Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parenting Tips: बच्चे की मेन्टल हेल्थ को लेकर हैं परेशान, तो आपके काम आएंगे ये आसान टिप्स

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 02:37 PM (IST)

    Parenting Tips पेरेंट्स बनना दुनिया का सबसे सुखद अहसास है लेकिन जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। कई बार बच्चे की परवरिश को लेकर कपल में आपसी मतभेद भी बढ ...और पढ़ें

    Parenting Tips: बच्चे की मेंन्टल हेल्थ को इस तरह करें बूस्ट
    Parenting Tips: बच्चे की मेंन्टल हेल्थ को इस तरह करें बूस्ट

    HighLights

    1. बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए फिजिकल एक्टिविटी काफी जरूरी है।
    2. आप बच्चे से हमेशा दोस्ताना व्यवहार रखें।
    3. बच्चे को बिना डराए हर बात समझाने की कोशिश करें।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Parenting Tips: इन दिनों डिप्रेशन की समस्या बढ़ती जा रही है। इससे सिर्फ बड़े ही नहीं, बल्कि बच्चे भी प्रभावित हो रहे हैं। हालांकि बच्चों की मेंटल हेल्थ का पता लगाना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि वो खुद इस परेशानी को नहीं समझ पाते हैं और न किसी से कुछ कह पाते हैं। हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा खूब पढ़े और सफल इंसान बने, लेकिन कई बार घर के माहौल के कारण भी बच्चे प्रभावित होते हैं। ऐसे में हर पेरेंट्स के मन में यही सवाल उठता है कि आखिर वह अपने बच्चे को मानसिक तौर पर कैसे स्वस्थ रखें। तो चलिए जानते हैं, आप अपने बच्चे की मेंटल हेल्थ को कैसे बूस्ट करें।

    बच्चे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं

    आजकल बिजी लाइफस्टाइल में समय निकालना बहुत मुश्किल है, लेकिन आप अपने बच्चे के लिए जरूर समय निकालें। आप उनके साथ कोई गेम खेल सकते हैं या किसी टॉपिक पर उनसे बातचीत कर सकते हैं। इससे बच्चे का दिमाग तेज भी होगा और मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे।

    यह भी पढ़ें: Relationship Tips: मां-बाप और बच्चे के बीच के रिश्ते को मजबूत बनाएंगे ये 7 तरीके

    फिजिकल एक्टिविटी करवाएं

    बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए फिजिकल एक्टिविटी काफी जरूरी है। आप रोजाना बच्चे से फिजिकल एक्टिविटी करवाएं, इससे उनका मेंटल हेल्थ सही रहेगा। आप फिजिकल एक्टिविटी में बच्चे के साथ खुद शामिल हो सकते हैं। इससे आप दोनों की बॉन्डिंग भी स्ट्रॉन्ग होगी और मेंटल हेल्थ में भी सुधार होगा।

    दोस्ताना व्यवहार रखें

    जब बच्चे अकेले रहते हैं, तो वो अक्सर परेशान हो जाते हैं। ऐसे में आप उनसे दोस्ताना व्यवहार रखें। उन्हें फ्रेंड्स बनाने की भी सलाह दें। जिनके साथ वो खेल सकें या अपनी परेशानी भी शेयर कर सकें।

    खबरें और भी

    बच्चे को न डराएं

    कई पेरेंट्स अपने बच्चे को डरा धमका कर रखते हैं। यहां तक कि बच्चे को किसी के सामने बोलने से भी मना करते हैं। अगर आप भी इन्हीं पेरेंट्स में शामिल हैं, तो भूलकर भी आप अपने बच्चे के साथ ये व्यवहार न करें। इससे बच्चे का मेंटल हेल्थ प्रभावित होता है। आप अपने बच्चे को बिना डराए हर बात समझाने की कोशिश करें।

    यह भी पढ़ें: Parenting Tips: भूलकर भी न कहें बच्चों से ये बातें, दिमाग पर डालती है बुरा असर

    Pic Credit: Freepik