यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सिर्फ झगड़ा और तालमेल की कमी ही नहीं, बदबू भी बन सकती है अच्छे-भले रिश्ते में खटास की वजह
इंटीमेसी रिलेशनशिप में प्यार को बढ़ाने और उसे मजबूत बनाने का काम करती है लेकिन अगर आपके शरीर से पसीने या मुंह और पैरों से गंदी बदबू आती है तो इसका असर ...और पढ़ें

HighLights
- रिलेशनशिप में दूरियों की वजह बन सकती है शरीर से आने वाली बदबू।
- पसीने, प्राइवेट पार्ट्स, पैरों से आने वाली बदबू सेक्स लाइफ पर पड़ता है असर।
- हाइजीन की कमी, हार्मोनल बदलाव और लापरवाही है बदबू की मुख्य वजहें।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शरीर से आने वाली भीनी-भीनी खुशबू नजदीकियां बढ़ाने का काम करती है, तो वहीं किसी भी तरह की बदबू इन नजदीकियों को दूरियों में बदलने का काम करती है। बॉडी ओडर फिजिकल इंटीमेसी को बढ़ाने का भी काम सकते हैं और घटाने का भी। सेक्सुअल सेटिस्फेक्शन में बॉडी ओडर बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। खुशबू न सिर्फ हमारे मूड को बेहतर बनाने का काम करती है, बल्कि इसका कनेक्शन हमारी मेमोरी से भी है। पार्टनर की खुशबू साथ बिताए गए खूबसूरत लम्हों की याद दिलाती है। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे रिलेशनशिप में खुशबू का रोल। इसलिए इस पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।
हाइजीन की कमी शरीर से आने वाली बदबू की सबसे बड़ी वजह होती है। इसके अलावा हार्मोन्स में होने वाले बदलावों के चलते भी शरीर से बदबू आ सकती है। आज हम ऐसे ही कुछ ओडर की बात करेंगे, जो आम हैं, लेकिन इन्हें इग्नोर करने की गलती बिल्कुल भी न करें।
रिलेशनशिप खराब कर सकती हैं ये बदबू
मुंह से आने वाली बदबू
मुंह से आने वाली बदबू को चाहकर भी इग्नोर नहीं किया जा सकता। ये बदबू पर्सनल ही नहीं, प्रोफेशनल लाइफ में भी शर्मिंदगी की वजह बन सकती है। पायरिया मुंह से आने वाली बदबू की एक वजह हो सकता है, लेकिन आमतौर पर साफ-सफाई की कमी से ये प्रॉब्लम होती है। किस रोमांस का फर्स्ट स्टेप होेता है और सांसों की बदबू पार्टनर का मूड खराब कर सकती है।
पैरों से आने वाली बदबू
कुछ लोगों के पैरों से अजीब सी बदबू आती है। अगर वो जूते निकालकर कहीं बैठ जाएं, तो आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो जाता है। इंटीमेट के पलों में पैरों से आने वाली बदबू चाहकर भी आप दोनों को करीब नहीं ला पाती और धीरे-धीरे रिलेशनशिप में रोमांस गायब होने लगता है।
खबरें और भी
ये भी पढ़ेंः- पैरों से आने वाली बदबू से इन तरीकों से पाएं छुटकारा
बगल से आने वाली बदबू
कुछ-कुछ लोगों से पसीने की ऐसी गंदी बदबू आती है कि उनसे पास बैठना दूभर हो जाता है। अगर आपके पसीने से भी बहुत ज्यादा बदबू आती है, तो ये आपके रिलेशनशिप से उन खास पलों को छीन सकता है। नियमित तौर पर नहाना, डिओडरेंट या परफ्यूम्स का इस्तेमाल करने से बदबू को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।
बालों से आने वाली बदबू
गर्मी, पसीने के चलते स्किन के साथ बाल भी चिपचिपे हो सकते हैं और नियमित तौर पर बालों की सफाई न करने से एक अजीब तरह की दुर्गंध आने लगती है। ये बदबू पार्टनर को आपके करीब आने से रोकती है।
प्राइवेट पार्ट्स से आने वाली बदबू
इसकी दुर्गंध को झेल पाना बहुत ही मुश्किल है और इससे चलते पार्टनर इंटीमेट पलों के बारे में सोच ही नहीं पाता। इसकी भी सबसे बड़ी वजह हाइजीन की कमी है। शरीर के साथ-साथ इस हिस्से की भी साफ-सफाई बहुत जरूरी है। इसके अलावा अंडरगार्मेंट्स को भी साफ रखें और कॉटन फ्रैबिक्स वाले अंडरगार्मेंट्स चुनें। जो बदबू को कंट्रोल करने में काफी मददगार होते हैं।