Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parenting Tips: मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं जिद्दी बच्चे को हैंडल करना, ट्राई करें ये तरीके

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Tue, 31 Oct 2023 03:43 PM (IST)

    Parenting Tips आपने अपने आसपास कुछ बच्चों को देखा होगा जो बहुत ही जिद्दी होते हैं। एक बार अपनी जिद्द पर आ जाएं तो फिर पेरेंट्स को उनके सामने हार मानकर ...और पढ़ें

    Parenting Tips: जिद्दी बच्चे को इन तरीकों से करें हैंडल
    Parenting Tips: जिद्दी बच्चे को इन तरीकों से करें हैंडल

    HighLights

    1. बच्चों की हर जिद्द को मानना कर सकता है उनकी आदत खराब।
    2. बड़े होने पर भी बच्चों का जिद्दी स्वभाव बना रह सकता है।
    3. जिद्दी बच्चों को ऐसे करें हैंडल।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Parenting Tips: बच्चे हैं, जिद्द और शैतानी तो करेंगे ही, बस इसी सोच के चलते कई मां-बाप अपने बच्चे को बिगाड़ने में सहयोग देते हैं। कभी-कभार बच्चों का ये स्वभाव चल जाता है, लेकिन अगर वो अपनी हर छोटी-बड़ी बात को मनवाने के लिए जिद्द का सहारा ले रहा है, तो ये गलत है और उससे भी ज्यादा गलत है माता-पिता का इस नेचर को सुधारने की कोशिश न करना। इस नेचर को जितना जल्द सुधार लिया जाए उतना अच्छा वरना ऐसे बच्चे बड़े होने के बाद भी इस स्वभाव से घिरे रहते हैं और दूसरों लोगों को परेशान करते रहते हैं। अगर आपका बच्चा भी है जिद्दी, तो उसे हैंडल करने के लिए ट्राई करें ये तरीके। 

    समझाने की कोशिश करें

    बच्चा जब किसी बात को लेकर बहुत ज्यादा जिद करने लगे, तो उसे डांटने या मारने के बजाय समझाने की कोशिश करें। उसके साथ आराम से बैठकर बातचीत करें। बच्चों को उनकी तरह समझाने पर उन्हें जल्दी समझ आता है। 

    जिद्द न मानने का कारण बताएं

    बच्चा अगर किसी चीज को लेने के लिए जिद्द कर रहा है और वो उसके काम की नहीं है, तो उसे ये बात समझाएं कि आप क्यों नहीं वो चीज़ दिलवा सकते। 

    रोने दें

    अगर बच्चा अपनी किसी जिद को पूरा कराने के लिए रो रहा है या चिल्ला रहा है, तो बेशक आपको इरीटेशन हो होगी और आपके साथ हो सके दूसरे लोगों को भी परेशानी है, लेकिन कुछ देर उसे ऐसे ही रोने के लिए छोड़ दें। जब वो देखेगा कि आपको कोई फर्क नहीं पड़ रहा, तो वो कुछ देर बाद खुद ही शांत हो जाएगा।

    इग्नोर करने की कोशिश करें

    बच्चा अगर अपनी जिद मनवाने के लिए आपको बहुत ज्यादा परेशान कर रहा है, तो उसे रोने दें साथ ही उसके इस नेचर को इग्नोर करने की कोशिश करें। धीरे- धीरे आपको उन्हें आपका ये नेचर समझ आ जाएगा और फिर आपको उन्हें हैंडल करना आसान हो जाएगा। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः- Parenting Tips: क्या आपका भी बच्चा लोगों के बीच बोलने से शर्माता है, तो कॉन्फिडेंट बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके

    Pic credit- freepik