Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सुहागरात पर पति-पत्नी एक-दूसरे को दें ये खास Gifts, यादगार हो जाएगी नए जीवन की शुरूआत

    Updated: Sat, 30 Nov 2024 10:36 AM (GMT+05:30)

    शादी की पहली रात को हर कपल खास बनाना चाहते हैं। इसे खास और यादगार बनाना सि‍र्फ और स‍िर्फ आपकी जिम्मेदारी है। आप अपने पार्टनर्स को कुछ यूनि‍क गिफ्ट्स द ...और पढ़ें

    शादी की पहली रात कपल्‍स एक दूसरे को दे सकतें हैं ये Gift। (Image credit- freepik)
    शादी की पहली रात कपल्‍स एक दूसरे को दे सकतें हैं ये Gift। (Image credit- freepik)

    HighLights

    1. शादी की पहली रात को ऐसे बनाएं खास।
    2. शादी की पहली रात कपल्‍स एक दूसरे को दें उपहार।
    3. गिफ्ट देने के साथ-साथ एक दूसरे के साथ समय भी ब‍िताएं पार्टनर्स।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। शादियों का सीजन एक बार फिर शुरू हो गया है। शादी का दि‍न हर दूल्हा-दुल्हन के लिए खास होता है। वहीं शादी के बाद की पहली रात नए जोड़ों के ल‍िए स्‍पेशल होती है। हर कोई इसे यादगार बनाना चाहता है। हमारे यहां भारत में फर्स्ट नाइट यानी कि‍ सुहागरात पर दूल्‍हा दुल्हन को एक दूसरे को उपहार देने का र‍िवाज है। इस दौरान वे नए जीवन की शुरूआत करते हैं। दरअसल ये रात पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाने और एक-दूसरे को बेहतर समझने का मौका देती है। अगर आप भी अपनी सुहागरात को यादगार बनाना चाहते हैं तो एक दूसरे को अपने बजट के अनुसार गि‍फ्ट जरूर दें। इससे ये रात आपके ल‍िए बेहद खास हो जाएगी।

    गिफ्ट का मतलब प्यार का इजहार

    किसी भी रिश्ते में ग‍िफ्ट की अहम भूमिका होती है। दरअसल जब आप एक दूसरे को काेई उपहार देते हैं तो यह आपके पार्टनर को महसूस कराता है कि आप उनकी भावनाओं और पसंद-नापसंद का ध्यान रखते हैं। सुहागरात पर दिया गया गिफ्ट आपके पार्टनर के लिए जीवनभर की याद बन सकता है।

    यह भी पढ़ें: कभी सोचा है शादी की पहली रात क्यों पिया जाता है हल्दी-केसर वाला दूध? बेहद खास है इस रस्म के पीछे की वजह

    पत्‍नी को दें ये गि‍फ्ट

    • म‍िसेज र‍िंग: आप शादी की पहली रात म‍िसेज र‍िंग दे सकते हैं। आप इसे कस्टमाइज करा लें। आप चाहें तो इसे गोल्ड या डायमंड में भी बनवा सकते हैं। यह द‍िखने में खूबसूरत तो लगता ही है, साथ ही पार्टनर के दिल में प्‍यार भर देता है।
    • ज्‍वैलरी: अगर आप अपनी पत्‍नी को ग‍िफ्ट में कोई ज्वैलरी देना चाहते हैं तो आपको कई सारे व‍िकल्‍प म‍िल जाएंगे। जैसे ब्रेसलेट, ईयररिंग्स, रिंग और नेकलेस। अगर आप उनकी पसंद का कुछ लेना चाहते हैं तो उनके घर के क‍िसी मेंबर से बात कर सकते हैं।
    • जस्‍ट मैर‍िड हैट: अगर आपने हनीमून का प्‍लान बीच पर जाने का बनाया है तो आप अपनी पत्‍नी को जस्‍ट मैर‍िड का हैट ग‍िफ्ट कर सकते हैं। ये द‍िखने में थोड़ा अलग भी लगेगा और ये एक यून‍िक आइड‍िया हो सकता है।
    • बैग या पर्स: शादी की पहली रात आप अपनी पत्नी को कोई भी ब्रांडेड बैग या पर्स गिफ्ट कर सकते हैं। ये उन्‍हें बेहद पसंद आएगा। आप चाहें तो मेकअप क‍िट भी ले सकते हैं।

    पत‍ि को ग‍िफ्ट देने के आइड‍ियाज

    • पर्सनलाइज्ड घड़ी: शादी की पहली रात पत्‍नी अपने हमसफर को उनकी पसंद की ब्रांडेड घड़ी दे सकती हैं। आप अपने प्‍यार का इजहार करने के ल‍िए उस पर छोटा सा प्‍यार भरा मैसेज भी ल‍िखवा सकती हैं। ये ग‍िफ्ट आपके पत‍ि के दि‍ल को छू जाएगा।
    • आई लव यू ग‍िफ्ट: अगर आप दोनाें एक दूसरे को पहले से जानते हैं तो आप अपने पत‍ि को आई लव यू जार, मग, वॉलेट कुछ भी गिफ्ट दे सकती हैं। ये एकदम यून‍िक आइड‍िया है। इसके साथ ही आप इसमें प्‍यार भरा नोट भी ल‍िखवा सकती हैं।
    • वेडि‍ंग पि‍लो: आप इस प‍िलो को कस्टमाइज कर स्पेशल बनवा सकती हैं। इस काम के ल‍िए आपको कहीं बाहर जाने की भी जरूरत नहीं है। आप खुद अपने घर पर ये काम कर सकती हैं। आप इस पर एक प्‍यारा सा मैसेज जरूर ल‍िखें।

    रिश्ते को मजबूत करने का तरीका

    शादी की पहली रात आप अपने पार्टनर को गिफ्ट देने के साथ-साथ उनसे बातें भी करें। उनके साथ समय ब‍िताएं। उनकी भावनाओं को समझने की कोश‍िश करें। यह एक-दूसरे को करीब लाने का सबसे बेहतरीन तरीका है।

    यह भी पढ़ें: Slow Living है जिंदगी जीने का नया तरीका, तनाव रहेगा दूर और प्रोडक्टिविटी में भी होगा इजाफा

    खबरें और भी