Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ऐसी आदतें जो पार्टनर के साथ ही नहीं, पड़ोसियों और ऑफिस कलीग्स के साथ भी कर सकती हैं आपका रिश्ता खराब

    Updated: Sun, 21 Jul 2024 06:32 PM (IST)

    हम सभी रिलेशनशिप को हैप्पी रखने के टिप्स एंड ट्रिक्स ढूंढ़ते रहते हैं लेकिन कभी भी इसके लिए अपनी आदतों पर ध्यान नहीं देते। ऐसी आदतें जो देखने में बहुत ...और पढ़ें

    रिलेशनशिप को खराब करने वाली आदतें (Pic credit- freepik)
    रिलेशनशिप को खराब करने वाली आदतें (Pic credit- freepik)

    HighLights

    1. किसी के पर्सनल स्पेस में घूसने की गलत रिलेशनशिप को कर सकती है खराब।
    2. आदतें जो पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ के लिए नहीं है सही।
    3. हर किसी का फेवरेट बने रहने के लिए आज से ही छोड़ दें ये आदतें।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम अपनी डे टू डे की लाइफ में ऐसी कई चीजें करते हैं, जो हमें नॉर्मल लगती हैं, लेकिन इससे कई बार सामने वाले व्यक्ति को दिक्कत हो सकती है। ये छोटी-मोटी बातें और आदतें शादीशुदा जिंदगी हो या पड़ोसियों के साथ व्यवहार या फिर ऑफिस कलीग्स के साथ अच्छा बॉन्ड, हर किसी के साथ आपका रिलेशनशिप खराब कर सकती हैं, तो नजरअंदाज न करें ये इन्हें। 

    पार्टनर के साथ न करें ऐसा बर्ताव

    • सामने वाले की बात पूरी हुए बिना अपनी बात शुरू कर देना और लगातार बोलते जाना।
    • हर बात में सामने वाले की गलती निकालना और खुद को होशियार साबित करने की कोशिश करना।
    • हर वक्त अकड़ कर बात करना और गुस्से में पार्टनर के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करना।
    • पार्टनर की लाइफस्टाइल पर सवाल करना और उसे सुधारने के लिए उसके पीछे पड़े रहना।
    • देर रात अपनी पर्सनल चीज़ों को लेकर लड़ाई-झगड़े करना, चीखना, चिल्लाना, अपने साथ दूसरों की नींद भी खराब करना।
    • पार्टनर के मैसेज या कॉल पर जवाब न देने पर परेशान होकर बार-बार कॉल करना।

    ये भी पढ़ेंः- रिलेशनशिप में Personal Space को अहमियत देना क्यों है जरूरी?

    पड़ोसियों के साथ न करें ऐसा बर्ताव

    • बिना सूचना दिए किसी के घर अचानक से पहुंच जाना और वहां घंटों बिना काम के बैठे रहना।
    • मेहमानों के घर आने पर उनसे बातचीत के बजाय फोन पर बातचीत करना या दूसरे काम में व्यस्त रहना।
    • पड़ोसियों का न्यूजपेपर बिना पूछे उठा लेना और फिर न लौटाना।
    • पड़ोस में किसी की परीक्षा होने पर या किसी बुजुर्ग के बीमार होने पर जानबूझकर तेज आवाज में म्यूजिक चलाना, जोर- जोर से बातें करना, शोर मचाना आदि।
    • पान मसाला या गुटखा खाकर सीढ़ियों पर थूकना और टोकने पर लड़ाई-झगड़े को आतुर हो जाना।

    ऑफिस कलीग्स के साथ न करें ऐसा बर्ताव

    • किसी से पहली मुलाकात में ही उसकी धर्म- जाति व समाज के बारे में पूछताछ करना।
    • ऑफिस में काम के बजाय दूसरों की चुगली पर ज्यादा ध्यान देना।
    • घर पर किसी मेंबर की बीमारी की बहाना बनाकर ऑफिस या मीटिंग में देर से पहुंचना।
    • सार्वजनिक जगहों पर लाइन तोड़कर आगे बढ़ना।
    • कलीग्स से उधार मांगना और समय से न लौटाना।
    • बिना वजह अपने साथी कलीग्स के फोन या लैपटॉप में तांक-झांक करना।

    ये भी पढ़ेंः- Relationship में अक्सर पुरुष ही क्यों हिंसक होते हैं?