यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पड़ोसियों से रिश्तों को मधुर और मजबूत बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं ये टिप्स
वैसे तो हमारा परिवार हमारे सुख-दुख का सबसे बड़ा साथी होता है लेकिन कई बार जब आप अकेले रहते हैं तो ऐसे में परिवार से पहले पड़ोसी जरूरत पड़ने पर पहले का ...और पढ़ें

HighLights
- परिवार के साथ पड़ोसी भी होते हैं हमारे सुख-दुख के साथी
- पड़ोसियों के साथ किस तरह का व्यवहार बनाता है रिश्ते को मजबूत?
- बातचीत का ऐसा तरीका जो हर किसी को कर सकता है अट्रैक्ट
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। अगर आप काम या पढ़ाई के चलते अपने परिवार से दूर रहते हैं, तो मुसीबत के समय परिवार से पहले आपके पड़ोसी ही काम आते हैं, तो उनके साथ अच्छे रिलेशन्स बनाकर रखना बहुत जरूरी है। हालांकि कई बार आप इतने लकी नहीं होते कि आपको अच्छे पड़ोसी ही मिलें, ऐसे में आपके नेचर और यहां दिए गए तरीकों की मदद से बना सकते हैं आपस के रिश्ते को मजबूत और मधुर।
- पड़ोसियों से जब भी मिलें हंसते- मुस्कुराते हुए और उनके साथ उनके घर-परिवार के हालचाल के बारे में भी पूछें।
- घर में किसी तरह का फंक्शन हो, तो उन्हें बुलाएं और आप भी उनके इवेंट्स में शामिल होने की कोशिश करें।
- उनके पर्सनल मामलों में दखल देने की कोशिश न करें। न ही यह जानने की कोशिश करें कि उनके घर-परिवार में क्या चल रहा है।
- अंजाने में भी कोई ऐसा काम न करें, जिससे पड़ोसियों को परेशानी हो, जैसे- देर रात तक जोर से म्यूजिक चलाना, कॉमन एरिया को गंदा रखना आदि।
- अगर आप लंबे समय के लिए बाहर जा रहे हैं, तो उन्हें बता दें जिससे आपकी गैरमौजूदगी में वे आपके घर का ध्यान रखें। इसी तरह उनकी अनुपस्थिति में आप भी उनके घर की देखभाल करें।
- कोई चीज़ मांगने पर मना न करें। यही नहीं अगर आपने कोई खास डिश बनाई है, तो उसे उनके साथ शेयर करें। इससे रिश्तों में मिठास आती है।
- अगर पड़ोसी ने आपके साथ कुछ पर्सनल चीज़ें शेयर की है, तो उसे खुद तक ही सीमित रखें, न कि दूसरे लोगों से शेयर कर उनका विश्वास तोड़ने की गलती करें।
- कभी भी अपने परिवार, धन-दौलत और प्रोफेशन के बारे में उनसे बड़ी-बड़ी बातें न करें। इससे वे अनकंफर्टेबल फील करेंगे और धीरे-धीरे आपसे बातचीत बंद कर देंगे।
- हमेशा सिर्फ मदद मांगने के लिए ही उनका दरवाजा न खटखटाएं। कभी-कभी हल्की-फुल्की बातचीत करने से भी रिश्तों में ताजगी आती है।
कुछ जरूरी बातें
- त्योहारों, पड़ोसियों के बर्थडे, एनिवर्सरी आदि मौकों पर उन्हें गिफ्ट दें।
- पड़ोसियों की गैरमौजूदगी में उनसे फोन पर सलाह करके उनका कोरियर आदि रिसीव करें और उसे संभाल कर रखें।
- कभी भी कोई निजी बात शेयर न करें। न ही किसी दूसरे पड़ोसी की चुगलखोरी करें।
ये भी पढ़ेंः- Relationship Tips: किसी बात को लेकर पार्टनर है अपसेट, तो न करें ये गलतियां जो कर सकते हैं मूड को और खराब
Pic credit- freepik