच लोकप्रिय है ...और पढ़ें

    क्‍या हैं Friendship Marriage के फायदे और नुकसान
    क्‍या हैं Friendship Marriage के फायदे और नुकसान

    HighLights

    1. रिलेशनशिप में कई तरह के ट्रेंड पॉपुलर होने लगे हैं।
    2. Friendship Marriage का ट्रेंड भी उन्‍हीं में से एक है।
    3. ये शादी आम शादी से काफी अलग होती है।

     लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। हमारे यहां भारत में शादी को एक‍ पव‍ित्र र‍िश्‍ता माना जाता है। शादी सात जन्मों का बंधन होता है। लेक‍िन आज के समय में र‍िश्‍तों के मायने तेजी से बदल रहे हैं। दुन‍ियाभर में र‍िश्‍तों को लेकर नया-नया ट्रेंड देखने को म‍िलता है। जापान में तो शादी का एक नया तरीका ही अपनाया जाता है। नए ट्रेंड का नाम फ्रेंडशिप मैरिज है। जापान में ज्‍यादातर लोग फ्रेंडश‍िप मैर‍िज ही करते हैं।

    ये एक ऐसा रिलेशन होता है, जिसमें लोग एक दूसरे से प्यार किए बिना या शारीरिक संबंध के बिना रहते हैं। नई जनरेशन ने बच्चे और घरों की जिम्मेदारी से बचने के लिए फ्रेंडशिप मैरिज का कॉन्सेप्ट निकाला है। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको बताएंगे क‍ि ये मैर‍िज क्‍या है और क्‍यों ये इतना ट्रेंड कर रहा है। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    क्‍या है Friendship Marriage?

    फ्रेंडशिप मैरिज का मतलब है एक ऐसी शादी जिसमें दो लोग सिर्फ अच्छे दोस्त बनकर रहते हैं। वो कानूनी रूप से शादीशुदा तो होते हैं, पर उनके बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं होता है। साफ शब्‍दों में कहें तो उनमें इंट‍िमेसी नाम की कोई चीज नहीं होती है। वे एक-दूसरे के साथ रहकर अपनी-अपनी ज‍िंदगी जीते हैं। साथ ही एक-दूसरे की पसंद और नापसंद का ख्याल भी रखते हैं। इस रिश्ते में दोनों अपनी निजी ज‍िंदगी को पूरी तरह से जी सकते हैं।

    फ्रेंडशिप मैरिज क्यों हो रही है इतनी पॉपुलर?

    इसके पॉपुलर होने के पीछे कई वजहें हैं। पहला तो जापान में इस शादी को बहुत जरूरी माना जाता है, इसलिए युवाओं पर शादी करने का दबाव होता है। लेकिन बहुत से लोग पारंपरिक शादी नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में फ्रेंडशिप मैरिज उन्हें बिना किसी दबाव के अपनी मर्जी से रिश्ते में रहने का मौका देती है। वहीं दूसरी वजह है क‍ि आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोग अकेला महसूस करते हैं।

    खबरें और भी

    नहीं सताता है अकेलापन

    फ्रेंडशिप मैरिज उन्हें एक ऐसा पार्टनर देता है जिसके साथ वे अपनी ज‍िंदगी की हर बात शेयर कर सकते हैं और अकेलेपन से बच सकते हैं। जैसा क‍ि आप सभी जानते हैं क‍ि जापान काफी एक महंगा देश है। यहां अकेले रहना काफी मुश्किल हो सकता है। फ्रेंडशिप मैरिज में लोग खर्चों को आपस में बांट लेते हैं, जिससे उन्हें फाइनेंश‍ियल सपोर्ट मिलता है।

    इसके फायदे और नुकसान भी जानें

    फ्रेंडशिप मैरिज के अगर कुछ फायदे होते हैं तो कुछ नुकसान भी हैं। इन्‍हें जानना आपके ल‍िए बहुत जरूरी हो जाता है। इसमें आपको अपनी लाइफ को जीने की पूरी आजादी मि‍लती है। वहीं फाइनेंश‍ियल और इमोशनल सपोर्ट भी म‍िलता है। दोनों में सम्‍मान बना रहता है। हालांक‍ि, इसका ए‍क नुकसान भी है। अगर दोनों में से किसी एक को दूसरे से प्यार हो जाए तो ये रिश्ता मुश्किल हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- Happy Married Life के लिए इन 5 बातों को हमेशा रखें राज, रिश्ते पर नहीं आएगी कोई आंच!

    यह भी पढ़ें- तलाक के कागजों से पहले ही खत्म हो जाता है रिश्ता, पहचानिए Silent Divorce के 9 संकेत