Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अगर आप भी वैवाहिक जीवन में लगातार कर रहे हैं तनाव का सामना, तो बेहतर है अलग हो जाना

    Updated: Mon, 26 Feb 2024 09:35 AM (IST)

    हर एक रिश्ता प्यार और सम्मान की बदौलत चलता है खासतौर से वैवाहिक रिश्ता लेकिन अगर आपके रिश्ते में इन दोनों चीज़ों की कमी है तो इस रिश्ते का बोझ लंबे सम ...और पढ़ें

    ऐसे टिप्स, जो वैवाहिक जीवन में शांतिपूर्ण तरीके से अलग होने में करेंगे आपकी मदद
    ऐसे टिप्स, जो वैवाहिक जीवन में शांतिपूर्ण तरीके से अलग होने में करेंगे आपकी मदद

    HighLights

    1. रिश्ते को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए प्यार और सम्मान है बहुत जरूरी।
    2. अगर रिलेशनशिप में रोजाना लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं, तो अलग हो जाना है सबसे बेहतर रास्ता।
    3. इन टिप्स की मदद से शांतिपूर्ण तरीके से करें अलगाव का सामना।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। “तलाक” के बारे में लोग सोचना तो दूर सुनना तक नहीं पसंद करते, लेकिन अगर वैवाहिक जीवन में लगातार कलेश, तनाव बना हुआ है, जिससे आपकी मेंटल हेल्थ पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है, तो बेहतर है अलग हो जाना। परिवार व समाज के दबाव और लोग क्या कहेंगे, ये सोचकर कपल्स कई बार ये डिसीजन नहीं ले पाते, लेकिन कोई भी ऐसा रिश्ता जिसमें प्यार व सम्मान न हो, उसमें रहकर आप अपने जिंदगी का कीमती समय बर्बाद कर रहे हैं, ये समझ लें। अगर आपका वैवाहिक जीवन बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है, जो सबसे समझदारी भरा कदम है शांतिपूर्ण तरीके से अलग हो जाना। 

    क्यों जरूरी है अनचाहे रिश्ते को खत्म करना?

    अगर आपका पार्टनर बेवजह की बातों पर आपकी गलतियां निकालता है, आपसे झगड़े के मौके ढूंढ़ता है, आपसे ऊंची आवाज में बात करता है या फिर आपको नीचा दिखाने का कोई मौका मिस नहीं करता, तो ये सारे टॉक्सिक रिलेशनशिप के संकेत हैं। इन्हें लंबे समय तक झेलना अपने आत्म सम्मान के साथ समझौता करना है। पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए प्यार के साथ एक-दूसरे का सम्मान बहुत जरूरी है। अनहेल्दी रिलेशनशिप आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। इतना ही नहीं, इसका असर दोनों परिवारों पर भी पड़ता है। 

    टिप्स जो अलगाव के समय रखें ध्यान

    स्ट्रेस में न जिएं 

    अलगाव के बारे में सोचकर तनाव होना लाजमी है। स्ट्रेस में आप कोई भी सही डिसीजन नहीं ले पाएंगे। इसलिए सबसे पहले तो इसे कंट्रोल करना सीखें। तनाव को कम करने के लिए कुछ देर अकेले बैठें, नींद लेकर दिमाग को शांत करके की कोशिश करें। जब आप शांति से बैठकर पूरे सिचुएशन को सोचेंगी, तो यकीन मानिए अलगाव के बारे में सोचकर दुख नहीं, बल्कि अच्छा लगेगा कि आप अपने लिए अपनी खुशियों के लिए स्टेप ले रहे हैं और खुश रहना हर व्यक्ति का अधिकार है।

    कानून की थोड़ी समझ रखें

    तलाक बिना कानूनी प्रक्रिया के पूरा नहीं होता। इसमें दोनों पक्षों के वकील शामिल होते हैं। अपने पक्ष में क्या बोलना है, कैसे बोलना है ये पूरी तरह वकील पर न छोड़ दें, बल्कि उनके साथ बैठकर क्या, कैसे करना है, इसे समझें। 

    खबरें और भी

    अलगाव में बच्चों को न लाएं

    तलाक की स्थिति से बचने या टालने के लिए कई बार लोग बच्चों को हथियार के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इससे सिचुएशन और बिगड़ सकती है और बच्चे का मेंटल हेल्थ भी प्रभावित हो सकता है। अगर बच्चा छोटा है, तो कोई बात नहीं, लेकिन अगर समझदार है, तो उसे क्लियर बताएं कि आप दोनों का साथ रहना मुश्किल हो रहा है। बेहतर तरीका अलग हो जाना ही है। 

    ये भी पढ़ेंः- सेपरेशन एंग्जाइटी कर सकती है आपके रिश्ते को खराब, इन तरीकों से डील करें इस प्रॉब्लम को

    Pic credit- freepik