Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जिंदगी में जहर घोल देते हैं बहुत मीठा बोलने वाले लोग, भूलकर भी न करें इन 3 लोगों पर भरोसा

    Updated: Fri, 07 Feb 2025 03:24 PM (IST)

    जीवन में आपको इंसानों की पहचान होना बहुत जरूरी है। कई बार आप कुछ ऐसे इंसानों से धोखा खा जाते हैं। जिन्हें आप अपना हमदर्द समझते थे। ऐसे में यह जरूरी है ...और पढ़ें

    हमेशा पहली मुलाकात में किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। ( Pic Courtesy : Freepik)
    हमेशा पहली मुलाकात में किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जिंदगी में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बहुत मीठा बोलते हैं, लेकिन उनके इरादे खराब होते हैं। ये लोग आपको अपने जाल में फंसा सकते हैं और आपकी जिंदगी में जहर घोल सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपके आसपास भी कुछ ऐसे लोग हैं जो बहुत मीठा बोलते हैं तो आपको उनकी बातों में नहीं फंसना चाहिए। अगर आप एक बार उनकी बातों में फंस गए तो फिर बहुत नुकसान उठा सकते हैं। 

    1. चापलूस लोग: चापलूस लोग वे होते हैं जो आपकी पीठ पीछे आपकी बुराई करते हैं, लेकिन आपके सामने आपकी तारीफ करते हैं। ये लोग आपको अपने जाल में फंसाने के लिए आपकी तारीफ करते हैं, लेकिन उनके इरादे खराब होते हैं। ऐसे लोगों की पहचान आपने रखनी चाहिए। अगर आप एक बार भी इनके चंगुल में फंस गए तो आगे फिर बहुत नुकसान उठा सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें : Propose Day के मौके पर भूलकर ने करें ये 3 गलतियां, बनने से पहले बिगड़ जाएगी बात

    2. दोगले दोस्त : दोगले लोग वे होते हैं जो आपके सामने आपकी जैसी बात कहते हैं और दूसरे सामने उसकी जैसी बातें। ऐसे लोग आपको दोहरा चरित्र दिखाते हैं। आप इन्हें जीवन भर अपना हमदर्द और दोस्त समझते रहते हैं, लेकिन अंत में यही लोग आपको डस लेते हैं। ऐसे लोगों से खुद को बचाकर रखना भी आपकी ही जिम्मेदारी है।आपके नकली दोस्त आपके साथ दोस्ती का दिखावा करते हैं, लेकिन उनके इरादे खराब होते हैं। ये लोग आपकी व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग आपके खिलाफ साजिश रचते हैं। 

    3. धोखेबाज लोग: धोखेबाज लोग वे होते हैं जो आपको धोखा देने के लिए मीठा बोलते हैं। ये लोग आपको अपने जाल में फंसाने के लिए आपको झूठे वादे करते हैं और आपको धोखा देते हैं। जब इन्हें आपसे काम निकालना होता है तो यह बहुत मीठा बोलते हैं। यह आपकी हर बात की तारीफ करते हैं। पब्लिक में भी आपको हीरो बनाते हैं। हर जगह आपकी तारीफ करते कभी नहीं थकते, फिर जैसे ही आपसे इनका काम निकल जाता है तो यह अपने रंग दिखाने लगते हैं। 

    खबरें और भी

    इन बातों पर अमल करके पहचानें ऐसे लोगों को 

    - अपने आसपास के लोगों को अच्छी तरह से जानें और उनके इरादों को समझें।

    - किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें।

    - अपनी व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखें।

    - किसी भी व्यक्ति के झूठे वादों पर भरोसा न करें।

    यह भी पढ़ें : Propose Day 2025 : प्यार का करने जा रहे हैं इजहार तो ले जाएं ये तोहफे, पार्टनर होगा खुश- बन जाएगी बात