Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अगर आपका बच्चा भी चूसता है अंगूठा तो तुरंत ले डॉक्टर से अपॉइंटमेंट, सेहत के लिए ठीक नहीं यह आदत

    Updated: Sat, 25 Jan 2025 08:49 AM (IST)

    अगर आपके बच्चे में अंगूठा चूसने की आदत है तो जल्द से जल्द आप इस आदत को छुड़ाने की कोशिश करें। क्योंकि अगर यह आदत लंबे समय तक नहीं जाती है तो यह आपके ल ...और पढ़ें

    बच्चों की गलत आदतों को प्यार से छुड़वाएं। ( Pic Courtesy : Freepik)
    बच्चों की गलत आदतों को प्यार से छुड़वाएं। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अंगूठा चूसना एक आम आदत है जो कई बच्चों में देखी जाती है। लेकिन यह आदत सेहत के लिए ठीक नहीं है, खासकर अगर यह आदत लंबे समय तक बनी रहती है।

    क्योंकि अगर बहुत लंबे समय तक आपके बच्चे के अंदर यह आदत रहती है तो यह हो सकता है कोई गंभीर समस्या लेकर भी आती है। कई बार बच्चों के अंदर यह आदत आ तो जाती है, लेकिन आसानी से फिर जाती नहीं है।  

    अंगूठा चूसने के नुकसान

    1. दांतों की समस्या: अंगूठा चूसने से दांतों की संरचना प्रभावित हो सकती है, जिससे दांतों की समस्या हो सकती है। अगर आपका बच्चा रेगुलर अंगूठा चूसता है तो यह उसके दांतों को काफी नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए इस आदत को बच्चे से जल्दी छुड़ा दें। इसके साथ ही जिस अंगूठे को बहुत ज्यादा चूसता है तो उस अंगूठे की ग्रोथ भी नहीं होती। ऐसे में आगे चलकर यह आपके लिए और आपके बच्चे के लिए काफी खतरनाक हो सकता है। 

    यह भी पढ़ें : इन 4 चीजों का सेवन आज ही छोड़ दें, नहीं तो बन जाएंगे Migraine के मरीज

    2. जीभ की समस्या: अंगूठा चूसने से जीभ की स्थिति प्रभावित हो सकती है, जिससे जीभ की समस्या हो सकती है। कई बार बच्चे को बोलने की भी समस्या हो जाती है। इसके साथ ही वह पूरी तरह से साफ और स्पष्ट नहीं बोल पाता। इसलिए यह आगे चलकर काफी खतरनाक हो सकता है। 

    3. आत्मविश्वास की कमी: अंगूठा चूसने की आदत से बच्चे के आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। जब आपका बच्चा अंगूठा चूसता है तो उसकी सेहत तो प्रभावित होती ही है। इसके साथ ही उसके आत्मविश्वास में काफी कमी आती है। वहीं अंगूठा चूसने की आदत से बच्चे को सामाजिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

    खबरें और भी

    अंगूठा चूसने की आदत को इस तरह छुड़ाएं 

    1. धैर्य रखें: अंगूठा चूसने की आदत को छुड़ाने में समय लगता है, इसलिए धैर्य रखें। बच्चे को डांटे नहीं। 

    2. बच्चे को समझाएं: बच्चे को समझाएं कि अंगूठा चूसने की आदत सेहत के लिए ठीक नहीं है। 

    3. विकल्प प्रदान करें: बच्चे को विकल्प प्रदान करें, जैसे कि गुड़िया या खिलौना।

    4. डॉक्टर से परामर्श लें: अगर बच्चे की अंगूठा चूसने की आदत बनी रहती है, तो डॉक्टर से परामर्श लें।

    यह भी पढ़ें : National Child Day 2025 : बच्चियों को बनाना चाहते हैं काबिल, तो फिर देना शुरू कर दें बराबरी के अधिकार