Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पार्टनर की हर बात पर आता है गुस्सा? हो सकता है रिलेशनशिप बर्नआउट, इन संकेतों से पहचानें

    Updated: Wed, 24 Jun 2026 07:26 PM (IST)

    प्यार एक ऐसी भावना नहीं है जिसमें व्यक्ति हताश और थका हुआ महसूस करे। ...और पढ़ें

    रिलेशनशिप बर्नआउट के संकेत (Image Source: AI Generated)

    रिलेशनशिप बर्नआउट के संकेत (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। प्यार एक ऐसी भावना नहीं है जिसमें व्यक्ति हताश और थका हुआ महसूस करे, पर कई बार कपल रिलेशनशिप में रहते हुए इस तरह कि शिकायतें करते हैं। अपने ही रिश्ते में हारा हुआ महसूस करना और उसमें बने रहने के लिए एनर्जी की कमी कोई बुरा संकेत नहीं है, बल्कि है रिलेशनशिप बर्नआउट की तरफ एक इशारा है। 

    रिलेशनशिप बर्नआउट क्या है? 

    रिलेशनशिप बर्नआउट एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से थका हुआ महसूस करता है। इसमें इमोशन्स में भारीपन आने लगता है जिससे व्यक्ति निराश हो जाता है। इसकी वजह लगातार लिया जा रहा स्ट्रेस और वो समस्याएं होती हैं जिनका समाधान अभी तक नहीं निकल पाया है। इसका संबंध जरूरी नहीं कि रिश्ते से ही हो, कई बार नौकरी में दबाव और तनाव भी रिश्ते पर असर डालती हैं। 

    रिलेशनशिप बर्नआउट के कारण

    चीजों को समय पर न सुलझाना

    अगर किसी बात को सही समय पर सुलझाया नहीं गया तो यह एक समय के बाद मन पर बोझ बन जाता है। फिर एक दिन बर्नआउट के रूप में बाहर निकलता है। 

    क्रोनिक स्ट्रेस 

    जॉब, पैसों या घर के किसी विवाद का तनाव जो लंबे समय से बना हुआ हो, पार्टनर के साथ रिश्ते को प्रभावित  करता है। इसकी वजह से व्यक्ति थोड़ा कम मौजूद रहने लगता है, इमोशनली अलग-थलग पड़ जाता है और धैर्य भी बहुत कम हो जाता है। 

    खबरें और भी

    इंटीमेसी की कमी 

    अगर इमोशनल और फिजिकल इंटीमेसी कम होने लगती है तो पार्टनर अपनी बातें शेयर करने से दूरी बनाने लगता है। इसकी वजह से धीरे-धीरे रिश्ते में प्यार भी कम हो जाता है। 

    एक दूसरे के साथ एक्टिविटी पर ध्यान न देना 

    एक लंबे और हेल्दी रिश्ते के लिए जरूरी है कि कपल एक साथ काम करें, जैसे- एक दूसरे की हॉबी में साथ देना, रोजाना के कोई छोटे-मोटे काम या डेट करना। ऐसा न होने पर कपल में दूरियां बढ़ने लगती हैं। उसके बाद वो दोबारा जुड़ने की वजह नहीं ढूंढ पाते। 

    रिलेशनशिप बर्नआउट कैसे पहचानें? 

    ऐसे कई संकेत हैं जिनसे यह पहचाना जा सकता है कि यह रिलेशनशिप बर्नआउट है: 

    1. पार्टनर के साथ रहकर बिना किसी वजह के बहुत ज्यादा थकान और चिड़चिड़ापन महसूस होना। 

    2. पार्टनर से दूरी का एहसास होना। 

    3. बातचीत या साथ में समय बिताने से बचना। 

    4. हर छोटी बात पर बहस या झगड़ा होना 

    यह भी पढ़ें- सास-ससुर के साथ बिना झगड़े कैसे सेट करें हेल्दी बाउंड्रीज? हर मैरिड कपल के लिए जरूरी हैं ये टिप्स

    यह भी पढ़ें- बाउंड्री सेट करने के बाद भी रिश्ते क्यों उलझ जाते हैं... आखिर कहां हो रही है आपसे गलती?

    Source : Charlie Health