Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parenting Tips: गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को रखना चाहते हैं स्क्रीन से दूर, तो ये एक्टिविटीज आएंगी काम

    Updated: Tue, 28 May 2024 09:04 PM (IST)

    इन दिनों हर कोई अपना ज्यादातर समय स्क्रीन पर भी बिताते हैं। बच्चे हो या बड़े आजकल सभी के हाथों में बस मोबाइल नजर आता है। खासकर बच्चों का बढ़ता स्क्रीन ...और पढ़ें

    इन एक्टिविटीज से करें बच्चों का स्क्रीन टाइम कम (Picture Credit- Freepik)
    इन एक्टिविटीज से करें बच्चों का स्क्रीन टाइम कम (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. इन दिनों बच्चों का स्क्रीन टाइम काफी ज्यादा बढ़ गया है।
    2. ऐसे में यह हर पेरेंट के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
    3. अगर आपका बच्चा भी हर टाइम स्क्रीन में बिजी रहते हैं, तो ये एक्टिविटीज काम आएंगी।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बच्चों का बढ़ता स्क्रीन टाइम आजकल की पेरेंटिंग की सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। बच्चे को स्क्रीन से दूर रख कर उनकी स्क्रीन फ्री परवरिश करना एक बहुत ही कठिन टास्क है। खासकर इन दिनों जब बच्चों की गर्मी की छुट्टियां चल रही है। ऐसे में स्क्रीन फ्री टाइम बच्चों को देना बहुत जरूरी है। स्क्रीन फ्री टाइम बच्चों के लिए काफी मायनों में बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह ब्रेन को एक जरूरी ब्रेक देता है और बच्चे को परिवार से कनेक्ट भी करता है। साथ ही इससे बच्चे को अपनी अन्य हॉबी और दिलचस्प चीजों को एक्सप्लोर करने का मौका देता है।

    ऐसे में इस समर वेकेशन आप इन मजेदार एक्टिविटीज के जरिए अपने बच्चों को स्क्रीन से दूर रख सकते हैं और उनके साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- ज्यादा समय तक एक जगह नहीं बैठता बच्चा, तो ये टिप्स आएंगे काम, पढ़ाई में भी लगेगा मन

    बच्चों के लिए स्क्रीन फ्री एक्टिविटी की लिस्ट-

    फ्लोर पर कार ट्रैक या बॉल मेज बनाएं। इसके अनुसार ही बच्चा घंटों ट्रैक के ऊपर अपनी कार चलाएगा या फिर बॉल को मेज के अंदर खेलने की कोशिश करेगा। इसे बनाने के लिए किसी फैंसी या महंगे आइटम ही जरूरत नहीं पड़ती है। मात्र सेलो टेप जमीन पर चिपका कर ऐसे ट्रैक या मेज आसानी से बनाया जा सकता है।

    एक स्क्रैच बोर्ड बनाएं। बोर्ड में कई सारे ब्लॉक जैसे खाने बनाएं और हर ब्लॉक में एक स्क्रीन फ्री एक्टिविटी लिखें जैसे बुक रीडिंग, जुंबा डांस, जॉगिंग, पेंटिंग, सिंगिंग आदि। फिर हर एक्टिविटी के ऊपर एक जैसे स्टीकर चिपका दें। बच्चा जब भी बोले कि मैं बोर हो रहा हूं तो उन्हें एक स्टीकर हटाने को कहें। ये एक तरह का स्क्रैच गेम जैसा है, जिसमें लोग स्क्रैच कर के नीचे लिखे गिफ्ट्स पाते हैं। ठीक उसी तरह जब बच्चे स्टीकर हटाएंगे तो नीचे लिखी एक्टिविटी पढ़ कर उन्हें उत्सुकता होंगी।

    एक पेपर पर खूब सारे छोटे-छोटे सर्कल बना लें। वन से लेकर फाइव तक अलग-अलग सर्कल में लिखें। आप चाहें तो नंबर दोहरा भी सकते हैं। फिर ऊपर एक कोने में कौन से नंबर पर कौन सा रंग भरना है, ये लिखें। बच्चे इसे खोज-खोज कर नंबर के अनुसार सभी सर्कल में रंग भरेंगे। ये एक्टिविटी बच्चों को नंबर सीखने के साथ रंगों में भी भेद करना सिखाती है। साथ ही उनका फोकस भी बढ़ाती है।

    खबरें और भी

    अगर मजबूरी में स्क्रीन टाइम देना भी पड़ जाए तो ऐसे DIY वाले वीडियो लगाएं, जिसे देख कर बच्चा अलग-अलग प्रकार के क्राफ्ट्स बनाना सीखे और स्क्रीन की तरफ कम देखे जिससे उसकी क्रिएटिविटी भी बढ़े।

    यह भी पढ़ें- ज्यादा समय तक एक जगह नहीं बैठता बच्चा, तो ये टिप्स आएंगे काम, पढ़ाई में भी लगेगा मन